दूसरा क्वॉलीफायर डिंडीगुल बनाम मदुरई की संभावित Dream11 | DIN vs MAD Dream11 Prediction Qualifier 2

DIN vs MAD Dream11 Prediction Qualifier 2
तमिलनाडू प्रीमियर लीग में अब दूसरा क्वॉलीफायर मैच डिंडीगुल ड्रैगन्स और मदुरई पैंथर्स के बीच में खेला जाएगा। डिंडीगुल ड्रैगन्स के लिए यह चौथा सीज़न काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है, क्योंकि टीम ने सीज़न की शुरूआत काफी शानदार तरीके से करते हुए लीग स्टेज़ में लगातार 6 मैचो में जीत दर्ज की थी, लेकिन टीम को अपने पिछले 2 मैचो में हार का सामना करना पड़ा, जिसमें पहले क्वॉलीफायर में टीम को चेपक सुपर गिल्स से मिली हार काफी बुरी थी।

प्वाइंट्स टेबल पर नंबर 1 पर टीम के खत्म करने के बाद उन्हें फाइनल में पहुंचने का एक और मौका मिलेगा, जिसमें टीम को अब मदुरई पैंथर्स के खिलाफ उतरना होगा। वीबी कांची वीरंस और मदुरई पैंथर्स के बीच हुए एलिमिनेटर मैच के आखिरी ओवर में 14 रन जीत के लिए चाहिए थे, जिसमें जगाथीसन कौशिक ने टीम के लिए शानदार खेल दिखाते हुए दूसरे क्वॉलीफायर में पहुंचाया।

मैच डिटेल्स | DIN vs MAD Qualifier 2 Match Details
टीएनपीएल के चौथे सीज़न में डिंडीगुल ड्रैगन्स और मदुरई पैंथर्स के बीच खेले जाने वाला दूसरा क्वॉलीफायर मैच डिंडीगुल के एनपीआर कॉलेज़ ग्राउंड पर शाम को 7 बजकर 15 मिनट पर खेला जाएगा। इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और हॉटस्टार पर किया जाएगा।

पिच कंडीशन | DIN vs MAD Qualifier 2
डिंडीगुल की पिच के बारे में बात करे तो इसमें बल्लेबाज़ और गेंदबाज़ दोनों के लिए काफी मदद है, लेकिन पिछले कुछ मैचो की बात करी जाए तो यहां बल्लेबाज़ी करने में आसानी देखी गयी है, लेकिन सही लाइन लेंथ के साथ गेंदबाज़ी की जाए तो गेंदबाज़ो के लिए काफी मदद अभी भी मौजूद हैं।
औसत स्कोर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए – 170 (पिछले 5 मैचो में)
लक्ष्य का पीछा करते हुए पिछले 5 मैचो के परिणाम – जीत – 2, हार – 3

मौसम रिपोर्ट | DIN vs MAD Qualifier 2
मैच के दिन सुबह बारिश के आसार यहां पर काफी हैं, लेकिन इसके बाद दिन के आखिरी भाग में मौसम साफ हो जाएगा जिससे बारिश मैच के दौरान किसी भी तरह की बाधा नहीं डालने वाली है।

संभावित प्लेइंग एलेवन | DIN vs MAD Playing 11

डिंडीगुल ड्रैगन्स-
एन जगदीशन (कप्तान, विकेटकीपर), चतुर्वेद एनएस, रोहित आर., हरि नीशांत सी, मोहम्मद एम, विवेक आर., सिलाम्ब्रासन एम, सुमंथ जैन, अभिनव एम, प्रानेश बी।

मदुरई पैंथर्स-
अरूण कार्तिक, ए. शरथ राज, शिजित चंद्रन (कप्तान), जगाथीशन कौशिक, अभिषेक तंवर, नीलेश सुब्रमण्यम (विकेटकीपर), आर. मिथुन, आकाश सुमरा, किरन आकाश, राहिल शाह, एन. सेल्वा कुमारन।

संभावित ड्रीम एलेवन टीम | DIN vs MAD Dream11 Prediction | TNPL 2019 Qualifier 2

विकेटकीपर

  • एन जगदीशन (कप्तान)
  • एन. सुब्रमण्यम

बल्लेबाज़

  • सी हरी निशांथ (उपकप्तान)
  • आर. विवेक
  • एस. राज़ ए

ऑलराउंडर्स

  • आर. रोहित
  • ए. तवंर
  • जे. कौशिक

गेंदबाज़

  • एम. सिलम्ब्रासन
  • आर. शाह
  • के. आकाश
आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago