IPL controversies: इंडियन प्रीमियर लीग में अभी तक 12 सीज़न खेले जा चुके हैं, जो बेहद सफल कहे जा सकते हैं और पहले सीज़न से लेकर 12 वें सीज़न तक हर सीज़न में हमें एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है, जिस कारण यह टी20 लीग विश्व क्रिकेट में होने वाली बाकी टी20 लीग्स से कहीं आगे दिखाई देती है।

क्रिकेट के खेल में वैसे तो हमने कई विवाद होते हुए देखे हैं, जिसमें कभी फिक्सिंग को लेकर कोई खिलाड़ी बैन कर दिया जाता है, या किसी टीम को मैच के दौरान गलत आचरण की वजह से जुर्माना लगाया जाता है, इन सभी विवादो से आईपीएल भी अछूता नहीं रहा है, जिसके बाद साल 2020 में खेले जाने वाले 13 वें सीज़न से पहले हम आईपीएल इतिहास के टॉप 10 विवादो पर एक नजर डालते हैं, जिन्होंने सबसे अधिक सुर्खियां बटोरी हैं।

आईपीएल की टॉप 10 ऑल टाइम विवाद | IPL Top 10 Controversies

1 – हरभजन सिंह का श्रीसांत को थप्पड़ मारना (2008)

आईपीएल का पहला सीज़न साल 2008 में खेला गया था, जिसमें पहले ही मैच ने सभी को इस लीग का परिचय पूरी तरह से दे दिया था। पहले सीज़न में उस समय सबसे बड़ा विवाद हुआ जब 25 अप्रैल 2008 को मोहली के स्टेडियम में किंग्स इलेवन पंजाब टीम का मुकाबली मुम्बई इंडियंस के साथ था।

मुम्बई इंडियंस के लिए पहले सीज़न में कप्तानी कर रहे हरभजन सिंह को पंजाब की टीम से हार मिलने के बाद वह अपने गुस्से का इजहार करने से खुद को रोक नहीं सके और मैच खत्म होने के बाद जब वह पवेलियन की तरफ लौट रहे थे, तो उन्होंने पंजाब की तरफ से खेल रहे तेज़ गेंदबाज एस. श्रीसांक थप्पड़ मार दिया, जिसके पीछे किसी को अभी तक उसके कारण के बारे में पता नहीं चल सका लेकिन सभी को लगता है, कि श्रीसांत ने हरभजन से कुछ कहा था, जिससे उन्हें गुस्सा आ गया था, बाद में हरभजन ने अपनी इस करतूत के लिए श्रीसांत से माफी भी मांगी थी।

2 – ललित मोदी का हटाया गया (2010) | IPL controversies

अब साल 2010 की बात करते हैं, जिसमें आईपीएल के फाउंडर और चेयरमैन रहे ललित मोदी को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने उन्हें उनके पद से बर्खास्त कर दिया। मोदी पर बीसीसीआई ने आर्थिक धोखाधड़ी का आरोप लगाया था, जिसमें सट्टेबाज़ी और गलत तरीके से कमाए हुए पैसे को IPL में लगाना था, जिस कारण मोदी को बीसीसीआई ने आजीवन बैन कर दिया।

3 – कोच्ची टस्कर्स टीम को बाहर किया गया (2011)

साल 2011 के आईपीएल सीज़न में 2 नयी टीमों को शामिल किया गया था, जिसमें एक टीम पुणे वारियर्स इंडिया और दूसरी टीम केरला का प्रतिनिधत्व कर रही कोच्ची टस्कर्स केरला थी। लेकिन कोच्ची को उसी सीज़न में बीसीसीआई ने प्रतिबंधित कर दिया क्योंकि टीम ने तय समय में अपनी बैंक गारंटी को साबित नहीं किया था। जिसके बाद 19 सितम्बर को बीसीसीआई ने इस बात का ऐलान किया कि कोच्ची टस्कर्स केरला ने अनुबंध की शर्तों का उल्लंघन किया जिस कारण इस फ्रेंचाइज़ी को बैन किया जाता है।

