IPL Team Owners: इंडियन प्रीमियर लीग में अभी तक 12 सीज़न खेले जा चुके हैं और इसका 13 वां सीज़न साल 2020 में खेला जाएगा जिसको लेकर 19 दिसंबर 2019 को कोलकाता में खिलाड़ियों की नीलामी प्रक्रिया होगी। आईपीएल में खेलने वाली सभी 8 टीमों के फ्रेंचाइज़ी मालिक अपने स्पोर्टिंग स्टॉफ के साथ इस नीलामी का हिस्सा बनेंगे। जिसको लेकर हम आपको बताने जा रहे हैं, कि आईपीएल में खेलने वाली 8 टीमों के मालिक आखिर हैं, कौन।
1 – चेन्नई सुपर किंग्स
साल 2008 में जब आईपीएल का पहला सीज़न खेला गया था, तो उसमें चेन्नई सुपर किंग्स की भी एक टीम बनी थी, जो अपने घरेलू मैच चेन्नई स्थित एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में खेलती हैं। इस टीम के मौजूदा कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हैं, जो पहले सीज़न से ही टीम की कप्तानी कर रहे हैं वहीं टीम के कोच के तौर पर न्यूज़ीलैंड टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज़ बल्लेबाज़ स्टीफन फ्लेमिंग हैं। चेन्नई ने अभी तक 3 बार आईपीएल ट्राफी को जीता है।
मालिक – चेन्नई सुपर किंग्स क्रिकेट लिमिटेड (इंडिया सीमेंट्स)
इंडिया सीमेंट्स लिमिटेड जो भारत की एक सीमेंट निर्माता कंपनी हैं और इसके मालिक पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल चेयरमैन एन. श्रीनिवासन के पास इस टीम का मालिकाना हक है।
2 – दिल्ली कैपिटल्स
IPL Team Owners: दिल्ली डेयरडेविल्स के नाम से आईपीएल के पहले सीज़न में खेलने वाली टीम दिल्ली कैपिटल्स की टीम अपने घरेलू मैच दिल्ली स्थित श्री अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेलती हैं। इस टीम के मौजूदा कप्तान श्रेयस अय्यर हैं, तो वहीं टीम के लिए मुख्य कोच की भूमिका में पूर्व ऑस्ट्रेलियन कप्तान और दिग्गज़ बल्लेबाज़ रिकी पोटिंग हैं।
मालिक – जीएमआर ग्रुप और जेएसडब्लू ग्रुप
जीएमआर ग्रुप एक इंफ्रास्ट्रकचर कंपनी है, जिसकी स्थापना साल 1978 में ग्रांधी मल्लिकार्जुन रॉव ने की थी, वहीं जेएसडब्लू भारत की दिग्गज़ कंगलोमेरट कंपनी जो कई चीज़ो में व्यापार करती हैं, जिसके मौजूदा मालिक सजन जिंदल हैं।
3 – किंग्स इलेवन पंजाब
पंजाब का आईपीएल में प्रतिनिधित्व करने वाली किंग्स इलेवन पंजाब की टीम अपने घरेलू मैच मोहाली स्थित आई.एस. बिंद्रा स्टेडियम में खेलती हैं। 13 वें सीज़न के लिए टीम की कमान को लेकर अभी फैसला नहीं किया गया है, वहीं इस सीज़न में टीम के लिए मुख्य कोच की भूमिका में पूर्व भारतीय लेग स्पिनर अनिल कुंबले होंगे।
मालिक – नेस वाडिया, प्रीटी जिंटा, मोहित बर्मन, करन पॉल
इस टीम को संयुक्त रुप से कुछ लोग मालिक हैं, जिसमें डॉबर ग्रुप के मोहित बर्मन का 46 प्रतिशत शेयर हैं, वहीं वाडिया ग्रुप के नेस वाडिया का 23 प्रतिशत इसके अलावा बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीटी जिंटा का 23 प्रतिशत होने के साथ डे एंड डे ग्रुप कीी सप्तऋषी डे का कुछ शेयर हैं।
4 – कोलकाता नाइट राइडर्स
IPL Team Owners: कोलकाता का आईपीएल में प्रतिनिधित्व करने वाली कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम साल 2008 में पहले सीज़न से आईपीएल का हिस्सा है। यह टीम आईपीएल में अपने घरेलू मैच कोलकाता स्थित ईडन गार्डेन्स मैदान में खेलती हैं। इस टीम के मौजूदा कप्तान दिनेश कार्तिक हैं, वह टीम के मुख्य कोच के तौर पर पूर्व न्यूज़ीलैंड टीम के कप्तान और विकेटकीपर ब्रैंडन मैक्कुलम हैं। केकेआर की टीम ने 2 बार आईपीएल ट्राफी को जीता है।
