इंडियन प्रीमियर लीग 2020 का सीज़न शुरु होने में अभी कुछ महिने का समय बचा हुआ है, लेकिन 13 वें सीज़न के लिए अभी से ही रोमांच बनने लगा है और 19 दिसंबर 2019 को कोलकाता में अगले सीज़न के लिए ऑक्शन प्रक्रिया को आयोजित किया गया। 338 खिलाड़ियों को इस ऑक्शन में हिस्सा लेने का मौका मिला जिसमें पैट कमिंस, ऑयन मोर्गन, ग्लैन मेक्सवेल, टॉम बेनटन जैसे खिलाड़ियों को खरीदा गया।
सभी फ्रेंचाइज़ियों को मिलाकर कुल 73 खिलाड़ियों को ऑक्शन में लिया जाना था, जिसमें से 29 विदेशी खिलाड़ियों को जहां खरीदा गया तो वहीं हर टीम ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले कुछ युवा खिलाड़ियों को भी खरीदा जिसमें से अनकैप्ड खिलाड़ियों को लेकर बात करी जाए तो उसमें रोहन कदम, प्रियम गर्ग और यशस्वी जायसवाल जैसे नाम शामिल हैं।
ईएसपीएन क्रिकइंफो की एक खबर के अनुसाल आईपीएल का 13 वां सीज़न साल 2020 की मार्च के आखिरी हफ्ते में शुरु किया जा सकता है, जिसको लेकर यह कयास लगाए जा रहे हैं, कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड आईपीएल का 13 वां सीज़न 28 मार्च से शुरु करते हुए उसे 24 मई को खत्म कर सकता है।
आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने सभी फ्रेंचाइज़ियों को 18 दिसंबर बुधवार के दिन इस बात की जानकारी दे दी थी, कि वह आगामी सीज़न के लिए जल्द ही तारीखों की घोषणा कर देंगे। गवर्निंग काउंसिल इस आने वाले सीज़न में इस बात की भी कोशिश करेगी कि दिन में खेले जाने वाले मैचो की संख्या को कम से कम रखा जाए ताकि गर्मी को लेकर अधिक परेशानी ना झेलनी पड़े।
कई नयी चीज़े भी देखने को मिलेंगी आईपीएल 2020 में
आने वाले आईपीएल का 13 वें सीज़न में कई नयी चीज़े भी देखने को मिलेंगी, जिसमें आने वाले सीज़न में सबसे बड़ा जो बदलाव देखने को मिलने वाला है, वह नो बॉल को लेकर जिसका फैसला फील्ड अंपायर की जगह पर तीसरे अंपायर को लेने का हक दिया जा रहा है। वहीं अगले सीज़न में हर फ्रेंचाइज़ी को लोन कैप्ड खिलाड़ी लेने की भी छूट दी गयी है, जिसमें वह सीज़न के बीच में भी इसका फैसला कर सकते है।
हमने पिछले 12 सीज़न में ऐसा देखा है, कि कई खिलाड़ी पूरा सीज़न बीत जाने के बाद उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका भी नहीं मिलता है, क्योंकि फ्रेंचाइज़ी के पास उनको लेकर कई विकल्प पहले से मौजूद रहते हैं। जिसके बाद अब टीमों का यह मौका मिलेगा कि वह उपयोगिता को देखते हुए किसी दूसरी टीम से उस खिलाड़ी को सीज़न के बीच में लोन के तौर पर ले सकती हैं।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…