2019 क्रिकेट फैंस के लिए खास रहा क्योंकि इस साल कई सारी बड़ी चीज़ें देखने को मिली. क्रिकेट के खेल को बनाने वाली टीम पहली बार ICC वर्ल्ड कप जीती. इसके अलावा टूर्नामेंट का फाइनल हर एक फैन के दिमाग में सालों से रहने वाला है.
साल 2019 में हुआ IPL भी फैंस को पसंद आया जहां मुम्बई इंडियन ने ट्रॉफी को अपने नाम किया. इन सब बड़ी चीज़ों के अलावा हर साल की तरह 2019 में भी कुछ बड़े विवाद देखने को मिले. क्रिकेट जगत में अमूमन हर साल कॉन्ट्रवर्सी होती रहती है और 2019 में यह चीज़ जारी रही.
2019 के साल में ही भारत के क्रिकेट इतिहास में कुछ बड़े विवाद हुए जिन्होंने फैंस के ध्यान खींच लाया. इसलिए हम बात करने वाले हैं 3 बड़े विवादों के बारे में जो 2019 में भारत के क्रिकेट इतिहास में देखने को मिले.
अंबाती रायडू का रिटायर होना और सेलेक्टर्स को निशाना बनाना
अंबाती रायडू साल 2019 की शुरुआत में भारत की टीम का अहम हिस्सा थे. अंबाती रायडू को वर्ल्ड कप के पहले तक हर टूर पर मौका मिल रहा था जहां वह नम्बर चार पर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे. लग रहा था कि भारत को वर्ल्ड कप के लिए नम्बर 4 का सही बल्लेबाज मिल गया है लेकिन उन्हें टीम में जगह नहीं मिली.
यह बात चौंकाने वाली थी क्योंकि लंबे समय से इस खिलाड़ी का ऑडिशन हो रहा था और टूर्नामेंट से पहले वह टीम से बाहर कर दिए गए. इस दौरान उनके पास 2 बार टीम में वापसी करने का मौका था जबकि वर्ल्ड कप में उनसे पहले ऋषभ पंत और मयंक अग्रवाल को मौका दिया गया जो ज्यादा अनुभवी नहीं थे.
रायडू को यह बात बिल्कुल पसंद नहीं आयी और उन्होंने सेलेक्टर्स को ताना मरते हुए रिटायरमेंट की घोषणा की. इसके बाद उन्होंने ट्वीट करके बताया कि वह अब 3D ग्लास पहनकर वर्ल्ड कप का मजा उठाएंगे. रायडू का यह विवादित फैसला बहुत समय तक सुर्खियों में रहा.
हार्दिक पंड्या और केएल राहुल का बैन होना
साल की शुरुआत ही भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए विवादित रही थी जहां ‘कॉफी विथ करण‘ के एपिसोड में पंड्या और राहुल का इंटरव्यू लिया गया था. इस दौरान खिलाड़ियों ने कुछ आपत्तिजनक कमेंट्स किये.
यह चीज़ें फैंस को पसंद नहीं आयी और हर जगह यह दोनों खिलाड़ी चर्चा का विषय बन गए. बाद में राहुल और हार्दिक को टीम से कुछ समय के लिए बैन भी कर दिया गया था. यह 2019 की यह विवादित चीज़ थी.
आर अश्विन का बटलर को रन-आउट करना
आर अश्विन भारत के सबसे प्रसिद्ध गेंदबाज है. 2019 के IPL में उन्होंने जोस् बटलर को विवादित तरीके से आउट किया था. इसके बाद वो सोशल मीडिया और न्यूज़ चैनल पर चर्चा का विषय हो गया.
‘मन्कडिंग‘ को लेकर हर एक फैन का अलग नजरिया था जहां नियमों के अनुसार आर अश्विन की कोई गलती नहीं थी. इसके बावजूद भी उनपर खेल भावना को लेकर सवाल उठाए गए. साल 2019 का यह सबसे बड़ा विवाद रहा.
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…