मालिक – शाहरुख खान, जूही चावला, जय मेहता
इस फ्रेंचाइज़ी को संयुक्त तौर पर 2 ग्रुप मालिक हैं, जिसमें बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की रेड चिली एंटरटेनमेंट का 55 प्रतिशत शेयर हैं, वहीं जय मेहता और जूही चावला के मेहता ग्रुप का इस टीम में 45 प्रतिशत शेयर हैं।
5 – मुम्बई इंडियंस
आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीम मुम्बई इंडियंस पहले सीज़न से इस टी20 लीग का हिस्सा है। यह टीम अपने घरेलू मैच मुम्बई के वानखेडे स्टेडियम में खेलती हैं। इस टीम के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा हैं और वहीं मुख्य कोच की भूमिका में श्रीलंका टीम के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने हैं। मुम्बई इंडियंस की टीम अभी तर 4 बार आईपीएल ट्राफी को अपने नाम पर कर चुकी हैं।
मालिक – रिलायंस इंडस्ट्री
देश ती सबसे बड़ी कंपनियों का समूह रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी के इस टीम का पूरा मालिकाना हक हैं।
6 – राजस्थान रॉयल्स
IPL Team Owners: राजस्थान रॉयल्स जो पहले आईपीएल सीज़न से इस टी20 लीग का हिस्सा है, यह टीम अपने घरेलू मैच जयपुर स्थित सवाईमान सिंह स्टेडियम में खेलती हैं, इस टीम के लिए 13 वें सीज़न की कप्तानी स्टीव स्मिथ करेंगे वहीं मुख्य कोच की भूमिका में पूर्व ऑस्ट्रेलियन ऑलराउंडर खिलाड़ी एंड्रयू मैक्डोनाल्ड होंगे। इस टीम ने अभी तक एकबार आईपीएल ट्राफी पर कब्जा किया है।
मालिक – मनोज बादले
इस टीम का पूरा मालिकाना हक वर्तमान में ब्लेनहिम चेलकोट के को-फाउंडर और मैनेजिंग पार्टनर मनोज बादले हैं।
7 – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम आईपीएल में पहले सीज़न से खेल रही है, इस टीम का घरेलू मैदान बैंगलुरु स्थित एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम हैं। इस टीम के मौजूदा कप्तान विराट कोहली हैं, वहीं टीम के मुख्य कोच के तौर पर पूर्व ऑस्ट्रेलियन खिलाड़ी साइमन कैटिच हैं।
मालिक – यूनाइटेड स्प्रिट्स लिमिटेड, डिएगो
यूनाइडेट स्प्रिट्स लिमिटेड जो भारत की बड़ी एलकोहलिक कंपनी है और वह ब्रिटिश मल्टीनेशनल एलकोहलिक कंपनी डिएगो का ही एक उपक्रम हैं, उसके पास इस टीम का मालिकाना हक है।
8 – सनराइजर्स हैदराबाद
IPL Team Owners: साल 2012 के आईपीएल सीज़न में खेलने वाली सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अपने घरेलू मैच हैदराबाद स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेलती हैं। इस टीम की कप्तानी केन विलियमसन के कंधो पर हैं, वहीं 13 वें सीज़न के लिए टीम के मुख्य कोच की भूमिका ट्रेविस बेलिस निभायेंगे। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने अभी तक 1 बार आईपीएल ट्राफी को जीता है।
मालिक – कलानिथी मारन (सन नेटवर्क)
सन नेटवर्क लिमिटेड जो भारत की मीडिया कंपनी है और इसकी स्थापना साल 1991 में कलानिथी मारन ने की जो मौजूदा समय में सन ग्रुप के चेयरमैन हैं, उनके पास इस टीम का मालिकाना हक है।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…