तेलगू टाइटंस (Telugu Titans)
तेलगू टाइटंस के लिए प्रो कबड्डी का 7 वां सीज़न उम्मीद के अनुसार शुरू होते नहीं दिखा क्योंकि पहले मैच में जहां उसे यू मुम्बा के खिलाफ 31-25 से हार का सामना करना पड़ा जिसमें पहले हाफ के ही खेल में टीम 17-9 से पीछे हो गयी थी।
वहीं दूसरे मैच में टीम का सामना तमिल थलाइवाज़ से था और इसमें भी टीम को 39-26 से हार का सामना करना जिसके बाद टीम को इस सीज़न के अपने तीसरे मैच में दबंग दिल्ली के खिलाफ पिछले दोनों मैच में की गयी गलतियों को सुधार करते हुए खेलने उतरना होगा।
दबंग दिल्ली (Dabang Delhi)
अभी तक के प्रो कबड्डी सीज़न की सबसे अंडर प्रोफेमेंस करने वाली टीम रही है, दबंग दिल्ली की और दिल्ली की टीम ने किसी भी सीज़न में अपना असर दिखाने में कामयाब नहीं रही है। पहले 5 सीज़न में टीम एकबार भी प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई तक नहीं कर सकी थी, लेकिन 6 वें सीज़न में टीम प्लेऑफ तक जरूर पहुंची थी और इस सीज़न भी टीम उससे अच्छा प्रदर्शन करने की पूरी कोशिश करेगी।
मैच डिटेल्स | Dabang Delhi vs Telugu Titans Match Details
दोनों ही टीमों के बीच इस सीज़न का खेला जाने वाला 8 वां मैच हैदराबाद के गचिबोली इंडोर स्टेडियम में 24 जुलाई की रात 8 बजकर 30 मिनट पर खेला जाएगा। इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और हॉटस्टार पर किया जाएगा।
हेड टू हेड रिकॉर्ड | Dabang Delhi vs Telugu Titans Head To Head
तेलगू टाइटंस और दबंग दिल्ली के बीच हुए पिछले 4 मैचो के परिणाम को देखा जाए तो उसमें 3 बार जहां तेलगू टीम को जीत हासिल हुई तो वहीं दबंग दिल्ली की टीम सिर्फ एकबार ही जीत हासिल कर सकी।
इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजरेः
तेलगू टाइटंस
सिधार्थ देसाई- वीवो प्रो कबड्डी लीग के अभी तक के इतिहास में सिधार्थ देसाई एक शानदार रेडर रहे हैं, लेकिन अभी तक इस सीज़न में सिधार्थ का खेल उस तरह का नहीं दिख सका लेकिन सभी को उम्मीद है, कि यह प्रतिभाशाली खिलाड़ी जरूर वापसी करेगा।
विशाल भारद्वाज- विशाल ने पहले 2 मैचो में 12 टेकल अंक जरूर बटोरे लेकिन वह अपने खेल के जरिए टीम को जीत दिला पाने में नाकाम ही रहे हैं और दबंग दिल्ली के खिलाफ होने वाले मैच में विशाल से टीम को काफी उम्मीद होगी।
दबंग दिल्ली
रवींद्र पहल- रवींद्र पहल प्रो कबड्डी के इतिहास में दूसरे सबसे सफल रेडर खिलाड़ी रहें है। रवींद्र का खेल ऐसा है, कि वह अकेले ही टीम को जीत दिला सकते हैं और अभी तक दबंग दिल्ली के इस डिफेंडर खिलाड़ी ने 89 मैचो में 263 अंक इस लीग में बटोर चुके हैं।
मिराज़ शेख- इरान से आने वाले मिराज़ शेख कबड्डी में एक बड़ा नाम हैं और वही जबसे प्रो कबड्डी लीग के सीज़न 2 जुड़े हैं, उसके बाद से मिराज़ ने अकेले 796 रेड्स किए हैं, जिसमें 309 अंक रेड से और 53 टेकल प्वाइंट लिए हैं।
स्कॉवड | Dabang Delhi vs Telugu Titans Squad
रेडर्स – चंद्रन रंजीत, नवीन कुमार, नीरज नरवाल, अमन कादियन, सुमित कुमार।
डिफेंडर्स – जोगिंदर नरवाल, रवींद्र पहल, विशाल माने, अनिल कुमार, सईद गाफ्फरी, प्रतीक पाटिल, सत्यम, सोम्बीर।
ऑलराउंडर्स – मिराज़ शेख, विजय मलिक।
रेडर्स – सिधार्थ देसाई, सूरज़ देसाई, रजनीश, राजेश गौड़ा।
ऑलराउंडर्स – मनीष, अरमान, ड्यूट जेनिंग्स, फरहाद राहिमी मिलघारदन, मुला सिवा गणेश रेड्डी, आकाश चौधरी, अमित कुमार।
डिफेंडर्स – विशाल भारद्वाज, कृष्णा माडने, सी, अरूण, अबोजर मिघानी।
संभावित अंतिम 7 खिलाड़ी
तेलगू टाइटंसः
सिधार्थ देसाई, रजनीश, मिलघारदन, अमित कुमार, विशाल भारद्वाज़, सी. अरूण, अबोजर मिघानी।
दबंग दिल्लीः
चंद्रन रंजीत, नवीन कुमार, मिराज शेख, जोगिंदर नरवाल, रवींद्र पहल, विशाल माने, अनिल कुमार।
संभावित ड्रीम एलेवन टीम | Dabang Delhi vs Telugu Titans Dream11 Team Prediction
डिफेंडर्स
ऑलराउंडर्स
रेडर्स
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…