आईसीसी विश्वकप में कोहली से लेकर रोहित और धोनी बना सकते हैं, ये विराट रिकॉर्ड

Approaching Milestones for Indian Players

 भारतीय टीम ने पिछले चार आईसीसी टूर्नामेंट में खुद को अंतिम चार तक पहुंचाने में कामयाब रही है, जिससे यह साफ तौर पर कहा जा सकता है, कि टीम ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। इन चार टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने 27 मैच खेले हैं,

Image Source

जिसमें 4 में ही टीम को हार का सामना करना पड़ा है, जबकि विश्वकप के 17 मैचो में से टीम ने 2 ही मैच गवांये हैं। इसी कारण टीम के प्रदर्शन को देखते हुए विराट कोहली की कप्तानी में टीम इस कप को जीतने की प्रबल दावेदारो में से एक है।

यहां पर देखिए भारतीय खिलाड़ी इस विश्वकप में किस रिकॉर्ड को बना सकते है | Approaching Milestones for Indian Players

  • कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह इस विश्वकप में अपने 100 अंतरराष्ट्रीय वनडे विकेट पूरे कर सकते हैं। कुलदीप ने जहां 87 विकेट लिए हैं, तो वहीं बुमराह के नाम पर 85 विकेट हैं और दोनों के पास शमी के 56 वनडे मैचो में सबसे तेज़ 100 विकेट पूरे करने के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं। यदि कुलदीप अगले 7 मैचो में 13 विकेट हासिल कर लेते हैं, तो वह वनडे क्रिकेट में राशिद खान के बाद दूसरे सबसे तेज़ 100 विकेट पूरे करने वाले गेंदबाज़ बन जायेंगे।
  • महेंद्र सिंह धोनी यदि इस विश्वकप में कम से कम 9 मैच खेल लेते हैं, तो वह वनडे क्रिकेट में 350 मैच खेलने वाले विश्व के 10 वें और दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन जायेंगे।

Image Source

  • रवींद्र जडेजा ने अभी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 397 विकेट हासिल कर चुके हैं, जिसके बाद वह तीन विकेट लेने के बाद 400 अंतरराष्ट्रीय विकेट लेने वाले 7 वें भारतीय खिलाड़ी बन जायेंगे।
  • विराट कोहली ने अभी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों फार्मेट में मिलाकर कुल 1973 चौके लगाये हैं, जिसके बाद कोहली को 2000 चौके पूरे करने के लिए 27 बाउंड्री और लगानी है, जिसके बाद वह ऐसा करने वाले 5 वें भारतीय बल्लेबाज़ बन जायेंगे। कोहली के नाम पर 189 अंतरराष्ट्रीय छक्के तीनो फार्मेट में मिलाकर हैं औऱ 11 छक्के लगाने के बाद वह 200 का आंकडा छूने वाले वह 7 वें अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बन जायेंगे।
  • शिख़र धवन ने अभी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 8980 रन बनाये हैं और सभी रन ओपनर के तौर पर जिसके बाद वह 20 रन और बनाने के बाद 9000 रन एक ओपनिंग बल्लेबाज़ के तौर पर पूरा करने वाले 5 वें भारतीय खिलाड़ी बन जायेंगे। वहीं लिमिटेड ओवरो में उनके ओपनिंग पार्टनर रोहित शर्मा ने पारी की शुरूआत करते हुए 7974 रन बनाये हैं औऱ 26 रन बनाने के बाद वह 8000 रन ओपनर के तौर पूरा करने वाले 7 वें भारतीय बल्लेबाज़ बन जायेंगे।
  • कोहली ने अभी तक वनडे क्रिकेट में कुल 10843 रन बनाये हैं और विराट को 12000 वनडे रन पूरे करने के लिए 157 रन और बनाने हैं और यदि वह अगली 56 पारियों के अंदर ऐसा कर लेते हैं, तो वह इस मुकाम पर पहुंचने वाले सबसे तेज़ बल्लेबाज़ बन जायेंगे।
  • रोहित शर्मा को 12000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे करने के लिए 74 रन और बनाने हैं, जिसके बाद वह ऐसा करने वाले 9 वें भारतीय बल्लेबाज़ बन जायेंगे। रोहित को वनडे में अपने 700 चौके पूरे करने के लिए 1 चौका और लगाना है और इसके बाद वह ऐसा करने वाले 8 वें भारतीय बल्लेबाज़ बन जायेंगे।
  • अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों फार्मेट में विराट कोहली के कुल 19719 रन हैं और 20000 रन पूरे करने के लिए उन्हें 281 रन और बनाने हैं जिसके बाद वह तीसरे भारतीय खिलाड़ी बन जायेंगे और यदि वह ऐसा अगली 40 पारियों के अंदर करते हैं, तो वह सबसे तेज़ी के साथ पहुंचने वाले खिलाड़ी होंगे।

यह भी पढ़ें:

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago