डेविड वार्नर, कैमरून बैनक्राफ्ट और स्टीव स्मिथ की बॉल टेम्परिंग घटना के बाद टेस्ट टीम में वापसी हुई है, इसके अलावा मिचेल मार्श की भी वापसी टीम में देखने को मिली है। वहीं माइकल नीसर को पहली बार टेस्ट टीम में स्थान दिया गया है, जिसमें उनका साथ मिचल स्टार्क, पैट कमिंस, पीटर सिडल और जेम्स पैटिंसन देंगे।
जेम्स पैटिंसन ने अपना आखिरी टेस्ट मैच साल 2016 में क्राइस्चर्च के मैदान पर खेला था। घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने की वजह से मैथ्यू वेड और मार्नस लुबस्चेंज को भी टीम में जगह दी गयी है।
वेड को टीम में एलेक्स कैरी से उपर तरजीह देते हुए टीम में रिजर्व विकेटकीपर के तौर पर शामिल किया गया है, उस्मान ख्वाज़ा जिनको विश्वकप में हैम्सट्रिंग की चोट के कारण बाहर होना पड़ा था, वह भी इस टीम का हिस्सा होंगे।
हमने इस सीरीज़ के लिए अच्छी तैयारी की है
ट्रेवर हांस क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के चयनकर्तान ने इस टीम का चयन करने के बाद कहा कि, 25 खिलाड़ियों में टीम को चुनना आसान काम नहीं था, लेकिन साउथैम्पटन में हुए अभ्यास मैच के बाद हमने 17 खिलाड़ियों को शामिल करने का फैसला लिया है, लेकिन जिन्हें इस टीम में जगह नहीं मिली उनको निराश होने की जरूरत नहीं हैं।
हमने इस सीरीज़ को लेकर काफी अच्छी तैयारी की है, इस टीम में से 8 खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया ए टीम के यूके दौरे में भी शामिल थे और इसके अलावा 6 खिलाड़ी पहले से ही विश्वकप को लेकर यहां पर मई में ही आ गये थे, जिस कारण किसी को भी माहौल में ढलने में अधिक तकलीफ का सामना नहीं करना पड़ेगा।
यहां पर देखिए ऑस्ट्रेलिया की एशेज़ सीरीज़ के लिए पूरी टीम | Australia 17-man Squad for Ashes 2019
टिम पेन (कप्तान), कैमरून बैनक्राफ्ट, पैट कमिंस, मार्कस हैरिस, जोश हैजलवुड, ट्रेविस हेड, उस्मान ख्वाज़ा, मार्नस लुबस्चेंज़, नाथन लायन, मिचल मार्श, माइकल नीसर, जेम्स पैटिंसन, पीटर सिडल, स्टीव स्मिथ, मिचल स्टार्क, मैथ्यू वेड, डेविड वार्नर।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…