भारतीय क्रिकेट टीम के लिए पिछले कुछ महिनों से चल रही चयनकर्ताओं की खोज 4 मार्च को खत्म हो गयी जब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 2 खाली जगहों के लिए सुनील जोशी और हरविंदर को चुनने का फैसला किया। एमएसके प्रसाद और गगन खोड़ा का कार्यकाल खत्म होने के बाद चयन समिति में 2 नए नामों का शामिल करना था, जिसको लेकर बुधवार की शाम को बीसीसीआई ने ऐलान कर दिया।
2 नए चयनकर्ताओं का चुनने की जिम्मेदारी क्रिकेट सलाहाकार समिति के पास थी, जिसमें पूर्व भारतीय खिलाड़ी आरपी सिंह, सुलक्षना नाइक और मदन लाल शामिल थे। इस कमेटी ने सुनील जोशी को नया मुख्य चयनकर्ता बनाने की सिफारिश भी की है, जो एमएसके प्रसाद पहले इस जिम्मेदारी को निभा रहे थे।
सुनील जोशी और हरविंदर सिंह अब देवांग गांधी, जतिन परापांजे और सरनदीप सिंह के साथ मिलकर काम करेंगे। जहां बीसीसीआई के नये नियमों के अनुसार जोनल नेतृत्व की आवश्यकता नहीं है, लेकिन सीएसी ने पुराने नियमों के अनुसार ही चलने का फैसला किया जिसमें जोशी को कर्नाटका से और हरविंदर को रेलवे की तरफ से चुनने का फैसला किया गया।
जोशी और हरविंदर ने भारत के लिए खेले हैं, इतने मैच
सुनील जोशी को लेकर बात करी जाए तो उन्होंने भारतीय टीम के लिए 15 टेस्ट और 69 वनडे मैच खेलने के अलावा 4 आईपीएल मैच भी खेले हैं। बायें हाथ के स्पिनर सुनील जोशी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद कोचिंग में हाथ आजमाये जिसमें वह साल 2019-20 के रणजी सीजन में उत्तर प्रदेश की टीम के लिए मुख्य कोच की भूमिका में थे, लेकिन यूपी की टीम नॉकऑउट दौर में अपनी जगह को पक्का नहीं कर सकी।
वहीं बात की जाए हरविंदर सिंह की तो साल 2001 में अपना आखिरी वनडे मैच खेलने वाले सिंह ने भारतीय टीम के लिए 3 टेस्ट और 16 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 4 और 24 विकेट हासिल किए थे।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…