भारतीय स्प्रिंटर महिला धावक अनिल्दा थॉमस जो 400 मीटर और 4X400 मीटर रिले इवेंट में हिस्सा लेती हैं। अनिल्दा ने देश के लिए 400 मीटर इवेंट में हिस्सा लेने के साथ वह साल 2016 में हुए रियो ओलंपिक के दौरान सुर्खियों में आयी थी, जब वह 4X400 मीटर रिले इवेंट में टीम का हिस्सा थी।
शुरूआती जीवन
अनिल्दा थॉमस का जन्म 6 मई 1993 को केरला को कोठामंगलम में हुआ था। अनिल्दा का होमटाउन एर्नाकुलम हैं और वर्तमान में वह त्रिवेंद्रम में रह रही हैं।
निजी जीवन
24 साल की उम्र में अनिल्दा ने अपने 6 साल लम्बे रिलेशनशिप पार्टनर जिबिन के साथ शादी कर ली जो उनके साथ 7 वीं क्लास से पढ़ रहे थे। 6 साल तक इस रिलेशनशिप को चलने के बाद दोनों ने साल 2017 में लव मैरिज कर ली। अनिल्दा के पति जिबिन भी एक एथलीट हैं, जो केरला के कोठामंगलम से आते हैं।
प्रोफेशनल जीवन
थॉमस ने काफी कम उम्र में अपने एथलेटिक के करियर को शुरू कर दिया था और वह स्कूल में होने वाली प्रतियोगिताओं में भाग लेने के साथ ग्रेजुएशन तक इन इवेंट में हिस्सा लेती रहीं। कई स्पोर्ट्स इवेंट में हिस्सा लेने के बाद अनिल्दा नेशनल चैंपियन भी बनी। महिलाओं के 400 मीटर इवेंच में अनिल्दा को सबसे तेज धावक का टैग मिला था। एशियन चैंपियन में अनिल्दा को देश के लिए खेलने का मौका मिला। इसके अलावा अनिल्दा ने 200 मीटर के इवेंट में भी हिस्सा लिया लेकिन वह 400 मीटर और 4X400 मीटर की एक विशेषज्ञ एथलीट हैं। वर्ल्ड चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के बाद अनिल्दा केरला राज्य सरकार में नौकरी का प्रस्ताव मिला जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया।
निजी जानकारी
शारीरिक माप
विवाद
अनिल्दा के करियर में विवाद ने उस समय दस्तक दी जब उन्हें एथलेटिक फेडरेशन ऑफ इंडिया और नेशनल कोच से एक धमकी भरा संदेश मिला जिसमें उन्हें नेशनल कैंप के साथ जुड़ने के लिए कहा गया। अनिल्दा ने ट्रेनिंग कैंप से खुद को अलग रखते हुए यूक्रेन के कोच यूरी ओरोडनिक के साथ ट्रेनिंग करने से मना कर दिया था। यूक्रेन से आने वाले यूरी साल 2011 में उस समय मुख्य कोच थे, जब महिला रिले टीम के उपर डोपिंग के आरोप लगे थे। महिला रिले टीम की 2 एथलीट खिलाड़ियो को डोपिंग के कारण बैन कर दिया गया था। अनिल्दा ने कोच पी.बी. जयकुमार के साथ अभ्यास किया जिसके बाद उन्होंने शानदार वापसी करते हुए कई अंतरराष्ट्रीय इवेंट में अपने नाम का परचम लहराया।
नेटवर्थ
केरला राज्य सरकार से साल 2016 में अनिल्दा को उस समय नौकरी का प्रस्ताव मिला जब वह वर्ल्ड चैंपियनशिप में हिस्सा लेकर देश वापस लौटी थी। वर्तमान में अनिल्दा के पास सरकारी नौकरी है, जिसमें वह पब्लिक सर्विस डिपार्टमेंट में काम करती हैं। थॉमस की नेटवर्थ को लेकर किसी भी तरह की कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।
सोशल मीडिया प्रोफाइल
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…