4 – शाहरुख खान का वानखेडे स्टेडियम में बैन (2012) | IPL controversies

आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के सह मालिक और बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान को साल 2012 में मुम्बई के वानखेडे स्टेडियम में जब मुम्बई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के बीच खेला जा रहा था और उसमें केकेआर की जीत के बाद शाहरुख खान मैदान के अंदर जाने के लिए आगे बढ़े।

लेकिन मुम्बई क्रिकेट संघ के सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें अंदर जाने से रोक दिया जिसके बाद शाहरुख खान ने उन्हें अपशब्ध कहे, जिसके बाद मुम्बई क्रिकेट संघ ने शाहरुख पर 5 साल तक वानखेडे स्टेडियम में एंट्री से बैन कर दिया, जो 2015 में खत्म कर दिया गया था। शाहरुख ने इस विवाद को लेकर कहा था, कि वह सुरक्षाकर्मी उनके बच्चों को मैदान के अंदर खेलने से रोक रहा था, जिसके बाद यह विवाद हुआ।

5 – ल्यूक पोमरबैश पर लगा छेड़छाड का आरोप (2012)

साल 2012 का IPL सीज़न किसी विवाद से कम नहीं था, पहले शाहरुख खान का मुम्बई क्रिकेट संघ के सुरक्षाकर्मियों से भिड़ना और उसके बाद दूसरा विवाद उस सीज़न में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से खेल रहे बल्लेबाज़ ल्यूक पोमरबैश को नई दिल्ली में एक विदेशी महिला के साथ छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया था। जिसके बाद उस समय आरसीबी टीम के मालिक विजय माल्या ने पोमरबैश को इस कृत्य के बाद अपनी टीम से सीज़न के बीच में ही निकाल दिया था।

6 – स्पॉट – फिक्सिंग स्कैंडल (2013) | IPL controversies

यह अभी तक के आईपीएल इतिहास में सबसे खराब सीज़न कहा जा सकता है, जिसमें दिल्ली पुलिस ने उस सीज़न में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे एस. श्रीसांत, अजीत चंडीला और अंकीत चौवान को स्पॉट फिक्सिंग के प्रकरण में गिरफ्तार किया था। इन सभी खिलाड़ियों ने अपने जुर्म को कबूल किया जिसके बाद बीसीसीआई ने सभी पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया। इसी प्रकरण में मुम्बई पुलिस ने विंदू दारा सिंह और चेन्नई सुपर किंग्स टीम के प्रिसिंपल गुरुनाथ मयप्पन को बैटिंग और सट्टेबाज़ो से संपर्क होने की वजह से गिरफ्तार किया था।

7 – गोतम गंभीर और विराट कोहली के बीच हुई लड़ाई (2013)

IPL 2013 के ही सीज़न में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से खेल रहे विराट कोहली और कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के कप्तान गौतम गंभीर के बीच मैच के दौरान काफी गर्मागर्मी देखने को मिली। विराट के ऑउट होने के बाद जब गंभीर और टीम के बाकी खिलाड़ी इस विकेट की खुशी मनाने के लिए स्वीपर कवर की तरफ जा रहे थे, तो उस समय विराट पवेलियन जाने की जगह पर एक्सट्रा कवर की तरफ बढ़े और इशारा करके कुछ कहने लगे।

जिसके बाद गंभीर ने भी कुछ कहा और इन दो दिल्ली वालों की लड़ाई को शांत करने के लिए दिल्ली के रजत भाटिया ने बीचबचाव किया। इसके बाद जब साल 2016 के सीज़न में दोनों की मुलाकत हुई तो विराट से उस प्रकरण के बारे में पूछा गया जिसमें उन्होंने कहा कि, जो फील्ड में हुआ उसे वहीं रहने दें। गंभीर ने कहा कि कभी-कभी गेम के रोमांच में ऐसी चीज़े हो जाती हैं।

8 – प्रीटी जिंटा और नेस वाडिया के बीच हुआ विवाद (2014) | IPL controversies

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीटी जिंटा और बिजनेसमैन टाइकून नेस वाडिया जो एक समय एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, उन्होंने साल 2009 में अलग होने का फैसला कर लिया था, लेकिन दोनों ही बिजनेस पार्टनर और अच्छे दोस्त बने रहे। लेकिन इसके बाद साल 2014 में जब किंग्स इलेवन पंजाब की टीम मुम्बई के वानखेडे स्टेडियम में अपना मैच खेल रही थी, तो उसमें प्रीटी जिंटा के साथ नेस वाडिया ने छेड़खानी की थी।

