इंडियन प्रीमियर लीग के 13 वें सीज़न के लिए खिलाड़ियों की होने वाली नीलामी प्रक्रिया 19 दिसंबर 2019 को कोलकाता में होगी जिसके लिए आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने 971 खिलाड़ियों की एक लिस्ट जारी की, जिसमें विश्व क्रिकेट के कई दिग्गज़ खिलाड़ी शामिल हैं, लेकिन इसमें मौजूदा 2 दिग्गज़ खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के मिचल स्टार्क और इंग्लैंड टीम के कप्तान जो रुट ने आईपीएल नीलामी के लिए अपने नाम नहीं दिए हैं।
अब सभी 8 फ्रेंचाइजियों को इन 971 खिलाड़ियों के नाम सौंप दिए गए जिसके बाद 9 दिसंबर 2019 की शाम 5 बज़े तक फ्रेंचाइज़ी खिलाड़ियों के नाम को शॉर्ट लिस्ट करेंगी जिसके बाद ही 19 दिसंबर को बाकी बचे खिलाड़ी नीलामी का हिस्सा होने वाले हैं। इस बार आईपीएल नीलामी के लिए विदेशी खिलाड़ियों को लेकर बार करे तो उसमें 259 खिलाड़ी शामिल हैं, जिसमें सबसे अधिक ऑस्ट्रेलिया के 55 खिलाड़ी हैं, इसके अलावा एसोसियेट नेशन के 2 खिलाड़ी भी नीलामी में शामिल होने के लिए अपना आवेदन दिया है।
साल 2015 के आईपीएल सीज़न के बाद स्टार्क ने नहीं लिया है, हिस्सा
आईपीएल नीलामी में शामिल होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट सामने आने के बाद इस बात की पुष्टी हो गयी कि मिचल स्टार्क और जो रुट ऑक्शन में हिस्सा नहीं लेने वाले हैं। मिचल स्टार्क ने साल 2015 के आईपीएल सीज़न में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से आखिरी बार खेला तो वहीं साल 2018 के आईपीएल सीज़न के लिए हुए ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें 9.4 करोड़ रुपये में लिया तो था, लेकिन बाद में स्टार्क ने खेलने से मना कर दिया था।
इस बात की खबर आ रही है, कि मिचल स्टार्क 100 लीग के पहले सीज़न में हिस्सा ले सकते हैं, जिसमें वह वाल्श फायर की तरफ से खेलते हुए दिखेंगे और इस टीम ने उन्हें 1.14 करोड़ रुपये में खरीदा। वहीं बात की जाए जो रुट की तो वह साल 2018 के आईपीएल ऑक्शन का हिस्सा थे, लेकिन किसी टीम ने उन्हें लेने में दिलचस्पी नहीं दिखाई थी, वहीं पिछले सीज़न में रुट ने खेलने से मना कर दिया था।
वहीं पिछले सीज़न में आईपीएल के ऑक्शन से बाहर रहने वाले एरोन फिंच और ग्लैन मेक्सवेल एकबार फिर से आईपीएल ऑक्शन का हिस्सा बनने वाले हैं। मेक्सवेल जिन्होंने कुछ समय पहले मानसिक हालात ठीक ना होने की वजह से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से ब्रेक लिया हुआ था, वह आईपीएल में वापसी करेंगे।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…