IPL 2020 Auction में ये रहे टॉप 10 सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी

इंडियन प्रीमियर लीग 2020 की ऑक्शन प्रक्रिया इस बार कोलकाता में 19 दिसंबर 2019 को हुई जिसमें कुल 338 खिलाड़ियों को हिस्सा लेने का मौका मिला जिसमें कुछ खिलाड़ियों ने ऑक्शन में सबसे अधिक चर्चा बटोरी जिसका प्रमुख कारण उनको नीलामी में मिलने वाली बड़ी रकम है और इसको लेकर किसी भी फैंस को पहले अंदाजा नहीं था, कि उन्हें लेने के लिए फ्रेंचाइज़ियों के बीच में इतनी होड़ देखने को मिल सकती है।

कई मार्की खिलाड़ियों को आईपीएल 2020 ऑक्शन का हिस्सा बनाया गया था और फैंस को भरोसा था, कि फ्रेंचाइज़ी अपनी टीमों के संतुलन को देखते हुए उन खिलाड़ियों को उसी अनुसार खरीदेंगी। सभी 8 फ्रेंचाइज़ियों ने अपने फैंस की उम्मीदों को बरकरार रखते हुए कई विदेशी खिलाड़ियों को खरीदने की कोशिश करी जिसमें किसी टीम को सफलता मिली तो किसी के हाथ निराशा लगी जिसके बाद वह दूसरे खिलाड़ियों को खरीदने में अपनी दिलचस्पी को दिखाने लगे।

पैट कमिंस ने बटोरी सबसे अधिक सुर्खियां

आईपीएल 2020 ऑक्शन के स्टार के तौर पर ऑस्ट्रेलियन टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी पैट कमिंस बने जिनको कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदने के लिए 15 करोड़ 50 लाख रुपये खर्च कर दिए। जिसके बाद कमिंस आईपीएल ऑक्शन के इतिहास में युवराज सिंह के बाद दूसरे सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बन गए।

किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने भी ऑक्शन में अपनी उपस्थिती को दर्ज कराया जिसमें उन्होंने ग्लैन मेक्सवेल को अपनी टीम में शामिल करने के लिए 10 करोड़ 75 लाख रुपये खर्च कर दिए और यह मेक्सवेल की उनकी पुरानी फ्रेंचाइज़ी में एक तरह से वापसी के तौर पर देखा जा रहा है।

पिछले आईपीएल सीज़न तक दिल्ली कैपिटल्स टीम का हिस्सा रहने वाले साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर खिलाड़ी क्रिस मौरिस को लेने के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने 10 करोड़ रुपये खर्च कर दिए। किंग्स इलेवन पंजाब इस ऑक्शन में काफी आक्रामक दिखी और इसी कारण मेक्सवेल को लेने के बाद टीम ने शेल्डन कोट्रेल को भी लेने के लिए 8 करोड़ 50 लाख रुपये खर्च कर दिए।

वहीं बात की जाए गत विजेता मुम्बई इंडियंस को लेकर तो उन्होंने इस ऑक्शन में नाथन कुल्टर नाइल को खरीदने के लिए 8 करोड़ रुपये खर्च कर दिए। इसके अलावा आईपीएल ऑक्शन 2020 में टॉप 10 सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शिमरॉन हेटमायर, पीयूष चावला, सैम करन, ऑयन मोर्गन और मार्कस स्टॉयनिस शामिल हैं।

यहां पर देखिए आईपीएल 2020 ऑक्शन में टॉप 10 सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी

खिलाड़ी किस टीम ने खरीदा क्या करते हैं कितने में खरीदा
पैट कमिंस कोलकाता नाइट राइडर्स ऑलराउंडर 15 करोड़ 50 लाख रुपये
ग्लैन मेक्सवेल किंग्स इलेवन पंजाब ऑलराउंडर 10 करोड़ 75 लाख रुपये
क्रिस मौरिस रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ऑलराउंडर 10 करोड़ रुपये
शेल्डन कोट्रेल किंग्स इलेवन पंजाब गेंदबाज़ 8 करोड़ 50 लाख रुपये
नाथन कुल्टर नाइल मुम्बई इंडियंस गेंदबाज़ 8 करोड़ रुपये
शिमरॉन हेटमायर दिल्ली कैपिटल्स बल्लेबाज 7 करोड़ 75 लाख रुपये
पीयूष चावला चेन्नई सुपर किंग्स गेंदबाज़ 6 करोड़ 75 लाख रुपये
सैम करन चेन्नई सुपर किंग्स ऑलराउंडर 5 करोड़ 50 लाख रुपये
ऑयन मोर्गन कोलकाता नाइट राइडर्स बल्लेबाज 5 करोड़ 25 लाख रुपये
मार्कस स्टॉयनिस दिल्ली कैपिटल्स ऑलराउंडर 4 करोड़ 80 लाख रुपये
आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago