Categories: CricketIPL

IPL इतिहास के टॉप 10 सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर

Highest Individual Score in IPL: इंडियन प्रीमियर लीग में अभी तक 12 सीज़न खेले जा चुके हैं, जिसमें काफी रोमांच देखने को मिला है। साल 2008 में जब आईपीएल की शुरूआत हुई थी, तो पहले ही मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स से खेल रहे ब्रैंडन मैक्कुलम ने 158 रनों की नाबाद धमाकेदार पारी खेलकर इस लीग को उसी समय एक अलग मुकाम पर लाकर खड़ा कर दिया।

मैक्कुलम के नाम पर लम्बे समय तक आईपीएल में सर्वाधिक व्यक्तिगत रन का रिकॉर्ड कायम रहा लेकिन उसके बाद साल 2013 में खेले गए आईपीएल सीज़न में आरसीबी से खेल रहे आक्रामक बल्लेबाज़ क्रिस गेल ने 175 रनों की नाबाद पारी खेलकर इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया। अभी तक हमने आईपीएल में कई खिलाड़ियों को शतक बनाते हुए देखा हैं।

लेकिन बात करे सर्वाधिक व्यक्तिगत आईपीएल स्कोर को लेकर तो उसमें पहले स्थान पर गेल का नाम आता है, जिन्होंने सिर्फ 66 गेंदो में 175 रनों की नाबाद पारी खेल दी थी, जिसमें 17 छक्के शामिल थे। वहीं दूसरे स्थान पर मैक्कुलम की 158 रनों की नाबाद पारी है, जो उन्होंने सिर्फ 73 गेंदो में खेली थी, जिसमें 13 छक्के शामिल थे।

आईपीएल के सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर में टॉप 10 में शामिल खिलाड़ियों को लेकर बात करी जाए तो उसमें 2-2 बार क्रिस गेल और एबी डी विलियर्स का नाम आता है, इसके अलावा इस लिस्ट में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर भारतीय खिलाड़ी के तौर पर नंबर 6 के स्थान पर रिषभ पंत की 128 रनों की पारी आती है, जिसमें उन्होंने 63 गेंदे खेली थी।

आईपीएल में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर पर | Highest Individual Score in IPL

पोजीशन खिलाड़ी सर्वाधिक स्कोर कितनी गेंदे खेली स्ट्राइक रेट कितने छक्के लगाए विपक्षी टीम स्थान दिन
1 क्रिस गेल 175* 66 265.15 17 पुणे वारियर्स इंडिया बैंगलुरु 23-अप्रैल-2013
2 ब्रैंडन मैक्कुलम 158* 73 216.43 13 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बैंगलुरु 18-अप्रैल-2008
3 एबी डी विलियर्स 133* 59 225.42 4 मुम्बई इंडियंस मुम्बई 10-मई-2015
4 एबी डी विलियर्स 129* 52 248.07 12 गुजरात लायंस बैंगलुरु 14-मई-2016
5 क्रिस गेल 128* 62 206.45 13 दिल्ली डेयरडेविल्स दिल्ली 17-मई-2012
6 रिषभ पंत 128 63 203.17 7 सनराइजर्स हैदराबाद दिल्ली 10-मई-2018
7 मुरली विजय 127 56 226.78 11 राजस्थान रॉयल्स चेन्नई 03-अप्रैल-2010
8 डेविड वार्नर 126 59 213.55 8 कोलकाता नाइट राइडर्स हैदराबाद 30-अप्रैल-2017
9 वीरेंद्र सहवाग 122 58 210.34 8 चेन्नई सुपर किंग्स मुम्बई 30-मई-2014
10 पॉल वैल्थाटी 120* 63 190.47 2 चेन्नई सुपर किंग्स मोहाली 13-अप्रैल-2011

 

19 नवंबर 2019 को आखिरी अपडेट

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago