Categories: Featured Articles

10 खेल जिन्हें विश्व में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है

स्पोर्ट्स यानि खेलकूद, यह पूरे विश्व को एक धागे में पिरोता है. बहुत से देशों में कुछ खेल तो, रिलीज़न बन चुके हैं जैसे- भारत में क्रिकेट, अर्जेंटीना में फुटबॉल व यूएस में अमेरिकन फुटबॉल.

अब आपको बताते हैं कि यह लिस्ट किस प्रकार तैयार की गई है. इस लिस्ट को बनाने के क्या मापदंड थे. व्यूवरशिप कितनी है टीवी में, उस खेल को टीवी में दिखाने के लिए टीवी राइट्स क्या हैं, वह स्पोर्ट्स इंटरनेट पर कितना प्रसिद्ध है. उस खेल की कितनी प्रोफेशनल लीग हैं. उसे कितनी स्पॉन्सरशिप मिलती है वगैहरा-वगैहरा.

तो आइए शुरू करते हैं यह लिस्ट-

10. गोल्फ: इस लिस्ट में जो खेल 10वें नम्बर पर आता है वह है गोल्फ. इस खेल को ज्यादातर यूरोपीय देशों में खेला जाता है. गोल्फ को पूरे विश्वभर में लगभग 390 मिलियन लोग देखते हैं यानि लगभग 39 करोड़ लोग. इस खेल के जो सबसे प्रसिद्ध खिलाड़ी हैं वो हैं टाइगर वुड्स. इस खेल की प्रसिद्धी का अनुमान इससे लगाया जा सकता है कि गोल्फ खिलाड़ी टाइगर वुड्स को जुलाई 2010 में फोर्ब्स द्वारा दुनिया का सबसे अमीर खिलाड़ी घोषित किया गया था उनके अनुसार उनकी आय 10.5 करोड़ डॉलर थी.

9. अमेरिकन फुटबॉल: गोल्फ के बाद जो खेल आता है वो है इस लिस्ट में नम्बर 9 पर वह हैं अमेरिकन फुटबॉल. यह फुटबॉल थोड़ी सी अलग होती है इस हाथ या पैर दोनों से खेला जाता है इसके नियम के बारे में आपकों और जानना हैं तो आप नीचे कॉमेंट बॉक्स पर कॉमेंट कर के बताइये इस खेल पर हम एक अलग से वीडियों बना कर आपको इस खेल की खूबसूरती बताएंगे. तो चलिए वापस लौटते हैं नम्बर 9 के गेम अमेरिकन फुटबॉल पर. इस खेल को मुख्य रूप से यूएस में खेला जाता है. इस खेल को 410 मिलियन लोगों यानि लगभग 41 करोड़ लोगों द्वारा पसंद किया जाता है. इस खेल की मुख्य लीग NFL है. यानि नेशनल फुटबॉल लीग. इस खेल के सालाना टीवी राइट्स बिलियन ऑफ डॉलर्स में जाते हैं.

8. बेसबॉल: नम्बर 8 पर आती है बेसबॉल. बेसबॉल की फैन फॉलोइंग ज्यादातर जापान, यूएस और क्यूबा में है. इस खेल की बड़ी लीग्स में से एक लीग है MLB मतलब मेज़र लीग बेसबॉल. इस खेल में औसतन खिलाड़ी की सैलरी लगभग 4 मिलियन डॉलर है. यानि 40 लाख डॉलर. और इसे रुपय में कंवर्ट करें तो लगभग 28 करोड़ रुपये.

7. टेबिल टेनिस: नम्बर 8 के बाद बढ़ते है नम्बर 7 की तरफ. इस लिस्ट में नम्बर 7 पर आती है. टेबिल टेनिस. टेबिल टेनिस, लॉन टेनिस का छोटा भाई है जो लॉन में न खेलकर टेबिल पर खेली जाती है. यह खेल मुख्यतः यूरोप, एशिया, अमेरिकाज़ यानि (नॉर्थ एण्ड साउथ अमेरिका दोनों) में पसंद किया जाता है. भारत में इस खेल में पुरुष ये ज्यादा महिला खिलाड़ियों का नाम है इसमें. जिसमें सबसे ऊपर आती हैं मनिका बत्रा. इस 24 वर्षीय खिलाड़ी ने 2018 कॉमेनवेल्थ गेम्स में 4 पदक जीते हैं. यह खेल लगभग 850 मिलियन मतलब 85 करोड़ लोगों द्वारा खेला या पसंद किया जाता है.

