सीज़न का पहला मैच रहा यू मुम्बा के नाम, तेलुगू टाइटन्स को दी 31-24 के अन्तर से मात

U Mumba vs Telugu Titans Match Summary: कबड्डी 2019 का पहला मुकाबला घरेलू टीम को हरा यू-मुंबा ने जीत लिया है. यूमुंबा के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया अभिषेक सिंह ने. उन्होंने पहली बार सुपर 10 अपने नाम किया. तो वहीं उनके कप्तान फजल अत्राचली ने 4 टैकल किए व संदीप नरवाल ने भी 4 टैकल अंक हासिल किए.

पहले हाफ समाप्त होनें तक तीसरे सीज़न की डिफेंडिग टीम यू-मुंबा ने 7 अंक की बड़ी लीड हासिल कर ली थी. यूमुंबा ने शुरुआत से ही तेलुगु टाइटंस के सिद्धार्थ देसाई को निशाने पर रखा और उन्हें पहले हाफ में 4 बार आउट किया. मैच के 12वें मिनट में यूमुम्बा ने घरेलू टीम को ऑलआउट कर दिया. इस दौरान तेलुगू टाइटंस रेडिंग में भी काफी संघर्ष कर रही थी.

यू-मुबा ने दूसरे हाफ की भी बेहतरीन शुरुआत की और टाइटंस के ऊपर दबाव बनाए रखा और 25वें मिनट में मैच में दूसरी बार टाइटंस को ऑलआउट किया. सिड देसाई की दूसरे हाफ में भी निराशाजनक रही और टीम को पॉइंट दिलाने में नाकाम रहे. हैदराबाद के कप्तान अबोजार मेघानी ने जरूर टैकल पॉइंट हासिल करते हुए टीम को वापसी कराने का प्रयास किया. मगर यह काफी नहीं था. सिद्धार्थ देसाई ने आखिरकार 31वें मिनट में मैच में पहला पॉइंट हासिल किया और फिर जल्द ही वो लय में आते दिख रहे थे कि मुंबई ने फिर उन्हें आउट कर दिया. अभिषेक सिंह ने 37वें मिनट में अपना सुपर 10 पूरा किया और टीम की जीत को सुनिश्चित कर दिया. आपको बता दे कि, यू मुंबा के अभिषेक सिंह ने लीग में अपने 50 टैकल प्वाइंट्स पूरे कर लिए हैं.

यह मैच काफी एक तरफा रहा जहां दूसरे सीज़न की विजेता टीम ने आसानी से यह मुकाबला अपने नाम कर लिया.

आपको ये भी रोचक लगेगा:

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago