Categories: CricketIPL

IPL में मिलने वाली पर्पल कैप के बारे में जानिए सभी जानकारी

IPL Purple Cap: क्रिकेट के सबसे छोटे फार्मेट टी20 क्रिकेट ने जिस तरीके से अपनी जगह पूरे क्रिकेट जगत में बनायी है, उसके बाद से जो सबसे बड़ा नुकसान देखने को मिला है, वह टेस्ट क्रिकेट को जिसे देखने में अब फैंस उतनी रुचि नहीं दिखाते हैं और इस कारण टेस्ट के विशेषज्ञ खिलाड़ियों के खेल में भी एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है।

टी20 क्रिकेट जिसमें फैंस को सिर्फ 4 घंटे के अंदर मैच का परिणाम पता चल जाता हैं, उन्हें बेहद पसंद आया वहीं इंग्लैंड टीम के पूर्व कोच जिन्होंने टीम को पहली बार वनडे का विश्व विजेता बनवाया उन्होंने टी20 क्रिकेट को लेकर अपने एक बयान में कहा था, कि यह सिर्फ फ्रेंचाइजी क्रिकेट लीग में खेला जाना चाहिए और देशो के बीच में इस फार्मेट में मैच नहीं होने चाहिए। 250 साल के क्रिकेट इतिहास में वह कभी वाणिज्यीकरण नहीं हुआ लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग के शुरु होने के बाद इसमें भी एक बड़ा बदलाव देखने को मिला।

आखिर क्यों इतना फेमस है, आईपीएल

विश्व क्रिकेट जगत की सबसे पॉपुलर टी20 लीग इंडियन प्रीमियर लीग ने दर्शको की संख्या, पॉपुलेरिटी, स्पोंसरशिप और विज्ञापन से होने वाली कमाई में बाकियों के मुकाबले खुद को पहले स्थान पर स्थापित किया हुआ है। बीसीसीआई ने साल 2007 में इंडियन प्रीमियर लीग को पहली बार भारतीय क्रिकेट में लेकर आये थे, जिसके बाद मौजूदा समय में IPL विश्व भर में होने वाली स्पोर्ट्स लीग में 6 वें स्थान पर हैं।

आईपीएल की ब्रैंड वैल्यू लगभग 6.13 बिलियन यूएस डॉलर के आसपास हैं। IPL के शुरु होने के बाद इसका लाभ भारतीय अर्थव्यवस्था को भी मिला है, जिसमें साल 2015 के सीज़न के बाद आईपीएल की भारतीय जीडीपी में 11.5 बिलियन का अंश था इस इकॉनमी इयर में।

वहीं IPL में देश के कई युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक शानदार मौका मिला जिससे वह भारतीय टीम में अपनी जगह जल्दी बना सकते हैं और सीज़न में शानदार गेंदबाज़ी करने वाले खिलाड़ी को Purple Cap दी जाती है।

पर्पल कैप का इतिहास | Purple Cap History

13 मई साल 2008 को आईपीएल में पहली बार पर्पल कैप को लेकर आया था, यहा 25 अप्रैल को ऑरेंज कैप के आने के बाद फैसला लिया गया। जिसमें पूरे सीज़न में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़ को फाइनल मैच के बाद Purple Cap दी जाएगी। इसके अलावा सीज़न के बीच में जिस गेंदबाज़ के सबसे अधिक विकेट होंगे वह इस कैप को पहनकर मैच में खेलने उतरेगा।

उस समय IPL के चेयरमैन और कमीश्नर ललित मोदी इसको लेकर घोषणा करते हुए कहा था, कि, हमने पहले सीज़न में गेंदबाज़ो को लेकर भी एक अवार्ड लेकर आये हैं, क्योंकि टी20 क्रिकेट में जितना बल्लेबाज़ महत्तवपूर्ण होते हैं, उतना ही गेंदबाज़ भी।

पहले सीज़न में आईपीएल की पर्पल कैप को लेकर कई टीमों के दिग्गज़ गेंदबाज़ो ने अपनी पूरी मेहनत की लेकिन उस सीज़न में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेल रहे पाकिस्तान के सोहेल तनवीर ने 11 मैच में 22 विकेट हासिल करके इस कैप को अपने नाम पर किया था।

आईपीएल के अभी तक 12 सीज़न में पर्पल कैप जीतने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट | Purple Cap Winners List

साल खिलाड़ी किस टीम से खेले मैच विकेट औसत इकॉनमी स्ट्राइक रेट कितनी बार 4 विकेट लिए 5 विकेट कितनी बार लिए
2008 सोहेल तनवीर राजस्थान रॉयल्स 11 22 12.09 6.46 11.22 1 1
2009 आरपी सिंह डेक्कन चार्जर्स 16 23 18.13 6.98 15.5 1 0
2010 प्रज्ञान ओझा डेक्कन चार्जर्स 16 21 20.42 7.29 16.8 0 0
2011 लसिथ मलिंगा मुम्बई इंडियंस 16 28 13.39 5.95 13.5 0 1
2012 मोर्नी मोर्कल दिल्ली डेयरडेविल्स 16 25 18.12 7.19 15.1 1 0
2013 ड्वेन ब्रावो चेन्नई सुपर किंग्स 18 32 15.53 7.95 11.7 1 0
2014 मोहित शर्मा चेन्नई सुपर किंग्स 16 23 19.65 8.39 14 1 0
2015 ड्वेन ब्रावो चेन्नई सुपर किंग्स 17 26 16.38 8.14 12 0 0
2016 भुवनेश्वर कुमार सनराइजर्स हैदराबाद 17 23 21.3 7.42 17.2 1 0
2017 भुवनेश्वर कुमार सनराइजर्स हैदराबाद 14 26 14.19 7.05 12 0 1
2018 एंड्रयू टाय किंग्स इलेवन पंजाब 14 24 18.66 8 14 3 0
2019 इमरान ताहिर चेन्नई सुपर किंग्स 17 26 16.57 6.69 14.84 2 0
आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago