Categories: CricketIPL

IPL में सबसे अधिक बैटिंग स्ट्राइक के टॉप 10 खिलाड़ी

Highest Batting Strike Rate in IPL: इंडियन प्रीमियर लीग के 12 सीज़न अभी तक खेले जा चुके हैं और हर सीज़न में हमें एक से एक धमाकेदार खिलाड़ी खेलते हुए देखने को मिलते हैं, जो अपने बल्ले से रन ऐसे बना रहे होते हैं, जैसे दिवाली का कोई डिस्काउंट ऑफर चल रहा हो और यह खिलाड़ी किसी भी टीम के सबसे महत्तवपूर्ण माने जाते हैं, क्योंकि ये सिर्फ 10 से 12 गेंदो में पूरे मैच का नजरिया ही बदलकर रख देते हैं।

जहां मुम्बई इंडियंस में हार्दिक पांड्या और कायरन पोलार्ड ये काम करते हुए दिख जाते हैं, तो वहीं ग्लेन मैक्सवेल भी इसी श्रेणी के बल्लेबाज़ो में शामिल किए जाते हैं, लेकिन यदि हम आईपीएल में सबसे शानदार स्ट्राइक रेट वाले टॉप 10 खिलाड़ियों की लिस्ट को देखे तो उसमें बिना किसी संदेह के पिछले सीज़न में कमाल की आक्रामक बल्लेबाज़ी करने वाले ऑलराउंडर खिलाड़ी आंद्रे रसल का नाम सबसे पहले आता है।

जिनका आईपीएल में 186 का स्ट्राइक रेट हैं, जिसका मतलब वह हर गेंद पर लगभग 2 रन बना देते हैं, तो किसी भी टीम के लिए बेहद उपयोगी खिलाड़ी की तरह साबित होते हैं। वहीं यदि हम लिस्ट में दूसरे नंबर के बल्लेबाज़ को लेकर बात करे तो उसमें रसल के ही देश के साथी खिलाड़ी सुनील नारायण का नाम आता है, जिनका आईपीएल में 168 का स्ट्राइक रेट हैं।

तीसरे स्थान पर इस लिस्ट में मोईन अली हैं, जो 166 के स्ट्राइक रेट से रन बनाते हैं। इसके अलावा चौथे नंबर पर रिषभ पंत का नाम आता है, जो टी20 क्रिकेट में अपने दम पर पूरे मैच को बदलकर रख सकते हैं, जिस कारण उनका भी स्ट्राइक रेट 166 का है। इसके अलावा हार्दिक पांड्या का आईपीएल में स्ट्राइक रेट 154.78 का है।

आईपीएल में सबसे अधिक बल्लेबाज़ी स्ट्राइक रेट | Highest Batting Strike Rate in IPL

नंबर खिलाड़ी मैच पारियां नॉट ऑउट रन सर्वाधिक स्कोर औसत कितनी गेंदे खेली स्ट्राइक रेट शतक अर्धशतक चौके छक्के
1 आंद्रे रसल 64 52 10 1400 88* 33.33 751 186 0 8 96 120
2 सुनील नारायण 110 57 13 771 75 17.52 458 168 0 3 93 44
3 मोईन अली 16 14 2 297 66 24.75 179 166 0 3 20 23
4 रिषभ पंत 54 54 6 1736 128* 36.16 1067 163 1 11 152 94
5 ग्लेन मैक्सवेल 69 68 7 1397 95 22.9 867 161 0 6 109 91
6 क्रिस मौरिस 61 39 20 517 82* 27.21 328 158 0 2 37 27
7 जॉनी बेयरस्टो 10 10 2 445 114 55.62 283 157 1 2 48 18
8 वीरेंद्र सहवाग 104 104 5 2728 122 27.55 1755 155 2 16 334 106
9 हार्दिक पांड्या 66 61 24 1068 91 28.86 690 154.78 0 3 72 68
10 एबी डी विलियर्स 154 142 32 4395 133* 39.95 2906 151.23 3 33 357 212

 

20 नवंबर 2019 को आखिरी अपडेट

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago