फुटबॉल का इतिहास: पूरे विश्व को जिस प्रकार महाद्वीपों में बांटा गया है उसी प्रकार फुटबॉल की गवर्निग बॉडी यानि फुटबॉल फेडरेशन्स को भी महाद्वीपों के मद्देनज़र रखते हुए उनकी गवर्निंग बॉडी को बनाया गया है. थोड़ा आसान भाषा में समझते हैं. 7 में से 6 महाद्वीपों (अंटाकर्टिक को छोड़कर) में Football खेला जाता है. एशिया, साउथ अमेरिका, नॉर्थ अमेरिका, यूरोप(यॉरप), अफ्रीका, और ओशियाना (ऑस्ट्रेलिया).
मगर जब महाद्वीपों को मद्देनजर रखते हुए फुटबॉल की गवर्निंग बॉडी बनाई गई तो थोड़ा सा बदलाव किया गया.
ऑस्ट्रेलिया, जोकि एक महाद्वीप है, एशिया के एक देश के रुप में खेलती है. यह एशिया में खेली जाने वाली लीग में हिस्सा लेती है. और ओशियाना में न्यूजीलैंड, फिजी, टोंगा आदि देश हिस्सा लेते हैं जिन्हें ओशियाना देश के रुप में भी जाना जाता है. ऑस्ट्रेलिया की टीम वर्ष 2006 तक ओशियाना की गवर्निंग बॉडी के अन्तर्गत आती थी. लेकिन 2006 के बाद से वह एशिया की गवर्निंग बॉडी के अन्तर्गत अपनी Football खेलने लगी. एशिया की गवर्निंग बॉडी का नाम है एशियन फुटबॉल कॉन्फडरेशन (एफसी). जिसके अन्तर्गत 47 देश आते हैं. जिसमें भारत भी आता है.
तो आपको इस लेख में बताते हैं कि विश्व में कौन- कौन सी कॉन्फडरेशन हैं.
एशियन फुटबॉल कॉन्फेडरेशन (AFC)–
एशियन फुटबॉल कॉन्फडरेशन के अन्तर्गत 5 फुटबॉल फेडरेशन आती हैं जिसमें ईस्ट एशियन फुटबॉल फेडरेशन, साउथ एशियन फुटबॉल फेडरेशन, सेंट्रल एशियन फुटबॉल फेडरेशन, वेस्ट एशियन फुटबॉल फेडरेशन और एसियन फुटबॉल फेडरेशन. इन फेडरेशन के अन्तर्गत कुल 47 देश Football खेलते हैं. इस कॉन्फडरेशन के अन्तर्गत भारत, अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान आदि टीमें आती हैं. इस कॉन्फेडरेशन की स्थापना 8 मई 1954 में हुई थी व इसका मुख्यालय मलेशिया में है.
यूनियन ऑफ यूरोप फुटबॉल एसोसिएशन (UEFA) –
फुटबॉल का इतिहास: यूएफा विश्व की सबसे अमीर व सबसे प्रसिद्ध गवर्निंग बॉडी है. इसके अन्तर्गत यूरोप में स्थित देश आते हैं जिसमें इंग्लैंड, बेल्जियम, इटली, जर्मनी आते हैं. यूएफा के अन्तर्गत कुल 55 देश आते हैं जो इस यूएफा का हिस्सा हैं. फीफा रैंकिग की टॉप की टीमें ज्यादातर यूएफा के अंडर की खेलती हैं. व अगर बात भारत की करें तो भारत में ज्यादातर लीग यूएफा की ही देखी जाती हैं.
कॉन्फेडरेशन ऑफ अफ्रीकन फुटबॉल (CAF)–
कॉन्फेडरेशन ऑफ अफ्रीकन फुटबॉल के अन्तर्गत 56 देश आते हैं. यह कॉन्फेडरेशन 10 फरवरी 1957 को बनी थी व इसका मुख्यालय इजिप्ट में हैं. इस यूनियन के अन्तर्गत खेलने वाले सेन्गल, टुनेशिया, नाईजीरिया, अल्जीरिया, इजिप्ट आदि हैं.
कॉन्फेडरेशन ऑफ नॉर्थ, सेन्ट्रल अमेरिकन एण्ड करेबियन एसोसिएशन फुटबॉल (CONCACAF) –
इस एसोसिएशन के अन्तर्गत कुल 41 देश आते हैं यह मुख्य रुप से अमेरिका में आने वाले राष्ट्रों की गवर्निंग करती है. इस कॉन्फेडरेशन की स्थापना 18 सितम्बर 1961 में की गई थी. व इसका मुख्यालय मैक्सिको में हैं. इस एसोसिएशन के अन्तर्गत यूएसए, जमैका, कोस्टा रिका, कनाडा, मैक्सिको, पनामा आदि हैं.
ओशियाना फुटबॉल कॉन्फेडरेशन (OFC) –
फुटबॉल का इतिहास: ओशियाना फुटबॉल कॉन्फेडरेशन, में 14 देश आते हैं यह देशों की संख्या की दृष्टि से दूसरे नम्बर पर आता हैं. इस एसोसिएशन की स्थापना 1964 में की गई थी व इसका मुख्यालय न्यूजीलैंड में हैं. इस कॉन्फेडरेशन में की मुख्य टीम फिजी, न्यूजीलैंड, सोलेमन आईसलैंड, पापुआ न्यूगीनिया आदि हैं.
साउथ अमेरिकन फुटबॉल कॉन्फेडरेशन (CONMEBOL) –
साउथ अमेरिकन फुटबॉल कॉन्फेडरेशन, विश्व की सबसे छोटी एसोसिएशन है इसके अन्तर्गत कुल 10 देश आते हैं. इस कॉन्फेडरेशन की स्थापना 9 जुलाई 1916 में की गई थी यानि 103 वर्ष पहले. और यह पहली कॉन्फेडरेशन हैं जो फीफा द्वारा बनाई गई थी. इस एसोसिएशन के अन्तर्गत ब्राजील, उरुग्वे, अर्जेन्टीना, कोलंबिया, प्राग आदि देश आते हैं.
आपको बता दे कि फीफा की स्थापना 21 मई 1904 में की गई थी जिसके अन्तर्गत सारे कॉन्फडरेशन आती हैं.
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…