Categories: CricketIPL

IPL के एक मैच में सबसे अच्छी गेंदबाज़ी करने वाले टॉप 10 गेंदबाज़

Best Bowling Figures in IPL: इंडियन प्रीमियर लीग में अभी तक 12 सीज़न खेले जा चुके हैं, जिसमें हमने एक से एक रोमांचक मैच देखे हैं, जहां पर कोई टीम बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए आखिरी गेंद पर जीत दर्ज करती है, तो वहीं कुछ ऐसे भी मैच देखने को मिले हैं, जिसमें आसान से दिख रहे लक्ष्य को हासिल करने के प्रयास में टीमों के हार का सामना करना पड़ा हैं।

टी20 क्रिकेट वैसे तो बल्लेबाज़ो के लिए मुफीद माना जाता हैं, जिसमें बड़े-बड़े शॉट देखने को मिलते है, लेकिन गेंदबाज़ भी उतनी ही अहमीयत रखते हैं और अपनी विविधता भरी गेंदबाज़ी से वह बल्लेबाज़ो को ऐसा करने से रोकने का प्रयास करते हैं। आईपीएल में हमने कई ऐसे स्पैल देखे हैं, जिन्हें कोई भी फैन कभी नहीं भूल सकता है।

जिसके बाद हम आपको आईपीएल इतिहास के टॉप 10 एक मैच में शानदार गेंदबाज़ी करने वाले खिलाड़ियो के नाम को बताने जा रहे हैं, जिसमें पहले नंबर तेज गेंजबाज़ अल्जारी जोसेफ हैं, जिन्होंने साल 2019 में खेले गए आईपीएल के 12 वें सीज़न में सनराईजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में सिर्फ 3.4 ओवरो की गेंदबाज़ी में 12 रन देकर 6 विकेट हासिल कर लिये थे।

इसके बाद लिस्ट में दूसरे नंबर पर आईपीएल के पहले सीज़न में खेलने वाले सोहेल तनवीर हैं, जिन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपने 4 ओवरो की गेंदबाज़ी सिर्फ 14 रन देकर 6 विकेट झटक लिये थे, वहीं तीसरे नंबर पर लेग स्पिनर एडम जंपा है, जिन्होंने भी साल 2016 के आईपीएल सीज़न में 4 ओवरो की गेंदबाज़ी में 19 रन देकर 6 विकेट हासिल किए थे।

आईपीएल में ये हैं, एक मैच में टॉप 10 गेंदबाज़ी करने वाले खिलाड़ी | Best Bowling Figures in IPL

नंबर खिलाड़ी ओवर रन कितने विकेट लिए स्ट्राइक रेट विपक्षी टीम जगह दिन
1 अल्जारी जोसेफ 3.4 12 6 3.66 सनराइजर्स हैदराबाद राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम 06 अप्रैल 2019
2 सोहेल तनवीर 4 14 6 4 चेन्नई सुपर किंग्स सवाई मानसिंह स्टेडियम 04 मई 2008
3 एडम जंपा 4 19 6 4 सनराइजर्स हैदराबाद विशाखापट्टनम स्टेडियम 10 मई 2016
4 अनिल कुंबले 3.1 5 5 3.8 राजस्थान रॉयल्स न्यूलैंड्स 18 अप्रैल 2009
5 ईशांत शर्मा 3 12 5 3.6 कोच्चि टस्कर्स केरला जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम 27 अप्रैल 2011
6 लसिथ मलिंगा 3.4 13 5 4.4 डेक्कन चार्जर्स फिरोज शाह कोटला ग्राउंड 10 अप्रैल 2011
7 अंकित राजपूत 4 14 5 4.8 सनराइजर्स हैदराबाद राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम 26 अप्रैल 2018
8 रवींद्र जडेजा 4 16 5 4.8 डेक्कन चार्जर्स विशाखापट्टनम स्टेडियम 07 अप्रैल 2012
9 जेम्स फॉक्नर 4 16 5 4.8 सनराइजर्स हैदराबाद राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम 17 मई 2013
10 अमित मिश्रा 4 17 5 4.8 डेक्कन चार्जर्स फिरोज शाह कोटला ग्राउंड 15 मई 2008

 

21 नवंबर 2019 को आखिरी अपडेट

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago