कोरोना वायरस को लेकर जहां पूरे वर्ल्ड में कई इवेंट्स को पहले ही रद्द किया जा चुका है, तो वहीं बाकी के रद्द किए जाने के लगातार फैसले किए जा रहे हैं, जिसमें स्पोर्टिंग इवेंट भी शामिल है, जिसमें रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के भी आगे के मैच रद्द किए जा चुके हैं। इस टूर्नामेंट में फैंस अपने पुराने दिग्गज खिलाड़ियों को फिर से खेलते हुए देखने के लिए स्टेडियम में बड़ी तादाद में आ रहे थे, जहां इसे आयोजन करने वाले संगठन ने पहले डीवाई पाटिल स्टेडियम में बगैर फैंस के मैच कराने का फैसला किया था, तो वहीं अब इसे रद्द करने का फैसला किया है।
इस फैसले से पहले इसे आयोजित कराने वाले संगठन के साथ खिलाड़ियों की भी लम्बी बातचीत चली जिसमें सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, ब्रायन लारा, शिवनारायण चंद्रपॉल, कार्ल हूपर, इरफान पठान और जांटी रोड्स जैसे खिलाड़ी शामिल थे, जिसमें सभी का मानना था, कि अभी इसे रद्द कर दिया जाए।
रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के आगे के मैच मई या फिर अक्टूबर के महिने में कराए जा सकते हैं, जिसमें खिलाड़ियों की उपलब्धता को देखते हुए फैसला किया जाएगा। वहीं श्रीलंंका के मुथैया मुरलीधरन, मार्वन अटापट्टू और रंगना हेरथ पहले ही कोरोना वायरस के डर को देखते हुए अपने देश वापस लौट चुके हैं, तो वहीं बाकी के भी खिलाड़ी शुक्रवार और शनिवार तक अपने देश वापस लौट जायेंगे।
IPL 2020 पर भी मंडरा रहा है, खतरा
जहां एक तरफ भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना वायरस को देखते हुए एक नोटीफिकेशन जारी करते हुए किसी भी तरह से लोगों को एक जगह पर इकट्ठा होने पर साफ तौर पर मना कर दिया है, तो वहीं इंडियन प्रीमियर लीग के 13 वें सीजन को लेकर भी अब संशय के बादल मंडराने लगे हैं।
वहीं बीसीसीआई के पास अब आईपीएल के 13 वें सीजन के मैच कराने के लिए सिर्फ एक विकल्प बचा है, जिसमें वह खाली स्टेडियम में सारे मैच आयोजित करवा सकती है, वहीं विदेशी खिलाड़ियों को इसमें शामिल करने के लिए उन्हें भारत सरकार से विशेष वीजा अनुमति भी लेनी होगी। आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की 14 मार्च को होनी वाली मीटिंग में इन सभी बातों पर चर्चा होगी।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…