Top Scorers in IPL: इंडियन प्रीमियर लीग का 13 वां सीज़न साल 2020 में खेला जाएगा लेकिन अभी तक हुए 12 सीज़न में जहां कुछ टीमों के लिए आईपीएल ट्राफी जीतने का सपना पूरा नहीं हो सका तो वहीं मुम्बई इंडियंस ने 4 बार खिताब को अपने नाम पर किया है। आईपीएल में वैसे तो आरसीबी की टीम बल्लेबाज़ी में काफी मजबूत दिखती हैं और टीम के कप्तान विराट कोहली भी आईपीएल में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पहले स्थान पर काबिज हैं, लेकिन टीम एक बार भी ट्राफी को अपने नाम पर नहीं कर सकी है।
आईपीएल में यदि हम बात करे सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों को लेकर तो जहां पहले स्थान पर आरसीबी टीम के कप्तान विराट कोहली काबिज हैं, तो दूसरे स्थान आईपीएल ट्राफी को 3 बार जीतने वाली चेन्नई सुपर किंग्स टीम के लिए नंबर 3 पर खेलने वाले बायें हाथ के बल्लेबाज़ सुरेश रैना हैं। वहीं इस लिस्ट में सीएसके टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी 7 वें स्थान पर काबिज़ हैं।
इसके अलावा मुम्बई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा भी इन दो खिलाड़ियों से अधिक पीछे नहीं है और तीसरे स्थान पर हैं। विदेशी खिलाड़ियों का भी आईपीएल में परचम हमें देखने को मिलता हैं और पहले 3 स्थान पर भारतीय खिलाड़ियों के होने के बाद नंबर 4 पर ऑस्ट्रेलियन टीम के खिलाड़ी डेविड वार्नर हैं, जिनको खेलते हुए देखना सभी फैंस को काफी पसंद आता हैं।
13 वें सीज़न के शुरू होने से पहले जहां सभी 8 फ्रेंचाइज़ी 19 दिसम्बर को कोलकाता में होने वाली खिलाड़ियों की नीलामी प्रक्रिया का हिस्सा बनेंगी जिसके बाद वह आगामी सीज़न के लिए एक मजबूत टीम बना सकेंगी।
| पोजीशन | खिलाड़ी | मैच | पारियां | नॉट ऑउट | रन | सर्वाधिक स्कोर | औसत | कितनी गेंदे खेली | स्ट्राइक रेट | शतक | अर्धशतक | चौके | छक्के |
| 1 | विराट कोहली | 177 | 169 | 26 | 5412 | 113 | 37.84 | 4112 | 132 | 5 | 36 | 480 | 191 |
| 2 | सुरेश रैना | 193 | 189 | 28 | 5368 | 100* | 33.34 | 3914 | 137 | 1 | 38 | 493 | 194 |
| 3 | रोहित शर्मा | 188 | 183 | 28 | 4898 | 109* | 31.6 | 3744 | 131 | 1 | 36 | 431 | 194 |
| 4 | डेविड वार्नर | 126 | 126 | 17 | 4706 | 126 | 43.17 | 3305 | 142 | 4 | 44 | 458 | 181 |
| 5 | शिखर धवन | 159 | 158 | 21 | 4579 | 97* | 33.42 | 3669 | 125 | 0 | 37 | 524 | 96 |
| 6 | क्रिस गेल | 125 | 124 | 15 | 4484 | 175* | 41.13 | 2969 | 151 | 6 | 28 | 369 | 326 |
| 7 | महेंद्र सिंह धोनी | 190 | 170 | 65 | 4432 | 84* | 42.2 | 3215 | 138 | 0 | 23 | 297 | 209 |
| 8 | रॉबिन उथप्पा | 177 | 170 | 17 | 4411 | 87 | 28.83 | 3380 | 131 | 0 | 24 | 435 | 156 |
| 9 | एबी डी विलियर्स | 154 | 142 | 32 | 4395 | 133* | 39.95 | 2906 | 151 | 3 | 33 | 357 | 212 |
| 10 | गौतम गंभीर | 154 | 152 | 17 | 4217 | 93 | 31.23 | 3404 | 124 | 0 | 36 | 491 | 59 |
19 नवंबर 2019 तक आखिरी अपडेट
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…