डिफेंडिग चैम्पियन की हुई जीत से शुरुआत, मैच में रहा बस 2 प्वाइंट्स का अन्तर

Bengaluru Bulls vs Patna Pirates Match Summary: प्रो कबड्डी लीग के सातवें सीजन में मौजूदा चैंपियन बेंगलुरु बुल्स ने जीत के साथ शुरुआत की है. टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में उन्होंने 3 बार की चैंपियन पटना पाइरेट्स को 34-32 से मात दी. पहले हाफ में 4 अंकों से पिछड़ने के बाद दूसरे हाफ में शानदार वापसी करते हुए उन्होंने जीत हासिल की. हैदराबाद में खेले गए इस मुकाबले में पटना पाइरेट्स की टीम पहले हाफ में 17-13 से आगे थी, लेकिन दूसरे हाफ बेंगलूरू की फुर्ती के आगे वह बेबस नज़र आए और मैच गंवा बैठे.

बेंगलुरु के लिए पवन सहरावत ने 9 और अमित शेरान ने 5 अंक लिए. टीम ने रेड से 17, टैकल से 15 और ऑलआउट से 2 अंक लिया. वहीं पटना के लिए उनके कप्तान परदीप नरवाल ने 10 और मोहम्मद इस्माइल मगसोदलु ने 9 अंक लिए. पटना ने रेड से 18 और टैकल से 14 और ऑलआउट से 2 अंक अपने नाम किए.

आपको बता दे कि, के सभी सीजन को देखें तो पटना पाइरेट्स सबसे सफल टीम रही है. उसने तीसरे, चौथे और पांचवें सीजन, लगातार तीन बार खिताब जीता था. केवल पिछला सीजन पटना के लिए निराशाजनक रहा था वे प्लेऑफ में जगह नहीं बना सके थे. वहीं पटना को उनके स्टार डिफेंडर सुरेंदर नाडा की भी कमी खासी खली जो कि चोटिल होकर पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं. 

आपको ये भी रोचक लगेगा:

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago