Categories: CricketIPL

IPL इतिहास के ये 3 कप्तान एक भी मैच अपनी टीम को नहीं जिता सके

इंडियन प्रीमियर लीग मौजूदा समय में विश्व क्रिकेट की सबसे बड़ी टी20 लीग है और इसी कारण कई देशों के खिलाड़ी इस लीग में हिस्सा लेने के लिए अपनी पूरी कोशिश भी करते हैं। पिछले कई सीज़न से हमने देखा है, कि आईपीएल में हमें नयी प्रतिभा भी देखने को मिलती हैं, इसके अलावा कुछ पूर्व खिलाड़ी जो अपने फार्म से जूझ रहे होते हैं, वह आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करके एकबार फिर से राष्ट्रीय टीम में अपनी वापसी का दावा मजबूत करते हैं।

किसी भी आईपीएल फ्रेंचाइज़ी का कप्तान होना एक खिलाड़ी और अधिक स्पॉटलाइट में लेकर आ जाता हैं, जहां पर उसके नेतृत्व करने की क्षमता को परखा जा सकता है। विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे कई खिलाड़ी आईपीएल टीमों के कप्तान के तौर पर काफी परिपक्व होते हुए दिखे हैं।

लेकिन जैसे कि एक महान इंसान ने कहा है, कि हर सिक्के के दो पहलूं होते हैं और एक तरफ जहां आईपीएल के पिछले 12 सीज़न में कई कप्तानों ने सफलाएं हासिल की हैं, वहीं 3 ऐसे भी आईपीएल कप्तान हैं, जिनके नेतृत्व में टीम एकबार भी जीत हासिल नहीं कर सकी।

आईयें एक नजर डालते हैं, उन 3 खिलाड़ियों पर

पार्थिव पटेल

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम के लिए आईपीएल के 13 वें सीज़न में खेलने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज़ पार्थिव पटेल ने कोच्चि टस्कर्स के आखिरी आईपीएल मैच में कप्तान के तौर पर जिम्मेदारी निभाई थी, क्योंकि उस सीज़न टीम के कप्तान महेला जयवर्धने टीम के साथ मौजूद नहीं थे, इसके अलावा कोच्ची पहले ही उस सीज़न में प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी थी, इस कारण टीम मैनेजमैंट ने पार्थिव को आखिरी मैच में कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी।

पार्थिव पटेल ने कप्तान के तौर पर आईपीएल में अपना डेब्यू मैच चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ चेपक के मैदान में खेला। टस्कर्स की टीम ने पहले गेंदबाज़ी करते हुए चेन्नई को 20 ओवरों में सिर्फ 153 रन ही बनाने दिए जिसके बाद पार्थिव ने अपनी टीम के लिए पारी की शुरुआत करने के लिए आये लेकिन वह सिर्फ 6 रन पर ही अपना विकेट गवां बैठे।

चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से रविचंद्रन अश्विन, सुरेश रैना और शादाब जकाती की तिकड़ी ने कोच्ची को आसानी से रन नहीं बनाने दिए और इस कारण कोच्ची टस्कर्स को 11 रनों से हार का सामना करना पड़ा। पार्थिव ने साल 2011 के बाद कई फ्रेंचाइजियों के लिए खेला लेकिन वह इसके बाद किसी मैच में कप्तान की हैसियत से खेलने नहीं उतरे।

जेम्स होप्स

काफी कम ही फैंस को इस बारे में पता है, कि पूर्व ऑस्ट्रेलियन ऑलराउंडर खिलाड़ी जेम्स होप्स ने आईपीएल में कप्तान के तौर पर भी खेला , जिस तरह से पार्थिव पटेल ने अपनी टीम के लिए कप्तानी की जिम्मेदारी निभाई थी, ठीक उसी तरह जेम्स होप्स ने दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में आईपीएल में कप्तान के तौर पर अपना डेब्यू किया था, लेकिन टीम को उस मैच में हार का सामना करना पड़ा था।

इसके बाद टीम के रेगुलर कप्तान वीरेंद्र सहवाग टीम से ही बाहर थे, तो जेम्स होप्स को दिल्ली के लिए किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मैच में कप्तानी करनी पड़ी जिसमें भी टीम को 29 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। साल 2011 के आईपीएल सीज़न में दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम को अपना आखिरी लीग मैच पुणे वारियर्स इंडिया के खिलाफ खेलना था।

सभी फैंस को उम्मीद थी, कि दिल्ली की टीम इस मैच में जीत हासिल करेगी लेकिन बारिश के कारण मैच रद्द करना पड़ा और होप्स एक कप्तान के तौर पर आईपीएल में एक भी मैच अपनी टीम को जीत दिला पाने में कामयाब नहीं हो सके।

ड्वेन ब्रावो

एक और चौकाने वाला नाम इस लिस्ट में जो कैरेबियन ऑलराउंडर खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो का है। ब्रावो आईपीएल में पिछले कुछ सीज़न से चेन्नई सुपर किंग्स टीम का हिस्सा हैं और वह महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में खेलते हैं। लेकिन साल 2011 के आईपीएल सीज़न से पहले ब्रावो आईपीएल में मुम्बई इंडियंस टीम का हिस्सा थे।

इस दायें हाथ के ऑलराउंडर खिलाड़ी ने आईपीएल के तीन सीज़न तक मुम्बई इंडियंस के लिए खेला जिसमें वह साल 2008 से लेकर 2010 तक के सीज़न में टीम का हिस्सा थे। मुम्बई इंडियंस के लिए ब्रावो ने आईपीएल में एक कप्तान के तौर पर अपना डेब्यू साल 2010 के आईपीएल सीज़न में किया जिसमें टीम के रेगुलर कप्तान सचिन तेंदुलकर ईडन गार्डेन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ होने वाले वाले मैच में टीम का हिस्सा नहीं थे।

जहां एक तरफ ब्रावो पहले वेस्टइंडीज़ खिलाड़ी बने थे, जिन्होंने आईपीएल में किसी टीम के लिए कप्तान के तौर पर खेला और यह उनके आईपीएल करियर के लिए भी एक बड़ा लम्हा था। मुम्बई इंडियंस को इस मैच में बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा जिसमें केकेआर की टीम ने उनके खिलाफ 9 विकेट से जीत दर्ज की थी। इसके बाद ब्रावो ने आईपीएल में अभी तक कप्तान के तौर पर एक भी मैच नहीं खेला और वह आईपीएल के 13 वें सीज़न में भी सीएसके टीम का ही हिस्सा हैं।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago