Puneri Paltan Team Season 7: पुणे की घरेलू टीम पुणेरी पलटन की टीम शुरुआती प्रो कबड्डी लीग में बेहद ही खराब रही थी. सीज़न वन और टू दोनों में ही पुणे की टीम क्वॉलीफाई नहीं कर सकी थी. और लगातार दोनों सीज़न अंक तालिका पर आखिरी स्थान पर रही थी. सीज़न तीन और चार मे उन्होंने अपने खेल में थोड़ा सुधार किया और लगातार दोनों बार टॉप-3 हिस्सों का हिस्सा रही. मगर इस टीम का डामाडोल प्रदर्शन चलता रहा और और पाचंवे और छठे सीज़न में फिर यह कुछ कमाल नहीं कर सकी.
मगर इस बार टीम ने एक बहुत ही बड़ा फेरबदल किया है टीम में नहीं कोच में. जी हाँ, इस बार पुणेरी पलटन के कोच के रुप में कार्यरत होंगे अनूप कुमार. पीकेएल में यू-मुंबा और जयपुर पिंक पैंथर्स की कप्तानी कर चुके अनूप कुमार ने पिछले साल दिसंबर में ही कबड्डी से संन्यास का ऐलान किया था और इस ऐलान के बाद से ही उन्होंने कोच बनने का फैसला किया.
टीम के पिछले सीज़न के प्रदर्शन की बात करे तो, टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था. टीम अपने ग्रुप पर सबसे आखिरी स्थान पर मौजूद थी. टीम पिछले सीज़न के किसी भी डिपार्टमेंट में खरी नहीं उतर सकी थी. पुणेरी पलटन की टीम ने पिछले सीज़न में 22 मैचों में सिर्फ 346 रेड प्वाइंट्स जीते थे. तो वहीं टैकल प्वाइंट्स में सिर्फ 219 टैकल प्वाइंट्स कमाने में सफल हो पाई थी. टीम का मुख्य परेशानियां का कारण एक यह भी है कि, यह टीम मैच में ऑल-आउट भी बहुत बार हो जाती है. यह टीम पिछले सीज़न के 22 मैचों में 29 बार ऑल-आउट हुई है.
पुणेरी पलटन की टीम, कोच व उनका घरेलू मैदान | Puneri Paltan Team Season 7
पुणेरी पलटन पुणे स्थित टीम है. इस टीम का घरेलू मैदान श्रीशिव छत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्पलैक्स हैं व टीम के मुख्य कोच बहुचर्चित खिलाड़ी अनूप कुमार हैं. इस टीम का स्वामित्व इन्श्योरकट स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के पास है.
टीम- नितिन तोमर, पीओ सुरजीत सिंह, गिरीश मारुति इरनाक, पवन कुमार, कादियान, इमाद सेदाघनिया, हादी ताजिक, अमित कुमार, सतपाल, जाधव बालासाहेब शाहजी, दर्शन कादियान, दीपक यादव, सागर कृष्ण, मंजीत, अमित कुमार, संदीप व शुभम शिंदे
संभावित प्लेइंग VII – नितिन तोमर, अमित कुमार, संदीप, पीओ सुरजीत सिंह, गिरीश मारुति इरनाक, पवन कुमार और सतपाल
आपको ये भी रोचक लगेगा:
- प्रो कबड्डी लीग सीजन-7: बेंगलूरू बुल्स का टीम प्रिव्यू
- प्रो कबड्डी लीग सीजन-7: गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स का टीम प्रिव्यू

