Categories: Cricket

ये 4 खिलाड़ी इस साल भारतीय टीम में कर सकते हैं अपना डेब्यू

भारत में कई खिलाड़ी डॉमेस्टिक cricket खेलते हैं. भारत डॉमेस्टिक cricket में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भारतीय टीम में मौका देता है. युवा खिलाड़ियों को पहले घरेलू cricket में आजमाया जाता है.

छोटे फॉर्मेट में रन बनाना आसान नहीं होता. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2008 से खेली जाने लगी. इसमें 20 ओवर्स का मैच खेला जाता है. यह टूर्नामेंट भारतीय cricket कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा आयोजित किया जाता है.

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 4 खिलाड़ी ऐसे है जिन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है. 2020 में भारत उन खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय cricket खेलने का मौका दे सकता है.

1. देवदत्त पडिक्कल

देवदत्त पडिक्कल भारत के लिए अंडर-19 और कर्नाटक के लिए रणजी ट्रॉफी खेलते है. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे. उन्होंने कर्नाटक के लिए 12 मुकाबले खेले. उन्होंने 12 पारियों में 580 रन बनाए इस दौरान वह 3 बार नाबाद भी रहे थे.
देवदत्त पडिक्कल ने 64.44 की गजब की औसत से रन बनाए. उनका स्ट्राइक रेट 175.75 का था, उन्होंने 5 अर्धशतक और 1 शतक भी लगाया था.

2. ऋतुराज गायकवाड़

वह महाराष्ट्र रणजी ट्रॉफी खेलते है. फस्ट क्लास cricket में उनका प्रदर्शन अच्छा रहा था. ऋतुराज गायकवाड़ ने महाराष्ट्र के लिए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी खेली. उन्होंने 11 मैचों में 419 रन बनाए, उनका बेटिंग औसत 41.90 का था. उन्होंने 146.50 की बढ़िया स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और इन प्रदर्शन को देखते हुए ऐसा लगता है कि उनको भारतीय टीम में जगह मिल सकती है.

3. सुर्यकुमार यादव

सुर्यकुमार यादव एक बेहतरीन बल्लेबाज है और पिछले कुछ सालों में उनका प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा है. उन्होंने पिछले आईपीएल में भी बहुत रन बनाए थे.

सुर्यकुमार यादव ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुम्बई के लिए 11 मैच खेले. उन्होंने 10 पारियों में 392 रन बनाए. उनका औसत 56.00 और स्ट्राइक रेट 168.96 का था. उनके बल्ले से 4 अर्धशतक भी देखने को मिले थे. उनके इस फॉर्म को देखते हुए माना जा रहा है कि उनको 2020 में भारतीय टीम में खेलने का मौका मिल सकता है.

4. हर्षल पटेल

हर्षल पटेल फस्ट क्लास cricket खेलते हैं. उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन किया था. उन्होंने हरयाणा की ओर से 12 मैच खेले. उन्होंने 31.16 की औसत से 374 रन बनाए, उनका स्ट्राइक रेट 165.48 का रहा था. उनके इस प्रदर्शन को नजर में रखते हुए उन्हें भारतीय टीम में जगह मिल सकती है. वह बल्लेबाजी के साथ-साथ मीडियम-पेस गेंदबाजी भी कर लेते हैं. उन्हें इस साल भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय cricket खेलने का मौका मिल सकता है.

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago