पटना पाइरेट्स के खिलाड़ी सुरेंद्र नाडा बिना मैच खेले हुए बाहर, पटना ने 77 लाख देकर खरीदा था

Surender Nada Ruled Out of Pro Kabaddi Season 7 Surender Nada Out of Pro Kabaddi Season 7: प्रो कबड्डी लीग में 3 बार खिताब जीतने वाली टीम के स्टार डिफेंडर चोट के कारण लीग के सातवें सीज़न से बाहर हो गए हैं. पटना पाइरेट्स की मेडिकल टीम ने पाया कि नाडा अभी भी पूरी से तरह से फिट नहीं हैं और चोट से अच्छी तरह से उबरने के लिए उन्हें और समय दिए जाने की जरूरत है. सुरेंद्र नाडा के चोट को देखते हुए उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है.

आपको बता दे कि, सुरेंद्र नाडा को पिछले सीजन में बाएं हाथ में चोट लग गई थी, जिसके कारण वह पिछले सीज़न में भी टीम से बाहर थे. पटना की टीम ने नाडा को नीलामी में 77 लाख रुपये में खरीदा था. टीम ने अभी तक उनके स्थान पर किसी अन्य खिलाड़ी के नाम की घोषणा नहीं की है पर जल्द ही टीम इस खिलाड़ी के स्थान पर किसी और खिलाड़ी को टीम में चुने जाने की घोषणा करेंगे. 

गौरतलब है कि, पीकेएल का सातवां सीज़न शनिवार से शुरू हो रहा है. और इस सीज़न के पहले ही दिन पटना पाइरेट्स की टीम का मुकाबला होना है.

आपको ये भी रोचक लगेगा:

Leave a Reply