मौजूदा भारतीय अंडर 19 टीम के सदस्य और उत्तर प्रदेश से आने वाले तेज गेंदबाज़ कार्तिक त्यागी ने इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के ऑक्शन में सभी के लिए उस समय चर्चा बन गए जब उनको टीम में लेने के लिए राजस्थान रॉयल्स और किंग्स इलेवन पंजाब टीम के बीच में भिडंत देखने को मिली।
कार्तिक त्यागी की गेंदबाज़ी को लेकर बात करी जाए तो वह लगातार 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाज़ी कर सकते हैं, जिसमें उत्तर प्रदेश टीम के पूर्व कप्तान रिजवान शमशाद को उनकी गेंदबाज़ी सेलेक्शन ट्रायल के दौरान काफी पंसद आयी थी और इसी कारण कार्तिक को कूच बिहार ट्राफी अंडर 19 में यूपी की टीम में जगह भी मिली।
त्यागी के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए जल्द ही उनका चयन उत्तर प्रदेश की सीनियर टीम में भी हो गया और इसके बाद कार्तिक ने रणजी में अपना डेब्यू मैच सुरेश रैना की कप्तानी में खेला लेकिन उसमें टीम को हार का सामना करना पड़ा लेकिन उस मैच में भी त्यागी ने सही लाइन लेंथ के साथ गेंदबाज़ी करते हुए 3 विकेट अपने नाम पर किये थे।
आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स टीम में कार्तिक त्यागी को लेने के बाद टीम के सह मालिक मनोज बादले ने कहा कि, यशस्वी जायसवाल और त्यागी को लेकर हम ये कह सकते हैं, कि दोनों ही आने वाले 3 से 4 सालों में हमारी टीम के लिए काफी महत्तवपूर्ण रोल अदा कर सकते हैं। हमारे पास काफी पैसे थे, लेकिन इन दोनों को लेने के लिए हमने अधिक पैसे नहीं खर्च किए। किसी भी युवा खिलाड़ी के लिए यह आसान नहीं होता है और इसी कारण उनको हम अभी से तैयार करने की कोशिश करना चाहेंगे।
पिछले साल अंडर19 विश्वकप को जीतने वाली भारतीय टीम में शामिल 2 तेज़ गेंदबाज़ कमलेश नागरकोटी और शिवम मावी जो काफी तेज़ के साथ सभी की नज़रो में आये थे, लेकिन अनफिट होने की वजह से आईपीएल में अपना पहला सीज़न नहीं खेल सके थे। कोलकाता नाइट राइडर्स ने जहां कमलेश नागरकोटी को 3.2 करोड़ रुपये में खरीदा था, तो वहीं शिवम मावी को 3 करोड़ में खरीदा। अब कार्तिक त्यागी भी उन्हीं के नक्शेकदमों पर चलते हुए अपने करियर में आगे बढ़ रहे हैं।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…