न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड अपने खिलाड़ियों को IPL में खेलने से पहले कोरोना वायरस को लेकर करेगा सतर्क

इस समय पूर्व विश्व कोरोना वायरस की वजह से परेशानी में दिखाई दे रहा है और इस वायरस से अभी तक जहां 3100 लोगों की मृत्यु हो चुकी है, तो वहीं 90000 से अधिक लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं और अब यह वायरस खेल जगत को भी अपनी गिरफ्त में लेता हुआ दिखाई दे रहा है, जिसमें टोक्यो ओलंपिक 2020 के तय समय पर शुरु होने को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

kane-williamson-ipl-srh

भारत में भी कोरोना वायरस के कुछ मामले पिछले दिनों सामने आये हैं, जिसके बाद इंडियन प्रीमियर लीग गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन बृजेश पटेल ने आईपीएल के 13 वें सीजन को लेकर इस वायरस से किसी भी तरह के खतरे को साफ तौर पर इंकार दिया था, लेकिन वह इस मामले को लेकर लगातार अपनी नजरे भी बनाये हुए हैं।

यहां तक की भारतीय क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने भी आईपीएल और भारत बनाम साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज में कोरोना वायरस को लेकर किसी भी तरह के खतरे को साफ तौर पर इंकार दिया है। भारतीय टीम को 12 मार्च से घर पर 3 वनडे मैचो की सीरीज साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलनी है, जिसका पहला मैच हिमांचल प्रदेश क्रिकेट संघ के स्टेडियम धर्मशाला में खेला जाएगा।

न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड अपने खिलाड़ियों को देगा कोरोना वायरस के बारे में पूरी जानकारी

kane williamson and manish pandey

लगातार काफी तेजी के साथ फैल रहे इस कोरोना वायरस की दहशत अब पूरी दुनियां में साफ तौर पर देखने को मिल रही है, जिसके बाद न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने उनके साथ अनुबंधित सभी खिलाड़ियों की देखरेख की जिम्मेदारी अपने कंधो पर ले ली है और जो 6 खिलाड़ी आईपीएल में हिस्सा लेने के लिए भारत आने वाले हैं, उनको इस वायरस के बारे में पूरी जानकारी दी जाएगी।

अभी तक भारत में 29 ऐसे मामले सामने आ चुके हैं, जो कोरोना वायरस से जुड़े हैं, जिसमें से 16 इटालियन टूरिस्ट शामिल हैं। न्यूजीलैंड क्रिकेट के हेड ऑफ पब्लिक अफेयर रिचर्ड बूक ने बिजनेस स्टैंडर्ड को अपने दिए एक बयान में कहा कि, सभी न्यूजीलैंड के खिलाड़ी महिला या पुरुष को इस वायरस को लेकर लगातार अपडेट किया जा रहा है।

आईपीएल के 13 वें सीजन में जो 6 न्यूजीलैंड के खिलाड़ी हिस्सा लेने के लिए आ रहे हैं, उसमें जिम्मी नीशम, लॉकी फर्ग्युसन, मिचल मैक्लांघन, ट्रेंट बोल्ट, केन विलियमसन और मिचल सेंटनर शामिल हैं। रिचर्ड बूक ने अपने बयान में यह भी कहा कि वह लगातार अपने देश हेल्थ मिनस्ट्री के संपर्क में भी हैं।

Leave a Reply