Categories: CricketIPLNews

IPL प्राइज मनी घटने से नाराज हैं, सभी 8 फ्रेंचाइजी

इंडियन प्रीमियर लीग को अब शुरु होने में ज्यादा समय नहीं बाकी है और इसी कारण सभी 8 फ्रेंचाइजियों ने अपने प्री कैंप अभ्यास सत्र की भी शुरुआत कर दी है। आईपीएल का 13 वां सीजन 29 मार्च से शुरु होगा जिसमें पहला मुकाबला गत विजेता मुम्बई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच में मुम्बई के वानखेडे स्टेडियम में खेला जाएगा।

लीग स्टेज के मैचो का अंत इस बार 17 मई को होगा जिसमें आखिरी मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर और मुम्बई इंडियंस के बीच में खेला जाएगा जिसके बाद प्लेऑफ के मैच खेले जायेंगे जिनकी तारीखों का ऐलान अभी होना बाकी है, लेकिन 24 मई को सीजन का फाइनल मैच खेला जाएगा जिसको तय कर दिया गया है।

वहीं भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आईपीएल के 13 वें सीजन के शुरु होने से पहले प्राइज मनी को लेकर एक बड़ा फैसला लेते हुए उसे 50 प्रतिशत तक घटा दिया है। जहां पिछले सीजन मुम्बई इंडियंस को विजेता बनने के बाद 20 करोड़ की प्राइज मनी मिली थी, तो वहीं चेन्नई सुपर किंग्स को उपविजेता के तौर पर 12.5 करोड़ रुपये मिले थे, लेकिन 13 वें सीजन में इसे घटाकर विजेता को 10 करोड़ रुपये और उपविजेता को 6.25 करोड़ रुपये देने का फैसला बीसीसीआई ने किया है।

फ्रेंचाइजी इस फैसले हैं, नाखुख

हर सीजन में टॉप 4 रहने वाली टीमों को बीसीसीआई की तरफ से प्राइज मिलती थी, जिसके लिए 50 करोड़ रुपये आवंटित किए जाते थे, लेकिन इस बार सिर्फ 25 करोड़ रुपये इसके लिए आवंटित किए गए हैं। इसके अलावा बीसीसीआई ने स्टेट संघ को मिलने वाले फंड में बढ़ोत्तरी करते हुए उसे 1 करोड़ रुपये कर दिया है, जिसमें बीसीसीआई और फ्रेंचाइजी दोनों ही 50-50 लाख रुपये देंगी।

इसको लेकर एक फ्रेंचाइजी ने अपनी तरफ से टाइम्स ऑफ इंडिया को बयान देते हुए कहा कि, हमें इस फैसले से बेहद निराशा हुई है, कि प्लेऑफ के लिए आवंटित की जाने वाली धनराशी में कमी की गयी है। अभी इस मामले को लेकर मीटिंग होना बाकी है। सभी टीमों के लिए यह अच्छी खबर नहीं है और हम सब बैठकर इसको लेकर चर्चा करेंगे।

वहीं बीसीसीआई ने अपने इस फैसले को लेकर कहा कि, सभी टीमों अच्छी कंडीशन में हैं और वह विज्ञापन के जरिए अपनी कमाई कर रही हैं। आने वाले सीजन में तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों को अब 6.25 करोड़ रुपये की जगह पर 4.30 करोड़ रुपये प्राइज मनी के तौर पर मिलेंगे।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago