IPL में इन खिलाड़ियों ने जीती हैं, ऑरेंज कैप

IPL Orange Cap Holders List: इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने वाला हर खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहता है और इसी कारण आईपीएल के एक सीज़न में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी ऑरेंज कैप दी जाती हैं, जिस हर बल्लेबाज़ हासिल करने के अपना 100 प्रतिशत देने की कोशिश करता है, क्योंकि वह इस प्रदर्शन के जरिए आने वाले समय में खुद को एक बड़े खिलाड़ी के तौर पर स्थापित कर लेता है।

आईपीएल में वैसे तो कई दिग्गज़ खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया लेकिन उनका बल्ला क्रिकेट के इस फार्मेट में उस तरह से नहीं चल सका जिसकी उनसे उम्मीद की जा रही थी, वहीं कुछ ऐसे भी खिलाड़ी रहे जिन्होंने पूरे सीज़न में अपने प्रदर्शन के दम पर सभी को अचम्भे में डालने का काम किया।

IPL Orange Cap Holders List

बात करे आईपीएल में अभी तक ऑरेंज कैप जीतने वाले खिलाड़ियों को लेकर तो साल 2008 के पहले सीज़न में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेल रहे बायें हाथ के बल्लेबाज़ शॉन मार्श ने इसे जीता था। मार्श ने पहले सीज़न में 11 पारियों में बल्लेबाज़ी करते हुए 68.44 के शानदार औसत से 616 रन बनायें थे।

वहीं दूसरे सीज़न में चेन्नई सुपर किंग्स से खेलने वाले मैथ्यू हेडन ने जीता जिन्होंने 12 पारियों में 52 के औसत से 572 रन बनाये थे। इसके बाद इस लिस्ट में तीसरे नंबर में साल 2010 के सीजन में मुम्बई इंडियंस से खेल रहे सचिन तेंदुलकर ने इसे जीता जिसमें उन्होंने 15 पारियों में 89 के शानदार औसत के साथ 618 रन बनाये थे।

वहीं बात करे अभी तक हुए 12 आईपीएल सीज़न में किसी एक सीज़न में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी को लेकर तो उसमें सबसे पहले नाम विराट कोहली का आता हैं, जिन्होंने साल 2016 में खेले गए आईपीएल के 9 वें सीज़न में सिर्फ 16 पारियों में 113 के औसत से 973 रन बना दिए थे, जिसमें कोहली ने 4 शतकीय पारी भी खेली थी।

virat-kohli-ipl

इसके अलावा आईपीएल में सबसे अधिक ऑरेंज कैप जीतने को लेकर बात करी जाए तो उसमें डेविड वार्नर सबसे पहले आते हैं, जिन्होंने साल 2015, 2017 और 2019 के आईपीएल सीज़न में ऑरेंज कैप को अपने नाम पर किया है, जबकि क्रिस गेल 2 बार ऑरेंज कैप के हकदार बने हैं।

आईपीएल में ऑरेंज कैप जीतने वाले खिलाड़ी | IPL Orange Cap Holders List

साल विजेता खिलाड़ी कितनी पारियां खेली रन सर्वाधिक रनों की पारी औसत स्ट्राइक रेट अर्धशतक शतक कितने चौके लगाए कितने चौके लगाए
2008 शॉन मार्श (किंग्स इलेवन पंजाब) 11 616 115 68.44 139.68 5 1 59 26
2009 मैथ्यू हेडन (चेन्नई सुपर किंग्स) 12 572 89 52 144.81 5 0 60 22
2010 सचिन तेंदुलकर (मुम्बई इंडियंस) 15 618 89 47.53 132.61 5 0 86 3
2011 क्रिस गेल (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु) 12 608 107 67.55 183.13 3 2 57 44
2012 क्रिस गेल (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु) 14 733 128 61.08 160.74 7 1 46 59
2013 माइक हसी (चेन्नई सुपर किंग्स 17 733 95 52.35 129.5 6 0 81 17
2014 रॉबिन उथप्पा (कोलकाता नाइट राइडर्स 16 660 83 44 137.78 5 0 74 18
2015 डेविड वार्नर (सनराइजर्स हैदराबाद) 14 562 91 43.23 156.54 7 0 65 21
2016 विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु) 16 973 113 81.08 152.03 7 4 83 38
2017 डेविड वार्नर (सनराइजर्स हैदराबाद) 14 641 126 58.27 141.81 4 1 63 26
2018 केन विलियमसन (सनराइजर्स हैदराबाद) 17 735 84 52.5 142.44 8 0 64 28
2019 डेविड वार्नर (सनराइजर्स हैदराबाद) 12 692 100 69.2 143.86 8 1 57 21

 

21 नवंबर 2019 को आखिरी अपडेट

Leave a Reply