24 जुलाई के पहले मैच में यूपी के योद्धा हुए ढेर, तो वहीं दूसरा मुकाबला रहा दिल्ली के नाम

Match Summary 24 July 2019: प्रो कबड्डी लीग में आज दो मुकाबले खेले गए. पहला मुकाबला यूपी बनाम बंगाल तो वहीं दूसरा दिल्ली बनाम तेलुगू टाइटंस का था. लीग में अपना पहला मैच खेल रहे बंगाल वॉरियर्स के नबीबक्श ने अपने शानदार सुपर-10 की मदद से यूपी योद्धा के खिलाफ मैच को 48-17 से जीता. इस मैच में बंगाल ने 31 प्वाइंट्स के अंतर जीत हासिल की जो पीकेएल के इतिहास की उसकी सबसे बड़ी जीत है.

बंगाल की टीम मैच के पहले हाफ तक 17-9 से आगे थी. बंगाल ने रेड से 24, टैकल से 14, ऑलआउट से 8 और 2 अतिरिक्त अंक जुटाए. नबीबक्श के 10 अंकों के अलावा मनिंदर सिंह ने 9 और बलदेव सिंह ने 7 पॉइंट्स हासिल किए. यूपी योद्धा ने पहले हाफ में अच्छी शुरुआत की और एक समय पर 4-0 की बढ़त हासिल की. इसके बाद बंगाल ने वापसी की और 13वें मिनट में यूपी योद्धा को ऑलआउट किया. मगर मैच खत्म होते होते बंगाल की टीम ने इतिहास रच दिया और पीकेएल के इतिहास में अपने नाम सबसे बड़ी जीत हासिल कर ली.

दिन का दूसरा मुकाबला रहा दबंग दिल्ली के नाम | Match Summary 24 July 2019

दिन का दूसरा मुकाबला दिल्ली बनाम तेलुगू टाइटंस का था. मैच पहले हाफ तक लगभग बराबर ही चला. शुरुआती 20 मिनट के बाद टीम का स्कोर 13-12 था. मैच में तेलुगू की तरफ से देसाई बंधू का दबदबा देखने को मिला जहाँ छोटे भाई सिद्धार्थ देसाई नें कुल 4 रेड व 4 बोनस के साथ 8 प्वाइंट्स अपने व टीम के लिए हासिल किए तो वहीं बडे  भाई जोकि प्रो कबड्डी इतिहास का अपना पहला मैच खेल रहे थे उन्होंने 13 रेड व 5 बोनस प्वाइंट्स के साथ सुपर 10 लिया. उनके कुल 18 प्वाइंट्स थे.

मगर एक समय सुपर रेड करने के बाद जब टीम ने बढ़त बना ली थी उसके बाद सूरज देसाई के आखिरी कुछ समय में कोर्ट से बाहर करने वाला फैसला सबके सर के ऊपर से निकल गया. उनकी जगह आखिरी कुछ समय में एक युवा खिलाड़ी को मैदान पर उतरा. और गौर करने वाली बात यह है कि, सूरज जोकि अन्त तक 17 प्वाइंट्स हासिल कर चुके थे उन्हें पहले मैट से बाहर बिठाया फिर मैच की अन्तिम रेड के लिए उन्हें फिर मैट पर वापस बुलाया जहाँ उन्हें मैच टाई करने के लिए 2 प्वाइंट्स व जीतने के लिए सुपर रेड की जरुरत थी ऐसे में दिल्ली ने सेफ खेल खेलते हुए एक खिलाड़ी का बलिदान देते हुए तेलुगू की टीम को सिर्फ 1 प्वाइंट दिया.

गौरतलब है कि, सूरज देसाई पूरे मैच में एक बार भी रेड करते हुए आउट नहीं हुए और टीम के लिए सर्वाधिक 18 प्वाइंट्स जोड़े तो वहीं एक खास बात औऱ रहीं मैच में की देसाई बंधू के दोनों भाईयों ने प्रो कबड्डी के इतिहास के अपने पहले ही मैच में सुपर 10 लिया है.

आपको ये भी रोचक लगेगा:

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago