Categories: Cricket

ICC Test Ranking में विराट कोहली एकबार फिर से बने नंबर 1 खिलाड़ी

ICC ने ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज़ के बाद अपनी अपडेट रैकिंग को जारी कर दिया है, जिसके बाद टेस्ट बल्लेबाज़ी रैकिंग में जहां पहले स्टीव स्मिथ नंबर 1 के पायदान पर काबिज थे, वह अब दूसरे पायदान पर खिसक गए हैं, वहीं भारतीय कप्तान विराट कोहली ने एकबार फिर से टेस्ट रैकिंग में नंबर 1 का पायदान हासिल कर लिया है।

बांग्लादेश के खिलाफ 2 टेस्ट मैचो की सीरीज़ के दूसरे मैच में कोहली ने 136 रनों की शानदार पारी खेल थी, जिसके बाद रैकिंग में उनके 928 अंक हो गए थे, वहीं स्मिथ ने पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट में सिर्फ 36 रनों की पारी खेली और इससे उन्हें 8 अंको का नुकसान हुआ और रैकिंग में उनके 923 अंक हो गए।

वहीं ऑस्ट्रेलियन टीम के ओपनिंग बल्लेबाज़ डेविड वार्नर जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में शानदार 335 रनों की नाबाद पारी खेली थी, उन्हें रैकिंग में 12 स्थान का लाभ मिला है, जिसके बाद वह 5 वें पायदान पर पहुंच गए। इसके अलावा मार्नश लबुशाने भी पहली बार टेस्ट रैकिंग में टॉप 10 का हिस्सा बने हैं।

गेंदबाज़ो की रैकिंग में मिचल स्टार्क को लाभ हुआ है, जिन्होंने एडिलेड टेस्ट मैच में कुल 7 विकेट अपने नाम पर किए थे, उन्हें चार स्थान का उछाल मिला और अब वह 14 वें स्थान पर पहुंच गए हैं। इसके अलावा न्यूज़ीलैंड और इंग्लैंड के अलावा अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज़ के बीच हुई टेस्ट सीरीज़ का असर भी रैकिंग में देखने को मिला।

बाबर आजम 13 वें स्थान पर पहुंचे

पाकिस्तान टीम के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज़ बाबर आजम को भी उनकी 97 रनों की पारी का लाभ मिला है, जिसके बाद वह रैकिंग में 2 पायदान उपर चढ़ते हुए 13 वें स्थान पर पहुंच गए हैं। इसके अलावा टीम के ओपनिंग बल्लेबाज़ शान मसूद को भी 10 स्थान का लाभ मिला और वह अपने करियर की सबसे बेस्ट रैकिंग 47 वें पायदान पर पहुंच चुके हैं।

इंग्लैंड के कप्तान जो रुट भी आईसीसी टेस्ट रैकिंग में टॉप 10 में एकबार फिर से वापस आ गए हैं। न्यूज़ीलैंड के खिलाफ खेली गई 226 रनों की पारी के बाद वह 11 वें स्थान से सीधे 7 वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

यहां पर देखिए आईसीसी टेस्ट रैकिंग

टॉप 10 बल्लेबाज़

रैंक खिलाड़ी टीम प्वाइंट्स
1 विराट कोहली भारत 928
2 स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया 923
3 केन विलियमसन न्यूज़ीलैंड 877
4 चेतेश्वर पुजारा भारत 791
5 डेविड वार्नर ऑस्ट्रेलिया 764
6 अजिंक्य रहाणे भारत 759
7 जो रुट इंग्लैंड 752
8 मार्नश लबुशाने ऑस्ट्रेलिया 731*!
9 हेनरी निकोलस न्यूज़ीलैंड 726
10 दिमुथ करुणारत्ने श्रीलंका 723
13 बाबर आजम पाकिस्तान 698
16 रॉस टेलर न्यूज़ीलैंड 688
36 रोरी बर्न्स इंग्लैंड 565

टॉप 10 गेंदबाज

रैंक खिलाड़ी टीम प्वाइंट्स
1 पैट कमिंस ऑस्ट्रेलिया 900
2 कगीसो रबाडा साउथ अफ्रीका 839
3 जेशन होल्डर वेस्टइंडी़ज़ 830!
4 नील वैगनर न्यूज़ीलैंड 814
5 जसप्रीत बुमराह भारत 794*
6 वर्नेन फिलेंडर साउथ अफ्रीका 783
7 जेम्स एंडरसन इंग्लैंड 782
8 जॉश हेजलवुड ऑस्ट्रेलिया 776
9 रविचंद्रन अश्विन भारत 772
10 मोहम्मद शमी भारत 771
13 टिम साउदी न्यूज़ीलैंड 755
14 मिचल स्टार्क ऑस्ट्रेलिया 752
15 स्टुअर्ट ब्राड इंग्लैंड 733
20 उमेश यादव भारत 672

टॉप 5 ऑलराउंडर

रैंक खिलाड़ी टीम प्वाइंट्स
1 जेशन होल्डर वेस्टइंडीज़ 473
2 रवींद्र जडेजा भारत 406
3 बेन स्टोक्स इंग्लैंड 381
4 वर्नेन फिलेंडर साउथ अफ्रीका 315
5 रविचंद्रन अश्विन भारत 308
आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago