Categories: Cricket

ODI में सबसे ज्यादा विकेट्स लेने वाले टॉप 3 गेंदबाज़

ODI क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट्स: दुनिया भर में क्रिकेट को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है. क्रिकेट में कुल तीन फॉर्मेट है जिसमें टेस्ट, वनडे और टी20 शामिल है. 50 ओवर्स का क्रिकेट काफी ज्यादा मनोरंजक रहता है क्योंकि यहां इनिंग्स बनाने के साथ खिलाड़ियों को क्रिकेट का सही अनुभव भी मिलता है.

50 ओवर्स के क्रिकेट में गेंदबाजों का शुरुआत से लेकर अंत तक काफी ज्यादा महत्व रहता है. शुरुआत और अंत में तेज गेंदबाजों के हाथ में ज्यादातर कमान रहती है और मिड ओवर्स में स्पिनर्स अपना जलवा बिखेरते हैं. ODI में भी बहुत से बॉलर्स ने अपनी परफॉर्मेंस से काफी ज्यादा नाम कमाया.

ODI क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट्स | ODI Cricket me Sabse Zyada Wickets:

Player Match Wkts 5 Wkts
M Muralitharan (SL) 350 534 10
Wasim Akram (PAK) 356 502 6
Waqar Younis (PAK) 262 416 13
WPUJC Vaas (SL) 322 400 4
Shahid Afridi (PAK) 398 395 9

 

हम बात करने वाले हैं ODI क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट्स लेने वाले टॉप 3 गेंदबाजों के बारे में.

मुथैया मुरलीधरन (Muttiah Muralitharan) – 534 विकेट्स –

मुरलीधरन को टेस्ट क्रिकेट के अलावा वनडे इंटरनेशनल का भी दिग्गज माना जाता है. मुरली ने टेस्ट में डेब्यू के एक साल बाद ही 1993 में श्रीलंका के लिए वनडे में डेब्यू किया था. इस दिग्गज खिलाड़ी ने 350 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 534 विकेट्स लिए हैं. उनकी इकोनॉमी (3.93) बढ़िया रही है क्योंकि बल्लेबाज उन्हें आसानी से चौके और छक्के नहीं लगा पाते था. मुरली ने एक मैच में अपनी टीम के लिए कुल 7 विकेट लिए थे और सिर्फ 30 रन दिए थे.

वसीम अकरम (Wasim Akram) – 502 विकेट्स –

वसीम पाकिस्तान के सबसे बढ़िया तेज़ गेंदबाज थे. पाकिस्तान के पास शुरुआती ओवर्स में अकरम के रूप में बढ़िया स्विंग और सीम गेंदबाज था. वसीम ने पाकिस्तान के लिए 1984 में डेब्यू किया था और वह 2003 तक टीम के साथ बने रहे थे. इस बड़े खिलाड़ी ने 356 ODI मैचों में 3.89 की औसत से 502 विकेट लिए थे. इस दौरान उनका एवरेज 23 का रहा था. अकरम का बेस्ट बॉलिंग स्टेट 5/15 का है. इस खिलाड़ी ने 19 सालों तक अपने देश के लिए गेंदबाजी की है.

वकार यूनिस (Waqar Younis) – 416 विकेट्स – 

वसीम अकरम की तरह से वकार को भी जबरदस्त गेंदबाजी के लिए याद रखा जाता है. वकार ने 1989 में पाकिस्तान के लिए डेब्यू किया था. कुछ सालों में वसीम और वकार की जोड़ी प्रसिद्ध हो गयी और इस जोड़ी को तोड़ पाना किसी भी बल्लेबाज के लिए मुश्किल हो गया था. खैर, वकार ने पाकिस्तान के लिए 262 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 416 विकेट लिए थे. इस दौरान उनकी इकोनॉमी 4.68 की रही है. यह खिलाड़ी भी 2003 में रिटायर हो गया था. उन्होंने एक मैच में 36 रन देकर 7 विकेट लिए थे.

उम्मीद है आपको ODI क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट्स लेने वाले गेंदबाज़ो के बारे में जानकारी पसंद आयी होगी

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago