प्रो कबड्डी सीज़न 7 के 7 मैच में यूपी बनाम बंगाल के मैच की संभावित Dream11 टीम

BEN vs UP Dream11 Prediction: प्रो कबड्डी लीग सीज़न 7 में 7 वां मैच बंगाल वारियर्स और यूपी योद्धा के बीच मैच खेला जाएगा और दोनों ही टीमों के लिए इस सीज़न का पहला मैच होगा। बंगाल वारियर्स के लिए पिछला सीज़न काफी उतार-चढाव भरा रहा था, लेकिन वह प्लेऑफ तक पहुंचने में कामयाब रहे थे और वहां पर उन्हें एलिमिनटेर मैच में दबंग दिल्ली के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

वहीं यूपी योद्धा ने पिछले सीज़न अच्छा रहा था और जोन ए में टीम तीसरे स्थान पर रही थी और इसके बाद एलिमिनेटर मैच में जीत हासिल करने के बाद 6 वें सीज़न की तीसरी सबसे शानदार टीम के साथ सीज़न का अंत किया था।

मैच डिटेल्स | BEN vs UP Match Details
इन दोनों ही टीमों के बीच होने वाला यह मुकाबला हैदराबाद के गचिबोली इंडोर स्टेडियम में 24 जुलाई की शाम को 7 बजकर 30 मिनट पर खेला जाएगा जिसका सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और हॉटस्टार पर किया जाएगा।

हेड टू हेड आखिरी 6 मैचो का | BEN vs UP Head to Head
यूपी योद्धा और बंगाल वारियर्स के बीच में खेले गए आखिरी 6 मैचो के परिणाम पर नजर डाली जाए तो इसमें 2 मैचो में जहां बंगाल की टीम ने जीत हासिल की है, तो वहीं 1 मैच में ही यूपी योद्धा को विजय मिली है, जबकि 3 मैच ड्रा पर खत्म हुए है।

इन खिलाड़ियों पर रहने वाली हैं, नज़रे | BEN vs UP Best Players

बंगाल वारियर्सः

जीवन कुमार- अनुभवी खिलाड़ी और शानदार डिफेंडर जीवन कुमार बंगाल टीम के लिए डिफेंस में बड़ी भूमिका अदा करते हैं, इस सीज़न वह टीम के लिए एक बड़ी भूमिका अदा कर सकते हैं।

मनिंदर सिंह- टीम के कप्तान और एक्स फैक्टर के रूप में काम करने वाले रेडर मनिंदर सिंह पर काफी कुछ निर्भर करता हैं, क्योंकि टीम इस सीज़न कहां तक का सफर तय करेगी वह इस खिलाड़ी के फार्म से ही पता चलेगा।

मोहम्मद इस्माइल नबीबख्श- ईरान से आने वाला यह ऑलराउंडर खिलाड़ी भी एक एक्स फैक्टर के रूप में काम कर सकता है, क्योंकि ऑलराउंडर होने की वजह से टीम के लिए काफी उपयोगी हो जाते हैं।

यूपी योद्धाः

नितेश कुमार- लगातार तीसरी बार यदि यूपी योद्धा की टीम को प्लेऑफ का सफर तय करना है, तो डिफेंडर नितेश कुमार के प्रदर्शन पर काफी कुछ निर्भर करने वाला।

रिशांक देवाडिगे- टीम में रिशांक देवाडिगे एक स्टार खिलाड़ी के रूप में क्योंकि अकेले टीम को आगे लेकर जाने का काबिलियत यह खिलाड़ी रखता है और महत्तवपूर्ण समय में दबाव में भी रिशांक काफी अच्छा प्रदर्शन करते हैं।

संभावित अंतिम 7 खिलाड़ी | BEN vs UP Probable 7

बंगाल वारियर्स:
मनिंदर सिंह, के. प्रपांजन, जीवन कुमार, बलदेव सिंह, विजिन थंगादुरई, रिंकू नरवाल, मोहम्मद इस्माइल नबीबख्श।

यूपी योद्धा:
नितेश कुमार, मोनू गोयत, नरेंद्र, रिशांक देवाडिगे, अमित, श्रीकांत जाधव, सचिन कुमार।

संभावित ड्रीम एलेवन टीम | BEN vs UP Dream11 Team Prediction

डिफेंडर्स

  • नितेश कुमार
  • रिंकू नरवाल
  • जीवन कुमार

ऑलराउंडर्स

  • सचिन कुमार
  • इस्माइल नबीबख्श (उपकप्तान)

रेडर्स

  • मनिंदर सिंह (कप्तान)
  • रिशांक देवाडिगे
आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago