Categories: CricketIPLNews

IPL 2020 Auction में Dale Steyn को RCB टीम में लेने के लिए विराट कोहली ने कहा था – माइक हेसन

इंडियन प्रीमियर लीग 2020 का ऑक्शन जब चल रहा था, तो उसमें एक समय सभी को ऐसा लगा कि, साउथ अफ्रीका टीम के तेज़ गेंदबाज़ डेल स्टेन को लेने में कोई भी फ्रेंचाइज़ी अपनी दिलचस्पी को नहीं दिखा रही है और वह बिना बिके ही ऑक्शन से बाहर हो जायेंगे। पहले 2 राउंड में नाम आने के बाद आखिरी राउंड में एकबार फिर से उनके नाम को पुकारा गया जिसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने डेल स्टेन के लिए बोली लगाते हुए अपनी टीम में शामिल कर लिया।

बैंगलोर से आने वाली इस आईपीएल फ्रेंचाइज़ी ने डेल स्टेन को उनके बेस प्राइज़ 2 करोड़ रुपये में खरीदा और वहीं ऐसा इसलिए भी हुआ क्योंकि कोई भी दूसरी टीम उनको लेने में अपनी दिलचस्पी को नहीं दिखा रही थी, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम के डॉयरेक्टर ऑफ क्रिकेट ने माइक हेसन ने स्टेन को टीम में शामिल किए जाने के बाद कहा कि वह हमेशा हमारी योजना का हिस्सा थे।

माइक हेसन ने स्टेन को लेकर आगे कहा कि फ्रेंचाइजी ने उनको लेकर पहले के राउंड में इसलिए नहीं खरीदा ताकि उनके प्राइज को लेकर किसी तरह की होड़ ना देखने को मिले और यदि हम उनके लिए पहले के राउंड में बोली लगाते तो उससे ऑक्शन में हमारी रणनीति को लेकर असर पड़ सकता था।

हमें पता था, कि हम स्टेन के लिए जायेंगे लेकिन हमें शुरु में इसके लिए नहीं जाना था, क्योंकि इससे हमें उन्हें 3 से 4 करोड़ रुपये में खरीदना पड़ता, वहीं इशुरु उदाना के लिए भी हमने इसी रणनीति को अपनाया और हमने इन दोनों ही खिलाड़ियों के लिए धैर्य रखा ताकि आसानी से इन्हें अपनी टीम में शामिल किया जा सके।

आरसीबी के लिए डेल स्टेन नये खिलाड़ी नहीं है

हेसन अपने इस बयान में यह भी खुलासा किया कि आरसीबी टीम के कप्तान विराट कोहली ने पहले ही इस बात को कह दिया था, कि वह स्टेन को ऑक्शन में खरीदना चाहते हैं। न्यूज़ीलैंड टीम के पूर्व कोच माइक हेसन ने इस बात को भी बताया कि विराट ने हमें ऑक्शन शुरु होने के 2 घंटे पहले ही हमें मैसेज भेज दिया था, कि उन्हें टीम में डेल स्टेन चाहिए।

वहीं आरसीबी की टीम के लिए आईपीएल का अगला सीज़न खेलने वाले डेल स्टेन टीम के लिए कोई नये खिलाड़ी नहीं है, क्योंकि उन्होंने अपनी आईपीएल जर्नी इसी टीम के साथ शुरु करते हुए पहले तीन सीज़न तक टीम का हिस्सा रहे थे। वहीं पिछले सीज़न में भी डेल स्टेन टीम का हिस्सा थे, जिसमें उन्हें रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया गया था, लेकिन वह सिर्फ 2 मैच ही टीम के लिए खेल सके और अनफिट होने की वजह से बाहर हो गए थे।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago