भारतीय आर्चरी खिलाड़ी अतानु दास जिनके बारे में सभी अच्छी तरह से परिचित हैं। अतानु आर्चरी में रिकर्व पुरुष व्यक्तिगत और टीम इवेंट में हिस्सा लेते हैं। वर्ल्ड रैकिंग में अतानु दास इस समय 22 वें पायदान पर काबिज हैं। इसके अलावा 27 साल के अतानु दास कोलकाता में भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड के कर्मचारी भी हैं।
जब अतानु दास ने साल 2013 में हुए वर्ल्डकप में मिक्सड टीम इवेंट में दीपिका कुमारी के साथ मिलकर कांस्य पदक जीता था, उसके बाद वह सभी की नजरो में आये थे। इसी टूर्नामेंट के व्यक्तिगत रिकर्व इवेंट में अतानु चौथे पायदान पर आये थे।
शुरूआती जीवन
वेस्ट बंगाल से आने वाले अतानु दास ने 14 की उम्र से आर्चरी खेलना शुरू कर दिया था। इसके बाद यह भारतीय खिलाड़ी आगे बेहतर ट्रेनिंग के लिए साल 2008 में टाटा आर्चरी एकेडमी चला गया जहां पर अतानु को कोरियन कोच लिमी चे वांग के अंडर में ट्रेनिंग मिली। साल 2008 में ही अतानु ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना डेब्यू करते हुए उसी साल पहला पदक भी जीता।
निजी जीवन
5 अप्रैल 1992 को कोलकाता में अतानु दास का जन्म हुआ था। अतानु ने स्कूल की पढ़ाई तमिलनाडु के सालेम स्थित बारानगर नरेंद्रानाथ यूनिवर्सिटी से की है। 27 साल के अतानु को आर्चरी के अलावा डांस करना, गाने सुनना और घूमना काफी पसंद हैं। साल 2018 में अतानु दास की सगाई पूर्व वर्ल्ड नंबर 1 और कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली दीपिका कुमारी के साथ हुई।
इस समारोह में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा और उनकी पत्नि मीरा मुंडा भी शामिल हुई थी। साल 2018 के बाद से अतानु ने सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट नहीं किया है, यहां तक कि टोक्यो में होने वाले साल 2020 के ओलंपिक गेम्स के लिए क्वालीफाइ करने के बाद अतानु ने कोई पोस्ट नहीं किया।
प्रोफेशनल जीवन
14 साल की उम्र में एक प्रोफेशनल आर्चरी खिलाड़ी के तौर पर शुरूआत करने वाले अतानु दास को साल 2008 में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डेब्यू करने का मौका मिला था। रियो ओलंपिक में भी अतानु ने हिस्सा लिया था जिसमें उन्होंने क्वाटर फाइनल में जगह बनाने के लिए काफी शानदार खेला था, लेकिन आखिर में उन्हें साउथ कोरियन खिलाड़ी से हार का सामना करना पड़ा था।
दास ने साल 2011 में हुए एशियन ग्रैंड प्रिक्स में रिकर्व पुरुष व्यक्तिगत इवेंट में अपने करियर का पहला गोल्ड मेडल जीता था। इसके अलावा साल 2014 में हुए आर्चरी वर्ल्डकर में भी अतानु ने रिकर्व मिक्सड टीम इवेंट में सिल्वर पदक जीता था।
अचीवमेंट
निजी जानकारी
शारीरिक माप
विवाद
अभी तक अपने आर्चरी के करियर में अतानु दास किसी तरह के विवाद में पड़ते हुए नहीं देखे गए हैं।
नेटवर्थ
अतानु दास की नेटवर्थ को लेकर किसी तरह की जानकारी फिलहाल उपलब्ध नहीं है।
सोशल मीडिया प्रोफाइल
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…