जिसके बाद प्रीटी जिंटा ने नेस वाडिया की इस हरकत को लेकर मुम्बई पुलिस में अपनी शिकायत दर्ज करवायी थी, जिसमें नेस वाडिया पर आईपीसी की धारा 354, 506 और 509 के अंतर्गत मुम्बई पुलिस ने केस दर्ज किया था।

9 – कायरन पोलार्ड और मिचल स्टार्क की हुई भिडंत (2014)

मुम्बई इंडियंस का अपने होम ग्राउंड पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मैच था, इस मैच में मुम्बई की तरफ से खेल रहे ऑलराउंडर कायरन पोलार्ड और आरसीबी की तरफ से खेल रहे तेज़ गेंदबाज़ मिचल स्टार्क के बीच मैच के दौरान लड़ाई देखने को मिली। जिसमें पोलार्ड ने मिचल को मारने के लिए अपनी बल्ला उठा लिया जिससे दोनों ही टीमों के खिलाड़ी अचम्भे में पड़ गए थे।

इसके बाद आरसीबी की तरफ से खेल रहे क्रिस गेल और मैदानी अंपायरो ने इस लड़ाई को खत्म करने के लिए आगे बीचबचाव किया जिससे मैच को सही तरीके से पूरा कराया जा सके। मैच खत्म होने के बाद पोलार्ड पर जहां मैच रेफरी ने मैच फीस का 75 फीसदी जुर्माना लगाया तो वहीं मिचल स्टॉर्क पर 50 फीसदी मैच फीस का जुर्माना लगा।

10 – राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स पर लगा 2 साल का बैन (2015)

आईपीएल 2013 में हुआ स्पॉट फिक्सिंग प्रकरण में पकड़े गए राजस्थान रॉयल्स के तीन खिलाड़ी को लेकर भारतीय सर्वोच्च अदालत ने इस मामले की जांच को लेकर 3 सदस्यों का पैनल गठित किया था। जिसके बाद जस्टिस लोढ़ा पैनल की कमेटी ने साल 2015 में चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स को जांच में दोषी पाया और इस कारण दोनों ही फ्रेंचाइजियों को 2 साल के लिए IPL से बैन कर दिया गया। जिस कारण दोनों ही टीम साल 2016 और 2017 के आईपीएल सीज़न का हिस्सा नहीं थी।

11 – धोनी ने लांघी लक्ष्मण रेखा (2019) | IPL controversies

कैप्टन कूल के नाम से अपनी एक अलग पहचान बना चुके दिग्गज़ विकेटकीपर बल्लेबाज़ और विश्व क्रिकेट के सबसे शानदार फिनिशर खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी को पहली बार किसी मैच के दौरान इतने गुस्से मे देखा गया। IPL के 12 वें सीज़न का 25 वां मैच राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच में जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेला जा रहा था।

इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को आखिरी 4 गेंदो में जीत के लिए 8 रन चाहिए थे, जिसमें आखिरी ओवर की तीसरे गेंद पर महेंद्र सिंह धोनी को बेन स्टोक्स ने बोल्ड कर दिया इसके बाद आखिरी 3 गेंदो में 8 रन की दरकार के बीच में मिचल सेंटनर बल्लेबाज़ी के लिए जिनको पहली गेंद स्टोक्स ने फुलटास डाली जिसको लेकर अंपायर उल्लास गांधी ने नो बॉल करार दिया लेकिन उस मैच में दूसरे मैदानी अंपायर ब्रूस ऑक्सेनफोर्ड ने उनके फैसले को बदल दिया।

जिसके बाद धोनी जो ऑउट होने के बाद यह पूरा प्रकरण डग ऑउट में बैठे देख रहे थे, वह अपने गुस्से को रोक नहीं सके और मैच के बीच में ही मैदान के अंदर प्रवेश कर गए जिसको लेकर सभी को बेहद हैरानी हुई थी। बाद में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने इस मैच में 4 विकेट से शानदार जीत दर्ज की थी।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago