Categories: CricketIPL

IPL में मिलने वाली ऑरेंज कैप के बारे में जानिए सभी जानकारी

Orange Cap in IPL: टी20 क्रिकेट जब शुरु हुआ था, तो उस समय सभी को इस बात की उम्मीद थी, कि यह बल्लेबाज़ो के लिए मुफीद फार्मेट होने वाला है और इसमें गेंदबाज़ो के लिए अधिक कुछ नहीं होने वाला, लेकिन इसके बावजूद समय के साथ गेंदबाज़ो ने भी इस फार्मेट में अपनी अहमियत को साबित किया इसके बावजूद टी20 क्रिकेट में हमें बल्लेबाज़ो से ऐसे शॉट देखने को मिले जिसको लेकर पहले कोई कल्पना भी नहीं कर सकता था।

इंग्लैंड टीम के पूर्व कोच ट्रेवर बेलिस जिन्होंने टीम को उसका पहला आईसीसी वनडे विश्वकप जितवाया उन्होंने एकबार टी20 क्रिकेट को लेकर कहा था, कि यह फार्मेट फ्रेंचाइज़ी क्रिकेट में होना चाहिए बाकी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसे देशों के बीच में नहीं खेला जाना चाहिए लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी टी20 को हर कहीं बेहद पसंदकिया गया।

मौजूदा समय में क्रिकेट खेलने वाले लगभग हर देश में टी20 लीग खेली जाती हैं, लेकिन हम यदि नंबर 1 टी20 लीग की बात करे तो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की तरफ से साल 2008 में शुरु की गयी इंडियन प्रीमियर लीग हैं, जिसके 12 सीज़न बीत जाने के बाद क्रिकेट जगत को भी काफी लाभ हुआ।

आईपीएल की वजह से क्रिकेट को वैश्वीकरण करने में भी बेहद मदद मिली हैं, और पूरे विश्व में खेली जाने वाली स्पोर्ट्स लीग में आईपीएल 6 वें स्थान पर आती है, जिससे आप इस लीग की अहमीयत का अंदाजा लगा सकते हैं। अभी तक के आईपीएल के 12 सीज़न खेले जा चुके हैं, जिससे कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी हमें हर सीज़न में देखने को मिलते हैं, इसके अलावा 2 महिनें तक चलने वाली इस लीग से देश की अर्थव्यवस्था को भी काफी लाभ हुआ है।

ऑरेंज कैप का इतिहास | Orange Cap History

जिस समय आईपीएल के पहले सीज़न को लेकर ऐलान किया गया था, तो उसमें गेंदबाज़ो के लिए पर्पल कैप और बल्लेबाज़ो के लिए Orange Cap का अवार्ड भी रखा गया था। इस अवार्ड में जहां पूरे सीज़न में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़ को पर्पल कैप दिए जाने का फैसला किया गया तो वहीं पूरे सीज़न में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ ऑरेंज कैप।

इसके अलावा सीज़न के बीच में जो भी बल्लेबाज़ रन बनाने की लिस्ट में पहले स्थान पर होगा वह मैच के दौरान Orange Cap को पहनकर खेलने भी उतरेगा। साल 2008 के पहले सीज़न में इस कैप को किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से खेलने वाले बायें हाथ के बल्लेबाज़ शॉन मार्श ने जीता था, जिन्होंने 11 पारियों में 68.44 के औसत के साथ 616 रन बनाये थे।

आईपीएल सीज़न में ऑरेंज कैप जीतने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट | Orange Cap Winners List

साल विजेता खिलाड़ी कितनी पारियां खेली रन सर्वाधिक रनों की पारी औसत स्ट्राइक रेट अर्धशतक शतक कितने चौके लगाए कितने चौके लगाए
2008 शॉन मार्श (किंग्स इलेवन पंजाब) 11 616 115 68.44 139.68 5 1 59 26
2009 मैथ्यू हेडन (चेन्नई सुपर किंग्स) 12 572 89 52 144.81 5 0 60 22
2010 सचिन तेंदुलकर (मुम्बई इंडियंस) 15 618 89 47.53 132.61 5 0 86 3
2011 क्रिस गेल (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु) 12 608 107 67.55 183.13 3 2 57 44
2012 क्रिस गेल (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु) 14 733 128 61.08 160.74 7 1 46 59
2013 माइक हसी (चेन्नई सुपर किंग्स 17 733 95 52.35 129.5 6 0 81 17
2014 रॉबिन उथप्पा (कोलकाता नाइट राइडर्स 16 660 83 44 137.78 5 0 74 18
2015 डेविड वार्नर (सनराइजर्स हैदराबाद) 14 562 91 43.23 156.54 7 0 65 21
2016 विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु) 16 973 113 81.08 152.03 7 4 83 38
2017 डेविड वार्नर (सनराइजर्स हैदराबाद) 14 641 126 58.27 141.81 4 1 63 26
2018 केन विलियमसन (सनराइजर्स हैदराबाद) 17 735 84 52.5 142.44 8 0 64 28
2019 डेविड वार्नर (सनराइजर्स हैदराबाद) 12 692 100 69.2 143.86 8 1 57 21
आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago