IPL 2020 Points Table: इंडियन प्रीमियर लीग में अभी तक 12 सीज़न खेले जा चुके हैं और इसके 13 वें सीज़न को लेकर अभी से तैयारी शुरु कर दी गयी हैं, आईपीएल के 12 वें सीज़न के फाइनल मैच में मुम्बई इंडियंस की भिडंत चेन्नई सुपर किंग्स से हुई थी और इस मैच में मुम्बई की टीम ने रोमांचक 1 रन से जीत हासिल करके आईपीएल इतिहास में अपनी चौथी ट्राफी जीतने के साथ सबसे सफल टीम बन गयी थी।

अब साल 2020 में खेले जाने वाले 13 वें सीज़न में जहां कुछ टीम एकबार फिर से इस ट्राफी को अपने नाम पर करने की पूरी कोशिश करेंगी तो वहीं कुछ ऐसी भी टीमें हैं, जिन्होंने अभी तक 12 सीज़न बीत जाने के बाद एक भी आईपीएल ट्राफी को नहीं जीता है, जिनको भी अपनी किस्मत 2020 के सीज़न में बदलने की पूरी उम्मीद हैं।

आईपीएल के पिछले सीज़न की प्वाइंट्स टेबल को लेकर बात करी जाए तो उसमें प्लेऑफ में पहुंचने वाली टॉप 4 टीमें मुम्बई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद की थी, जिसमें दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने लम्बे समय के बाद आईपीएल के प्लेऑफ में अपनी जगह को बनाया था।

आईये एक नज़र डालते हैं, आईपीएल 2019 के सीज़न की प्वाइंट्स टेबल पर | IPL 2019 Points Table:

पोजीशन टीम कितने मैच खेले कितने जीते कितने हारे रद्द हुए मैच नेट रन रेट प्वाइंट्स
1 मुम्बई इंडियंस 14 9 5 0 0.421 18
2 चेन्नई सुपर किंग्स 14 9 5 0 0.131 18
3 दिल्ली कैपिटल्स 14 9 5 0 0.044 18
4 सनराइजर्स हैदराबाद 14 6 8 0 0.577 12
5 कोलकाता नाइट राइडर्स 14 6 8 0 0.028 12
6 किंग्स इलेवन पंजाब 14 6 8 0 -0.251 12
7 राजस्थान रॉयल्स 14 5 8 1 -0.449 11
8 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 14 5 8 1 -0.607 11

 

जैसा की हर सीज़न में 8 टीम हिस्सा लेती हैं, तो रॉबिन राउंड में कुल 56 मैच खेले जाते हैं, जिसके खत्म होने के बाद प्वाइंट्स टेबल में मौजूद टॉप 4 टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाइ करती हैं। जीत और हार में हर टीम को आईपीएल में अंक मिलने के भी नियम हैं।

1. मैच जीतने पर – 2 अंक

2. टाई होने पर – 1 अंक

3. मैच हारने पर – 0 अंक

यदि राबिन राउंड के बाद किन्ही 2 टीमों के अंक प्वाइंट्स टेबल पर बराबर छूटते हैं, तो जिस टीम का नेट रन रेट बेहतर होता है, वह टीम प्वाइंट्स टेबल पर उपर रहती हैं।

IPL प्वाइंट्स टेबल से जुड़ी कुछ खास जानकारी | VIVO IPL Points Table Information

1 – आईपीएल इतिहास में कोई भी टीम 14 अंको से कम पर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाइ नहीं कर सकी लेकिन आईपीएल 2019 के सीज़न में सनराइजर्स हैदराबाद ने 12 अंको के साथ प्लेऑफ में अपनी जगह को पक्का किया था।

2 – अभी तक आईपीएल इतिहास में हिस्सा लेने वाली 13 टीमों में से 5 टीमों ने किसी एक सीज़न में अधिक 22 अंक राबिन राउंड में अर्जित किए जो किसी सीज़न में सबसे अधिक अंक रहे हैं।

3 – दिल्ली डेयरडेविल्स/कैपिटल्स और डेक्कन चार्जर्स आईपीएल की 2 ऐसी टीमें हैं, जिन्होंने एक सीज़न में सबसे कम 4 अंक ही बटोर सकी जो किसी दूसरी टीम से आईपीएल के सीज़न में सबसे कम रहा है।

4 – कोलकाता नाइट राइडर्स और डेक्कन चार्जर्स आईपीएल की 2 एकलौती टीम हैं, जो किसी भी सीज़न में प्वाइंट्स टेबल पर पहले स्थान में नहीं आयी लेकिन इन्होंने आईपीएल ट्राफी को जीता है।

5 – दिल्ली डेयरडेविल्स/कैपिटल्स ने आईपीएल में 2 बार रॉबिन राउंड के मैच खत्म होने के बाद पहले स्थान पर खत्म किया लेकिन वह अभी तक आईपीएल विजेता नहीं बन सके।

यहां देखिए आईपीएल 2020 की प्वाइंट्स टेबल |  VIVO IPL 2020 Points Table

पोजीशन टीम कितने मैच खेले कितने जीते कितने हारे रद्द हुए मैच नेट रन रेट प्वाइंट्स
1 मुम्बई इंडियंस 0 0 0 0 0 0
2 चेन्नई सुपर किंग्स 0 0 0 0 0 0
3 दिल्ली कैपिटल्स 0 0 0 0 0 0
4 सनराइजर्स हैदराबाद 0 0 0 0 0 0
5 कोलकाता नाइट राइडर्स 0 0 0 0 0 0
6 किंग्स इलेवन पंजाब 0 0 0 0 0 0
7 राजस्थान रॉयल्स 0 0 0 0 0 0
8 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 0 0 0 0 0 0

 

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago