क्रिकेट की तरह इस खेल में भी, एक खिलाड़ी ऑलराउंडर हो सकता है. कबड्डी की दुनिया में जो खिलाड़ी ऑलराउंडर होता है वह टीम के लिए डिफेडर की भूमिका भी निभा सकता है और समय आने पर टीम के लिए रेड कर प्वाइंट्स भी ला सकता है. पिछला सीज़न ऑलराउंडर के लिए कुछ खास नहीं रहा. एक खिलाड़ी को छोड़कर तो कोई भी ऑलराउंडर खिलाड़ी 100 प्वाइंट्स भी पूरे नहीं कर सका था.
दीपक निवास हुड्डा | Deepak Niwas Hooda
इनका पिछला सीज़न ऑल राउंडर्स की सूची में सर्वश्रेष्ठ रहा था. जिन्होंने टीम के लिए रेड में भी प्वाइंट्स लाकर दिए व डिफेंस में टैकल प्वाइंट्स दिए. जयपुर पिंक पैंथर्स के लिए खेलते हुए इन्होंने पिछले सीज़न इनके कुल 208 प्वाइंट्स जीते थे जिसमें से 196 रेड प्वाइंट्स थे व 12 टैकल प्वाइंट्स थे.
मिराज शेख | Meraj Sheykh
दबंग दिल्ली के विदेशी ऑलराउंडर मिराज शेख का पिछला सीज़न कुछ खास नहीं रहा उन्होंने पिछले सीज़न में कुल 19 मैच खेलते हुए 97 प्वाइंट्स हासिल किए थे. जिसमें से 94 रेड प्वाइंट्स थे तो वहीं सिर्फ 3 टैकल प्वाइंट्स उनके नाम थे.
रन सिंह | Ran Singh
बंगाल वॉरियर्स के खिलाड़ी रन सिंह ने सीज़न 6 में कुल 22 मुकाबले खेले थे जिसमें उन्होंने कुल 71 प्वाइंट्स अपने नाम किए थे. इन 71 प्वाइंट्स में 29 प्वाइंट्स रेड के तौर पर आए थे तो वहीं बाकि बचे 42 प्वाइंट्स टैकल में थे. आपको बता दे कि, सबसे ज्यादा प्वाइंट्स जीतने वाले खिलाड़ियों की सूची में यह खिलाड़ी मनिंदर सिंह व जॉग कुन ली के बाद तीसरे पायदान पर आता है.
मंजीत छिल्लर | Manjeet Chhilar
भारतीय टीम के प्रमुख ऑलराउंडर मंजीत छिल्लर, प्रो कबड्डी में तमिल थलाईवाज़ के लिए खेलते नज़र आते हैं. इस खिलाड़ी ने पिछले सीज़न में कुल 19 मुकाबले खेले हैं. जिसमें 67 प्वाइंट्स अपने नाम किए हैं. इनमें से 59 टैकल प्वाइंट्स इनके नाम है तो वहीं 9 रेड प्वाइंट्स भी इनकी छोली में हैं.
संदीप नरवाल |Sandeep Narwal
पुनेरी पलटन के करता-धरता संदीप नरवाल के लिए पिछला सीज़न कुछ खास नहीं रहा था. पिछले सीज़न उन्होंने कुल 18 मैच खेले थे जिसमें उन्होंने कुल 66 प्वाइंट्स अपने नाम किए थे. जिसमें से 25 रेड प्वाइंट्स थे तो वहीं 41 टैकल प्वाइंट्स थे.
रोहित गुलिया | Rahul Gulia
गुजरात फॉर्चूनजाइंट्स के ऑल-राउंडर खिलाड़ी रोहित गुलिया पिछले सीज़न में गुजरात के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर बनकर उभरे थे इन्होंने पिछले सीज़न में कुल 19 मैच टीम के लिए खेले थे जिसमें रोहित ने 58 रेड व 3 टैकल प्वाइंटस् के साथ कुल 61 प्वाइंट्स अपने नाम किए थे.
रविंदर रमेश कुमावत | Ravindra Ramesh Kumawat
यह बंगाल टीम के दूसरे ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं जिन्होंने पिछले सीज़न टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन किया था. इन्होंने पिछले सीज़न में कुल 12 मैच ही खेले थे जिसमें 42 प्वाइंट्स अर्जित करने में कामयाब रहे थे. इसमें से 37 प्वाइंट्स रेड के थे तो वहीं 5 टैकल प्वाइंट्स थे.
नरेंदर | Narender
यूपी योद्धा के ऑलराउंडर खिलाड़ी जिन्होंने पिछले सीज़न के सारे मैच यूपी योद्धा के लिए खेले थे. उन्होंने पिछले सीज़न में कुल 25 मुकाबले खेले थे. मगर वह एक भी रेड प्वाइंट नहीं जीत सके थे. उनके खाते में कुल 42 प्वाइंट्स थे जो सारे टैकल प्वाइंट्स के द्वारा आए थे.
मयूर शिवटर्कर | Mayur Shivtarkar
यूपी योद्धा के दूसरे ऑलराउंडर मयूर ने पिछले सीज़न में खेले गए 18 मैचों में कुल 23 प्वाइंट्स अपने नाम किए थे जिसमें से 19 टैकल प्वाइंट्स थे व 4 रेड प्वाइंट्स उनके नाम रहे थे.
डी प्रताप | D Pratap
तमिल थलाईवाज़ के इस ऑलराउंडर ने सीज़न 6 में 13 मुकाबलों में 22 प्वाइंट्स अपने नाम किए थे जिसमें उनके कुल 13 टैकल प्वाइंट्स व 9 रेड प्वाइंट्स शामिल थे.
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…