Categories: ओलंपिक

भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा के बारे में जानिए सभी जानकारी

भारतीय महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा जिन्होंने साल 2018 के कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने के बाद काफी सुर्खियां बटोरी थी, जिसके बाद मनिका ने भी पीछे मुड़कर नहीं देखा और अब टोक्यो में साल 2020 में होने वाले ओलंपिक गेम्स में देश को उनसे पदक जीतने की उम्मीद भी है।

टेबल टेनिस के खेल को देश में एकबार फिर से जीवित करने में मनिका का काफी बड़ा योगदान दिखता है, क्योंकि इससे पहले सिर्फ देश में पुरुष ही खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिलता था लेकिन मनिका ने इसे पूरी तरह से बदलकर रख दिया। गोल्ड कोस्ट में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में मनिका ने लगातार तीन पदकों को अपने नाम पर किया था। मौजूदा समय में महिला वर्ल्ड टेबल टेनिस रैकिंग में मनिका बत्रा 47 वें पायदान पर हैं।

शुरूआती जीवन

15 जून 1995 को नई दिल्ली के नारायणा विहार में मनिका बत्रा का जन्म हुआ था। मनिका बत्रा के पिता का नाम गिरीश बत्रा और मां का नाम सुषमा बत्रा हैं। इसके अलावा मनिका की एक बड़ी बहन आंचल और एक बड़ा भाई साहिल है और दोनों ही भाई-बहन भी टेबल टेनिस खेलते हैं। मनिका को भी पहली बार इस खेल के बारे में उनकी बड़ी बहन आंचल से पता चला था।

इसके बाद मनिका ने स्टेट लेवल अंडर 8 टूर्नामेंट में पहली जीत हासिल की और इसके बाद उन्हें सलाह दी गयी कि वह हंसराज मॉडल स्कूल में एडमीशन ले जिससे कि उन्हें संदीप गुप्ता के अंडर में ट्रेनिंग मिल सके। मनिका जीसस एंड मैरी कॉलेज से ग्रेजुएशन कर रही थी, लेकिन टेबल टेनिस में पूरा ध्यान लगाने के लिए उन्होंने इसे बीच में ही छोड़ दिया। इसके अलावा मनिका को दिल्ली और मुम्बई से कई मॉडलिंग के भी ऑफर मिले थे, लेकिन उन्होंने इसे करने से साफ इंकार कर दिया।

निजी जीवन

मां सुषमा बत्रा को अपना रोल मॉडल मानने वाली मनिका अक्सर अपने खाली समय में उनके साथ समय बिताती हैं, जिसमें वह मां के साथ शॉपिंग और फिल्में इत्यादी देखना पसंद करती हैं। पिता गिरीश बत्रा मानसिक बिमारी से पीड़ित होने के बावजूद अपनी बेटी का हर मैच देखते हैं और उसका पूरा समर्थन करते हैं।

प्रोफेशनल जीवन

13 साल की उम्र में मनिका बत्रा ने देश के लिए पहली बार ग्लोबल स्टेज पर साल 2008 में खेला था। साल 2011 में मनिका ने चाइना ओपन अंडर 21 कैटेगरी में सिल्वर पदक जीता। कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस चैंपियनशिप में मनिका ने अंकिता दास और मौमा दास के साथ मिलकर महिला डबल्स टूर्नामेंट और महिला टीम इवेंट में सिल्वर पदक जीता। इसी साल मनिका ने कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस में महिला व्यक्तिगत इवेंट में कांस्य पदक जीता था।

वहीं साल 2016 में हुए साउथ एशियन गेम्स में मनिका ने महिला डबल्स इवेंट, मिक्सड डबल्स और महिला टीम इवेंट में 3 गोल्ड मेडल जीते। साल 2018 में मनिका ने कॉमनवेल्थ गेम्स में 4 पदकों को अपने नाम पर किया था। इसके अलावा 12 दिसम्बर 2018 को मनिका को इंटरनेशनल टेबल टेनिस फेडरेशन की तरफ से दी ब्रेकथ्रू स्टार अवार्ड मिला।

अचीवमेंट

  • चाइना ओपन अंडर 21 कैटेगरी में सिल्वर पदक जीता।
  • साल 2015 में हुई कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस चैंपियनशिप में अंकिता दास और मौमा दास के साथ मिलकर महिला इवेंट में सिल्वर पदक जीता।
  • कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस चैंपियनशिप साल 2015 में महिला व्यक्तिगत इवेंट में कांस्य पदक जीता।
  • 25 सितम्बर 2018 को टेबल टेनिस में शानदार प्रदर्शन के लिए अर्जुन पुरस्कार मिला।
  • साउथ एशियन गेम्स साल 2018 में महिला डबल्स इवेंट में गोल्ड मेडल जीता।
  • साल 2016 में हुए साउथ एशियन गेम्स में मिक्सड डबल्स इवेंट में गोल्ड मेडल जीता।
  • शामिनी कुमारेसन और मौमा दास के साथ मिलकर साल 2016 के साउथ एशियन गेम्स में महिला टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीता।
  • कॉमनवेल्थ गेम्स साल 2018 में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय टेबल टेनिस टीम की सदस्य थी।

निजी जानकारी

  • जन्म – 15 जून 1995
  • उम्र – 24 साल (साल 2019 तक)
  • पिता का नाम – गिरीश बत्रा
  • मां का नाम – सुषमा बत्रा
  • भाई का नाम – साहिल बत्रा
  • बहन का नाम – आंचल बत्रा
  • कोच – संदीप गुप्ता
  • जन्मस्थान – नई दिल्ली, भारत
  • राशी – मिथुन
  • राष्ट्रीयता – भारतीय
  • स्कूल – हंसराज मॉडल स्कूल, नई दिल्ली
  • कॉलेज – जीसस एंड मैरी कॉलेज, नई दिल्ली
  • रिलीजन – हिंदू
  • रेजीडेंस – नारायणा विहार, नई दिल्ली
  • हॉबी – डांस और नेल आर्ट
  • वैवाहिक स्थिती – अविवाहित

शारीरिक माप

  • लम्बाई – 183 सेंटीमीटर (6 फुट)
  • वजन – 65 किलोग्राम
  • आंखो का रंग – ब्लैक
  • बालों का रंग – ब्लैक

विवाद

अभी तक अपने टेबल टेनिस के करियर में मनिका बत्रा किसी भी तरह के विवाद में पड़ते हुए नहीं देखी गयी हैं।

नेटवर्थ

मनिका बत्रा की नेटवर्थ को लेकर बात करी जाए तो वह 80 से 90 लाख रूपयें के बीच होने का अनुमान लगाया गया है। उसके अलावा मनिका ने दिल्ली में 4 बीएचके का अपार्टमेंट अपने नाम पर लेने के साथ उनके पास 14 साल की हांडा सिटी जेडएक्स कार है।

सोशल मीडिया प्रोफाइल

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago