भारतीय महिला रेसलिंग खिलाड़ी साक्षी मलिक जो हरियाणा के रोहतक डिस्ट्रिक से आती हैं। साक्षी मलिक पहली भारतीय रेसलर खिलाड़ी हैं, जिन्होंने ओलंपिक में पदक जीता है, इसके अलावा साक्षी ने साल 2014 में ग्लास्गो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में भी सिल्वर पदक को अपने नाम पर किया था।
शुरूआती जीवन
रोहतक के विकास पब्लिक स्कूल और डीएवी सेंचुरी पब्लिक स्कूल से साक्षी मलिक ने स्कूल की पढ़ाई पूरी की है। साक्षी ने 12 साल की उम्र से रेसलिंग की ट्रेनिंग लेना शुरू कर दिया था। मलिक ने ईश्वर दहिया के अंडर में रोहतक में स्थित छोटू राम स्टेडियम में मौजूद अखाड़े में ट्रेनिंग ली। वहीं सा्क्षी ने फिजिकल एजुकेशन में अपना पोस्ट ग्रेजुएशन रोहतक की महर्षी दयानंद यूनवर्सिटी से पूरा किया।
निजी जीवन
3 सितम्बर 1992 को हरियाणा के रोहतक डिस्ट्रिक के मोखरा गांव में साक्षी मलिक का जन्म हुआ था। साक्षी के पिता का नाम सुखबीर सिंह है, जो दिल्ली परिवहन विभाग में एक बस कंडक्टर की नौकरी करते हैं, तो वहीं मां सुदेश मलिक एक लोकल हेल्थ क्लिनिक में सुपरवाइजर हैं। साक्षी मलिक के सबसे बड़ा प्रेरणास्त्रोत उनके दादा जी बदलू राम रहे जो एक रेसलर थे। मौजूदा समय में साक्षी मलिक भारतीय रेलवे में दिल्ली डिवीजन में नौकरी कर रही हैं।
रियो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने के 2 महिने के बाद साक्षी मलिक ने रेसलर खिलाड़ी सत्यव्रत कादियान से शादी कर ली थी। सत्यव्रत भी सुशील कुमार की तरह एक शानदार रेसलिंग खिलाड़ी हैं और साक्षी की शादी में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा और वरिष्ठ भारतीय नेशनल लोकदल के नेता अभय सिंह चौटाला भी शामिल हुए थे।
ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने के बाद साक्षी मलिक का प्रमोशन सीनियर क्लर्क के पद से राजपत्रित अधिकारी रैंक पर भारतीय रेलवे विभाग में कर दिया गया था।
प्रोफेशनल जीवन
साल 2010 में हुई जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में 58 किलोग्राम फ्रीस्टाइल इवेंट में साक्षी मलिक ने कांस्य पदक जीता। इसके बाद साल 2014 में मलिक ने डेव स्कल्टज इंटरनेशनल टूर्नामेंट में 60 किलोग्राम कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीता। वहीं इसके बाद साल 2015 में दोहा में हुई एशियन चैंपियनशिप में 60 किलोग्राम कैटेगरी में कांस्य पदक जीता।
मलिक ने साल 2016 के रियो ओलंपिक में 58 किलोग्राम कैटेगरी में अपनी जगह बनायी, जिसके बाद ओलंपिक में किर्गिस्तान की खिलाड़ी के खिलाफ 8-5 की जीत हासिल करके ओलंपिक में कांस्य पदक अपने नाम पर किया। साक्षी ने प्रो रेसलिंग लीग के दूसरे एडीशन में कलर्स दिल्ली सुल्तान की तरफ से हिस्सा लिया।
सम्मान
अचीवमेंट
निजी जानकारी
शारीरिक माप
विवाद
अपने अभी तक के रेसलिंग करियर में साक्षी मलिक किसी भी तरह के विवाद में पड़ते हुए नहीं देखी गयी हैं।
नेटवर्थ
इस महिला रेसलिंग खिलाड़ी की नेटवर्थ को लेकर बात करी जाए तो वह 1 मिलियन डॉलर के आसपास होने का अनुमान लगाया गया है। ओलंपिक में पदक जीतने के बाद सक्षी कई जगहों से नकद पुरस्कार मिले थे। इसके अलावा सचिन तेंदुलकर ने भी उन्हें बीएमडब्लू कार गिफ्ट की थी।
सोशल मीडिया प्रोफाइल
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…