अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने कुछ दिन पहले ही एक नया विचार सबके सामने रखा था, जिससे खेल को और भी अधिक रोमांचक बनाया जा सके, जिसमें वह आने वाले भविष्य में टेस्ट क्रिकेट को 4 दिन का करने के बारे में विचार कर रही है, लेकिन उसके इस विचार की लगातार अब आलोचना देखने को मिल रही है। साल 2023 से 2031 के बीच होने वाली आईसीसी टेस्ट वर्ल्ड चैंपियनशिप में आईसीसी टेस्ट क्रिकेट को 4 दिन करने के बारे में विचार कर रही है।
यहां पर ये बात समझने वाली है, कि इस आईडिया को लेकर अगले साल होने वाली आईसीसी क्रिकेट कमेटी में विचार विमर्श होगा जिसमें खिलाड़ियों के वर्कलोड और शेड्यूल को देखते हुए 4 दिन का टेस्ट मैच कराने के बारे में विचार किया जायेगा, क्योंकि यदि यह प्लान सफल होगा तो आईसीसी को दूसरे फार्मेट में अधिक मैच कराने का समय मिल जायेगा।
इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी के चार दिन टेस्ट मैच कराने के विचार का समर्थन किया है, जो 2023 से हो सकता है, लेकिन 4 दिन टेस्ट मैच किसी के लिए नया नहीं है, क्योंकि साल 2019 में इंग्लैंड की टीम ने आयरलैंड के खिलाफ 4 दिन का ही टेस्ट मैच खेला था, वहीं इससे पहले साउथ अफ्रीका की टीम ने साल 2017 के दिसंबर में जिम्बाब्वे के खिलाफ इतने ही दिन का टेस्ट मैच खेल चुकी है।
4 दिन के टेस्ट मैच को कराने की मंजूरी आईसीसी ने साल 2017 में ही दे दी थी, लेकिन जब बड़ी टीमों के मैच को लेकर बात होती है, तो उसमें यह पारम्परिक तौर पर होने वाले 5 दिन के टेस्ट मैच के तौर पर ही देखा जाता है। कुछ दिन पहले ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने आईसीसी के इस विचार को लेकर कहा था, कि अभी इस पर बोलना काफी जल्दी होगा क्योंकि यह 2023 के दौरान हमें देखना है।
शोएब अख्तर ने इस विचार की आलोचना करी
वहीं पाकिस्तान टीम के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ शोएब अख्तर ने आईसीसी के 4 दिन के टेस्ट मैच कराने के विचार को लेकर आलोचना कि क्योंकि उन्हें लगता है, कि इससे टेस्ट क्रिकेट को काफी नुकसान देखने को मिल सकता है। शोएब के अनुसार 4 दिन का टेस्ट मैच एशियाई टीमों के लिए काफी नुकसान दायक होगा और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली इसे कभी लागू नहीं होने देंगे।
शोएब अख्तर ने अपने बयान में कहा कि, 4 दिन का टेस्ट मैच खेलने का विचार बिल्कुल ही मजाकिया है और इसमें किसी की भी दिलचस्पी नहीं हो सकती है। सौरव गांगुली एक समझदार इंसान हैं और वह इस नियम को कभी लागू नहीं होने देंगे, क्योंकि इससे टेस्ट क्रिकेट पूरी तरह से मर जायेगा।
रावलपिंडी एक्सप्रेस ने अपने यूट्यूब के इस वीडियों में आगे कहा कि, आईसीसी अपने 4 दिन के टेस्ट मैच के विचार को बिना बीसीसीआई की मंजूरी के लागू नहीं कर सकती और मैं चाहता हूं कि, पाकिस्तान, भारत और श्रीलंका के लोगों को इसमें आगे आना चाहिए जिससे आईसीसी को एक कड़ा संदेश दिया जा सके जिसमें पूर्व दिग्गज़ खिलाड़ी भी शामिल हों।
कई बड़े नाम जैसे सचिन तेंदुलकर, गौतम गंभीर, ग्लैन मैक्ग्राथ, रिकी पोटिंग और विराट कोहली इस 4 दिन के टेस्ट मैच को विचार को पहले ही पूरी तरह से नकार चुके हैं, जिसमें सचिन और विराट ने तो काफी कंड़ा संदेश दिया है, जो मुझे बेहद पंसद आया है, जिसके बाद मैं समझता हूं कि इसमें बाकी लोगों को भी आगे आना चाहिए।
यहां पर देखिए शोएब अख्तर के उस वीडियो को
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…