इंडियन प्रीमियर लीग में पहले सीजन से खेलने वाली राजस्थान रॉयल्स की टीम में किसी भी सीजन में बहुत बड़े नाम तो देखने को नहीं मिले लेकिन इस टीम के पास ऐसे युवा खिलाड़ी जरुर रहे हैं, जो किसी मैच विनर से कम साबित नहीं हुए हैं। आईपीएल का पहला सीजन जब खेला गया था, तो किसी ने उम्मीद नहीं थी कि यह टीम अंत में विजेता बनकर उभरेगी और राजस्थान रॉयल्स की टीम ने जीत हासिल करके सभी को अचम्भे में भी डाल दिया था।
पिंक सिटी को आईपीएल में नेतृत्व करने वाली राजस्थान रॉयल्स की टीम में युवा खिलाड़ी के तौर पर जहां पहले सीजन में रवींद्र जडेजा देखने को मिले तो वहीं मौजूदा सीजन में टीम के पास संजू सैमसन, रियान पराग के रुप में 2 शानदार आने वाले भविष्य के युवा खिलाड़ी हैं, जो किसी मैच विनर से कम नहीं है।
राजस्थान रॉयल्स के बारे में कुछ जानकारी
मालिक
राजस्थान रॉयल्स टीम के मालिकाना हक को लेकर बात करे तो एक समय इस टीम की मालिक बॉलिबुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा थे, लेकिन मौजूदा समय में इस टीम के मालिकाना हक 4 लोगों के पास हैं। जिसमें पहला नाम इस टीम को पहले सीजन में विजेता बनाने वाले कप्तान शेन वार्न हैं, तो बाकी 3 लोगों में मनोज बादले, लाचन मुरदोचा और अमीषा हतिरामनी हैं।
ब्रांड
राजस्थान रॉयल्स टीम के लोगो को लेकर बात करी जाए तो इसमें टीम के पहले अक्षर का को रॉयल के तौर पर दिखाया गया है, इसके अलावा टीम ने जहां लम्बे समय तक नीली जर्सी पहनकर मैदान में उतरी तो साल 2019 के सीजन में टीम की जर्सी के कलर में बदलाव देखने को मिला जिसमें टीम पिंक कलर की जर्सी पहनकर खेलने उतरी। टीम के होम ग्राउंड को लेकर बात करी जाए तो आईपीएल में टीम अपने मैच जयपुर के सवाईमान सिंह स्टेडियम में खेलती है।
सीजन
राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल में अपना पहला कदम ही काफी जोरदार तरीके से रखते हुए शेन वार्न की कप्तानी में विजेता बने, लेकिन इसके बाद टीम के प्रदर्शन में लगातार गिरावट देखने को मिली जिसमें साल 2009 के आईपीएल सीजन में 6 वें स्थान पर तो वहीं साल 2007 के सीजन में 7 वें स्थान पर रहते हुए खत्म किया।
इसके बाद राजस्थान रॉयल्स की टीम ने साल 2010 के आईपीएल सीजन में 6 वें स्थान पर रहते हुए खत्म किया तो वहीं साल 2011 के सीजन में टीम ने 7 वें स्थान पर रहते हुए खत्म किया। इसके बाद साल 2013 के सीजन में टीम के प्रदर्शन में सुधार देखने को मिला और टीम ने प्लेऑफ तक का सफर तय किया लेकिन आईपीएल ट्राफी को नहीं जीत सके।
साल 2014 के आईपीएल सीजन में टीम 5 वें स्थान पर रहते हुए खत्म किया तो वहीं साल 2015 के सीजन में राजस्थान की टीम ने एकबार फिर से वापसी करते हुए प्लेऑफ तक का सफर तय किया। इसके बाद साल 2016 और 2017 में टीम को मैच फिक्सिंग प्रकरण की वजह से बैन झेलना पड़ा और साल 2018 के सीजन में टीम ने फिर से वापसी करते हुए प्लेऑफ तक पहुंची लेकिन साल 2019 में टीम का प्रदर्शन काफी बुरा रहा और 7 वें पायदान पर रहते हुए खत्म किया।
महत्तवपूर्ण खिलाड़ी और कोचिंग स्टाफ
राजस्थान रॉयल्स टीम के पास हर सीजन कुछ ऐसे खिलाड़ी रहे हैं, जो टीम को अकेले लेकर आगे बढ़े हैं, जिसमें शेन वॉट्सन, सोहेल तनवीर और शेन वार्न का नाम शामिल है। लेकिन टीम के सभी खिलाड़ी पहले सीजन को छोड़कर बाकी के सीजन में उस तरह का प्रदर्शन नहीं दोहरा सके।
साल 2020 के आईपीएल सीजन को लेकर टीम के महत्तवपूर्ण खिलाड़ियों को लेकर बात करे तो स्टीव स्मिथ टीम के कप्तान के तौर होंगे तो जॉस बटलर, जोफ्रा आर्चर, बेन स्टोक्स के रुप में टीम के पास महत्तवपूर्ण खिलाड़ी के तौर पर होंगे जो किसी मैच विनर से कम नहीं है। इसके अलावा टीम के पास आकाश सिंह और कार्तिक त्यागी के रुप में युवा खिलाड़ी भी होंगे।
वहीं टीम के कोचिंग स्टाफ को लेकर बात करी जाए तो ऑस्ट्रेलियन टीम के पूर्व खिलाड़ी एंड्रयू मैक्डोनाल्ड टीम के मुख्य कोच के तौर पर होंगे तो अमूल मजूमदार को बल्लेबाजी कोच के अलावा साइराज बहुतुले को स्पिन गेंदबाज़ी कोच बनाया गया है।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…