Categories: CricketNews

गुवाहाटी टी20 मैच रद्द होने के बाद पाकिस्तानी फैंस ने सोशल मीडिया पर बीसीसीआई का उड़ाया मजाक

भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही 3 टी20 मैचो की सीरीज़ का पहला मैच 5 जनवरी को गुवाहाटी के बासपारा स्टेडियम में खेला जाना था, लेकिन पिच गिली होने की वजह से मैच रद्द करना पड़ा। गुवाहाटी में मैच के पूरे दिन रुक-रुक कर बारिश हो रही थी, लेकिन मैच से पहले बारिश बंद हो गयी थी, जिस कारण टॉस समय पर हो गया लेकिन उसके बाद बारिश आने से पिच में पानी चला गया जिस कारण ऑफीशियल्स ने रद्द करने का फैसला किया।

गुवाहाटी के बासपारा ग्राउंड स्टॉफ ने पिच को सुखाने का काफी प्रयास किया लेकिन उनके पास संसाधनों की कमी होने की वजह से वह ऐसा नहीं कर सके, जिस कारण हेयर ड्रायर, स्टीम आयरन, वैक्यूम क्लीनर और दूसरी चीज़ो से उन्हें पिच को सुखाना पड़ा लेकिन इससे कोई लाभ नहीं हो सका और इन सभी कारणों की वजह से भारतीय क्रिकेट बोर्ड को भी शर्मिंदिगी महसूस हुई, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी के साथ फैल रहे हैं। यहां तक की मैच की कॉमेंट्री करने गए कई पूर्व खिलाड़ी भी इन दृश्यों को देखने के बाद आलोचना कर रहे थे, कि अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में इन दिक्कतों का सामना करना का कोई संसाधन मौजूद नहीं है।

पाकिस्तानी फैंस ने भी जमकर उड़ाया मजाक

इस वाक्ये ने हमारे पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान को भारतीय क्रिकेट बोर्ड का मजाक उड़ाने का एक मौता दे दिया, क्योंकि बीसीसीआई पूरे विश्व के बाकी सभी से कहीं अधिक अमीर बोर्ड है, लेकिन इसके बावजूद उसके पास पिच को सुखाने के लिए वर्ल्ड क्लास संसाधन मौजूद नहीं है, जो एक शर्मिंदा करने वाली बात है, वहीं स्टेडियम में मैच देखने के लिए आये फैंस को भी 5 घंटे के लम्बे इंतजार के बाद मायूस होकर वापस लौटना पड़ा।

यह पाकिस्तान क्रिकेट फैंस के लिए मजाक उड़ाने का शानदार मौका था और उन्होंने इसे हाथ से भी बिल्कुल नहीं जाने दिया जिसमें ट्वीटर पर पिच को सुखाने के तरीके को लेकर उन्होंने मजाक के तौर पर फोटो ट्वीट करते हुए कहा कि, पीसीबी पिच को सुखाने के लिए आर्मी के हेलीकाप्टर का उपयोग करती है, तो वहीं बीसीसीआई के पास ग्राउंड को सुखाने के लिए हेलीकाप्टर मौजूद नहीं थे। अब दोनों ही टीमों के बीच में सीरीज़ का दूसरा टी20 मैच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में 7 जनवरी को खेला जाएगा।

यहां पर देखिए किस तरह से पाकिस्तानी फैंस ने बीसीसीआई का उड़ाया मजाक

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago