भारतीय टीम को अगली इंटरनेशनल सीरीज़ घर पर ही खेलनी हैं, जिसमें वह वेस्टइंडीज़ के खिलाफ पहले 6 दिसंबर 3 मैचो की टी20 सीरीज़ खेलेगी और फिर इतने ही मैच की वनडे सीरीज़ भी खेलने उतरेगी। टी20 सीरीज़ के लिए जहां इससे पहले टीम मैनेजमैंट युवा खिलाड़ियों को लगातार आजमाने पर अधिक ध्यान दे रहा था, तो वहीं इस सीरीज़ में टीम के दिग्गज़ खिलाड़ियों की वापसी हुई है।
कप्तान विराट कोहली लम्बे समय के बाद जहां टी20 टीम का हिस्सा होंगे तो वहीं स्पिन विभाग में कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल की जोड़ी एकबार फिर से सभी को देखने को मिलेगी। इसके अलावा तेज़ गेंदबाज़ी में भुवनेश्वर कुमार जहां फिट होकर वापसी करेंगे तो वहीं मोहम्मद शमी भी इस टी20 सीरीज़ का हिस्सा रहने वाले हैं।
पहले भारतीय खिलाड़ी बन सकते हैं
रोहित शर्मा जो पिछले 2 सालों से लगातार लिमिटेड ओवरो की क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, वह भी इस सीरीज़ का हिस्सा होंगे जिसमें रोहित के सामने वेस्टइंडीज़ के खिलाफ टी20 सीरीज़ में कुछ रिकॉर्ड होंगे। इस सीरीज़ का पहला हैदराबाद के मैच राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा और यदि मैच में रोहित एक छक्का और लगा देते हैं,
तो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके 400 छक्के हो जायेंगे जिसके बाद वह शाहिद आफरीदी और क्रिस गेल के एलीट ग्रुप में शामिल होने वाले तीसरे खिलाड़ी बन जायेंगे।
इसके अलावा रोहित 400 अंतरराष्ट्रीय छक्के मारने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी भी बन जायेंगे। 32 साल के रोहित शर्मा ने अभी तक टेस्ट में 52, वनडे में 232 और टी20 115 छक्के लगायें हैं, जिसके बाद उनके नाम पर 399 अंतरराष्ट्रीय छक्के दर्ज हैं। वहीं आफरीदी ने अपने करियर में 476 छक्के लगाए हैं, तो क्रिस गेल ने 534 छक्के।
अभी तक भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज़ के खिलाफ टी20 क्रिकेट में 14 मैच खेले हैं, जिसमें भारत ने 8 में तो वेस्टइंडीज़ की टीम ने 5 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि एक मैच का नतीजा नहीं निकल सका था, लेकिन टी20 फार्मेट में विंडीज़ की टीम बड़ा उलटफेर करने के लिए पहचानी जाती है और इस कारण टीम इंडिया उन्हें हल्के में लेने की बिल्कुल भी नहीं सोचेगी।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…