क्रिकेट के खेल में हमने कई रिकॉर्ड्स को जहां बनते हुए देखा है, उन्हें टूटते भी देखने को मिला है। इंडियन प्रीमियर लीग जो वर्ल्ड क्रिकेट की सबसे बड़ी टी20 लीग है, उसकी शुरुआत साल 2008 में हुई थी, जिसके बाद से पिछले 12 सीजन में कई शानदार प्रदर्शन इस लीग में देखने को मिले हैं।
क्रिस गेल, एबी डी विलियर्स जैसे दिग्गज बल्लेबाजो की जहां एक तरफ विस्फोटक पारी देखने को मिली है, तो वहीं दूसरी तरफ डेल स्टेन और ब्रेट ली जैसे गेंदबाजो के आगे बल्लेबाजो को संघर्ष भी करते हुए देखा है। आईपीएल में भी कई शानदार रिकॉर्ड बनते हुए देखे गए हैं, जिसमें विराट कोहली का एक सीजन में 5 शतक लगाना तो वहीं आरसीबी का आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाना जो आने वाले सीजन में टूट भी सकते हैं।
लेकिन ऐसे भी कुछ रिकॉर्ड्स हैं, जो आईपीएल के 13 वें सीजन में हमें टूटते हुए नहीं दिख सकते हैं, जिसके बाद हम आपको उन्हीं रिकॉर्ड्स के बारे में इस आर्टिकल में बताने जा रहे हैं।
1 – क्रिस गेल (175 रनों की नाबाद पारी)
क्रिस गेल एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनको किसी तरह का परिचय देने की जरुरत नहीं है, गेल जब भी मैदान में बल्लेबाजी करने के लिए उतरते हैं, तो फैंस की नजर हमेशा स्टेडियम के बाहर ही होती है, क्योंकि उनके लम्बे-लम्बे छक्के गेंद को बाहर ही पहुंचा देते हैं। आईपीएल में क्रिस गेल ने 23 अप्रैल 2013 को बैंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में अपनी इसी बल्लेबाजी एक नायाब नमूना दिखाया था।
गेल ने उस दिन सिर्फ 66 गेंदो में 175 रनों की नाबाद पारी खेल दी थी, जिसमें 17 छक्कों के साथ 13 चौके शामिल थे। उसके बाद से अभी तक आईपीएल में कोई भी दूसरा खिलाड़ी उनके इस स्कोर को नहीं तोड़ सका है और आने वाले सीजन में इसके टूटना नामुमकिन ही दिख रहा है।
2 – बर्मन का सबसे युवा खिलाड़ी के तौर पर खेलना
इसमें किसी भी तरह का कोई संदेह नहीं है, कि आईपीएल वर्ल्ड क्रिकेट की सबसे कठिन लीग हैं, जिसमें हिस्सा लेने के लिए खिलाड़ियों को काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ती है, वहीं इसमें खेलने वाले सभी खिलाड़ियों पर अच्छा प्रदर्शन करने का भी एक अतिरिक्त दबाव बना रहता है।
लेकिन इसके बावजूद हमें हर सीजन कई युवा खिलाड़ी भी देखने को मिलते हैं, जो अपने प्रदर्शन के जरिए सभी को प्रभावित करने का काम करते हैं, जिसमें सरफराज खान और मुजीब उर रहमान जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।
वहीं आईपीएल में सबसे कम उम्र में मैच खेलने वाले खिलाड़ी को लेकर बात की जाए तो साल 2019 के सीजन में 1.5 करोड़ रुपये में खरीदे जाने वाले प्रयास रे बर्मन जिनको 16 साल 157 दिन की उम्र में आरसीबी की तरफ से पहली बार खेलने का मौका मिला था। जो आने वाले आईपीएल सीजन में भी टूटता हुआ नहीं दिख रहा है।
3 – धोनी का कप्तान के तौर पर जीत का प्रतिशत
महेंद्र सिंह धोनी ने एक कप्तान के तौर पर खुद को हर जगह पर साबित किया है और आईपीएल में भी उसका एक उदाहरण देखने को मिला है, जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स ने उनकी कप्तानी में 3 बार आईपीएल ट्राफी को जीता है। अभी तक धोनी की कप्तानी में सीएसके के लिए कोई ऐसा सीजन देखने को नहीं मिला है, जहां पर टीम का खराब प्रदर्शन देखने को मिला है।
धोनी का आईपीएल में कप्तान के तौर पर जीत का प्रतिशत 60.11 का है, जो बाकी इसमें खेलने वाले दूसरे कप्तानों में से कहीं अधिक है, दूसरे नंबर पर मुम्बई इंडियंस टीम के कप्तान रोहित शर्मा हैं, जिनका आईपीएल में जीत का प्रतिशत 58.65 का है। लेकिन धोनी का कप्तान के तौर पर प्रदर्शन को देखने के बाद इसका टूटना बेहद मुश्किल दिख रहा है।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…