Most Dot Balls In IPL: टी20 क्रिकेट में किसी भी गेंदबाज़ के लिए खुद को बचाना आसान काम नहीं होता है, लेकिन इसके बावजूद कुछ ऐसे गेंदबाज़ भी हैं, जिन्होंने इस फार्मेट में खुद को साबित किया है, जिसमें वह बल्लेबाज़ो को आसानी से रन नहीं बनाने देते हैं और इससे उनके उपर बड़े शॉट खेलने का एक दबाव बन जाता हैं। इंडियन प्रीमियर लीग में यदि हम बात करे ऐसे गेंदबाज़ो की जो अपने 4 ओवरो में सबसे अधिक डॉट गेंद डालने में कामयाब होते हैं, तो उसमें ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह का नाम सबसे उपर आता है।
हरभजन में अपने IPL करियर में अभी तक 160 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 157 पारियों में 562.2 ओवर करते हुए 1247 डॉट गेंदे डाली हैं, जिसका मतलब भज्जी ने 207 ओवरो के करीब मेडन कर दिए जिसमें बल्लेबाज़ कोई भी रन नहीं बना सका। टी20 फार्मेट में किसी भी टीम के लिए ऐसे गेंदबाज़ होना काफी महत्तवपूर्ण होता हैं, क्योंकि इनके जरिए वह विपक्षी टीम के बल्लेबाज़ो पर दबाव बनाकर विकेट निकाल सकते हैं।
यदि आईपीएल में हम सबसे अधिक डॉट गेंद डालने वाली लिस्ट में दूसरे नंबर पर गौर करे तो वहां पर तेज़ गेंदबाज़ लसिथ मलिंगा कायम हैं, जिन्होंने IPL करियर के 122 मैचो की 122 पारियों में 471.1 ओवर की गेंदबाज़ी करते हुए 1151 डॉट गेंदे डाली हैं। मलिंगा ना सिर्फ रन रोकने में कामयाब होते हैं, बल्कि वह इस दबाव का लाभ उठाते हुए विकेट भी हासिल करते हैं, जिस कारण वह आईपीएल में अभी तक सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बने हुए हैं।
डॉट गेंद डालने के मामले में तीसरे नंबर पर भुवनेश्वर कुमार हैं, जिन्होंने 117 मैचो की 117 पारियों में 435.2 ओवरो की गेंदबाज़ी करते हुए 1124 डॉट गेंदे डाली हैं। भुवी अंतिम ओवरो में भी बल्लेबाज़ को तेज़ी से रन नहीं बनाने देते हैं, जिस कारण उन्हें डेथ ओवरो का विशेषज्ञ गेंदबाज़ माना जाता है।
| नंबर | खिलाड़ी | मैच | पारियां | ओवर | रन | विकेट | कितनी डॉट गेंदे डाली | औसत | इकॉनमी रेट | स्ट्राइक रेट | कितनी बार 4 विकेट लिए | कितनी बार 4 विकेट लिए |
| 1 | हरभजन सिंह | 160 | 157 | 562.2 | 3967 | 150 | 1247 | 26.44 | 7 | 22.49 | 1 | 1 |
| 2 | लसिथ मलिंगा | 122 | 122 | 471.1 | 3366 | 170 | 1151 | 19.8 | 7 | 16.62 | 6 | 1 |
| 3 | भुवनेश्वर कुमार | 117 | 117 | 435.2 | 3154 | 133 | 1124 | 23.71 | 7 | 19.63 | 2 | 1 |
| 4 | अमित मिश्रा | 147 | 147 | 516.5 | 3795 | 157 | 1110 | 24.17 | 7 | 19.75 | 3 | 1 |
| 5 | पीयूष चावला | 157 | 156 | 520.4 | 4072 | 150 | 1107 | 27.14 | 8 | 20.82 | 2 | 0 |
| 6 | प्रवीण कुमार | 119 | 119 | 420.4 | 3251 | 90 | 1075 | 36.12 | 8 | 28.04 | 0 | 0 |
| 7 | रविचंद्रन अश्विन | 139 | 136 | 487.2 | 3310 | 125 | 1068 | 26.48 | 7 | 23.39 | 1 | 0 |
| 8 | सुनील नारायण | 110 | 109 | 426.2 | 2845 | 122 | 1051 | 23.31 | 6.67 | 20.96 | 6 | 1 |
| 9 | डेल स्टेन | 92 | 92 | 351 | 2375 | 96 | 998 | 24.73 | 6.76 | 21.93 | 0 | 0 |
| 10 | उमेश यादव | 119 | 118 | 413.2 | 3496 | 119 | 948 | 29.37 | 8.45 | 20.84 | 2 | 0 |
21 नवंबर 2019 को आखिरी अपडेट
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…