इंडियन प्रीमियर लीग 2020 का ऑक्शन 19 दिसंबर को खत्म हो चुका जिसमें 338 खिलाड़ियों को नीलामी में शामिल किया गया था, जिसके बाद 62 खिलाड़ियों को खरीदा गया तो वहीं 64 खिलाड़ी ऐसे रहे जिनका नाम तो पुकारा गया लेकिन उन्हें खरीदने में किसी टीम ने कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई इसके अलावा 212 खिलाड़ियों के तो नाम ही नहीं पुकारे गए।
यह एक ऐसा ऑक्शन था, जिसमें विदेशी खिलाड़ियों को लेने में हर टीम ने अपनी दिलचस्पी को अधिक दिखाया और पैट कमिंस इस ऑक्शन में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी होने के साथ आईपीएल ऑक्शन के इतिहास में दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी भी बने। कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने पैट कमिंस को खरीदने के लिए 15 करोड़ 50 लाख रुपये खर्च कर दिए।
इसके अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स ने ऑयन मोर्गन, क्रिस ग्रीन और टॉम बेनटन को भी ऑक्शन में खरीदा जिसके बाद आईपीएल 2020 में उनकी टीम में कुल 23 खिलाड़ी कैंप में दिखने के साथ टीम ने 8.5 करोड़ रुपये भी बचाये। वहीं इसके अलावा बात की जाए दूसरे विदेशी खिलाड़ियों को लेकर तो उसमें ग्लैन मेक्सवेल को किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने खरीदने के लिए 10 करोड़ 75 लाख रुपये खर्च कर दिए।
किंग्स इलेवन पंजाब ने मेक्सवेल के अलावा विंडीज़ टीम के तेज गेंदबाज़ शेल्डन कोट्रेल को अपने टीम में शामिल करने के लिए 8 करोड़ 50 लाख रुपये खर्च कर दिए। पंजाब टीम ने इन दो खिलाड़ियों के अलावा जिम्मी नीशम और क्रिस जॉर्डन को भी खरीदा जिसके बाद टीम के 25 खिलाड़ी पूरे होने के साथ पर्स में 16 करोड़ 50 लाख रुपये भी बच गए।
आईपीएल में विराट कोहली की कप्तानी में खेलने वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को लेकर बात करी जाए तो उन्होंने ऑक्शन में सभी अंचभे में डालते हुए क्रिस मौरिस को खरीदने के लिए 10 करोड़ रुपये खर्च कर दिए, इसके अलावा टीम ने ऑस्ट्रेलियन टीम के लिमिटेड ओवर्स फार्मेट के कप्तान एरॉन फिंच को भी शामिल किया। वहीं अंत में टीम ने ईशुरु उदाना और डेल स्टेन को लेकर भी सभी को चौकाया।
चेन्नई ने खरीदे सबसे कम खिलाड़ी लेकिन फैसले से चौंकाया भी सभी को
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम इस ऑक्शन में जाने से पहले ही काफी संतुलित दिख रही थी और इसी कारण उन्होंने ऑक्शन में सबसे कम खिलाड़ियों को खरीदा भी, लेकिन टीम का लेग स्पिनर पीयूष चावला को 6 करोड़ 75 लाख रुपये में खरीदे जाने के फैसले ने सभी को चौंकाया इसके अलावा टीम ने सैम करन को 5 करोड़ 50 लाख रुपये खरीदने के साथ ऑस्ट्रेलियन टीम के तेज़ गेंदबाज़ जोश हेजलवुड को 2 करोड़ रुपये में खरीदा।
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में खेलने वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 2020 के ऑक्शन में शिमरॉन हेटमायर, जेशन रॉय, एलेक्स कैरी और मार्क्स स्टॉयनिस सहित कुल 8 खिलाड़ी खरीदे। वहीं राजस्थान रॉयल्स टीम की ऑक्शन में नजर अपनी गेंदबाज़ी को मजबूत करने पर भी और इसके अलावा उन्होंने यशस्वी जायसवाल को भी खरीदा।
4 बार आईपीएल की विजेता बन चुकी मुम्बई इंडियंस की टीम ने इस ऑक्शन में सबसे अधिक खिलाड़ियों को खरीदा जिसमें उन्होंने नाथन कुल्टर नाइल, क्रिस लिन के तौर पर 2 विदेशी खिलाड़ी भी खरीदे, वहीं इस ऑक्शन को लेकर अधिक दिलचस्पी नहीं दिखाने वाली सनराइजर्स हैदराबाद टीम की नजर अनकैप्ड खिलाड़ियों पर अधिक थी और उन्होंने प्रियम गर्ग, विराट सिंह जैसे युवा खिलाड़ियों को खरीदा इसके अलाव मिचल मार्श को भी टीम ने खरीदा।
यहां पर देखिए सभी 8 टीमों की आईपीएल 2020 के लिए पूरी स्कॉवड
1 – चेन्नई सुपर किंग्स
2 – मुम्बई इंडियंस
3 – किंग्स इलेवन पंजाब
4 – दिल्ली कैपिटल्स
5 – सनराइजर्स हैदराबाद
6 – राजस्थान रॉयल्स
7 – कोलकाता नाइट राइडर्स
8 – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…