6. वॉलीबॉल: अब आते हैं नम्बर 6 की ओर. नम्बर 6 पर जो खेल है वह आता है वॉलीबॉल. वॉलीबॉल मुख्य रुप से यूरोप और ऑस्ट्रेलिया में खेला जाता है. इस खेल को देखने वाले दर्शकों को की संख्या लगभग 900 मिलियन हैं मतलब 90 करोड़.

5. लॉन टेनिस: अब शुरुआत करते हैं टॉप-5 खेलों की. लॉन टेनिस, यह आता है हमारी लिस्ट के नम्बर 5 पर. यह खेल लगभग 1 बिलियन लोगों द्वारा खेला जाता है यानि 100 करोड़ लोग. इस खेल को 4 ग्रैंड स्लैम में खेला जाता है. ऑस्ट्रेलियन, यूएस, फ्रेंच और विंबलडन. इस खेल ने विश्व को बहुत से नामचीन प्लेयर दिए हैं जिसमें रॉजर फेडरर, राफेल नडाल, सेरेना विलियम्स प्रमुख हैं.

4. फील्ड हॉकी: इस लिस्ट में नम्बर 4 पर आता है, फील्ड हॉकी. एक समय भारत में सबसे आगे था. यह खेल अब मुख्य रुप से कॉमेनवेल्थ देशों में खेला जाता है. इस खेल को देखने वाले दर्शकों की संख्या लगभग 2 बिलियन है मतलब लगभग 200 करोड़. इस खेल ने कॉमेनवेल्थ देशों से निकलकर भी अपनी एक अलग पहचान बनाई है.

3. बास्केटबॉल: अब बात करते हैं टॉप-3 खेलों की. इस सूची के तीसरे पायदान पर आता हैं एक और टीम गेम. बास्केटबॉल. 5-5 खिलाड़ियों की टीम में खेला जाने वाला यह खेल यूएस, कैनडा, चाइना व फिलीपीन्स में मुख्य रुप से खेला जाता है. इस खेल को पूरे विश्व में लगभग 2.2 बिलियन लोग देखते हैं मतलब लगभग 220 करोड़. इसकी मुख्य लीग NBA (नेशनल बॉस्केटबॉल एसोसिएशन) है. यह लीग विश्व की टॉप लीग में शुमार है. जोंकि 30 टीमों के बीच खेली जाती है.

2. क्रिकेट: क्रिकेट, यह विश्व में दूसरा सबसे ज्यादा देखे जाने वाला खेल है. यह मुख्य रुप से 2.5 बिलियन यानि 250 करोड़ लोगों द्वारा देखा जाता है. क्रिकेट तो भारत में शुरु से ही काफी लोकप्रिय है मगर 2007 टी20 विश्वविजेता बनने के बाद भारत में इसकी लोकप्रियता और बढ़ गईं और सोने पर सुहागा कहें तो वह था आईपीएल जिसका पहला सीज़न 2008 में खेला गया. क्रिकेट की मुख्य लीग में आईपीएल, बिग बैश लीग काफी पसंद की जाती हैं.

1. फुटबॉल: इस लिस्ट के पहले पायदान पर जो खेल आता है वो है फुटबॉल. भारत समेत लगभग 200 देशों द्वारा खेला जाता हैं. इसकी मुख्य लीग्स में से प्रीमियर लीग, यूएफा लीग व लालीगा है. इस खेल की फैन फॉलोइंग लगभग 3.5 बिलियन है मतलब 350 करोड़. इस खेल के प्रमुख खिलाड़ियों में रोनोल्डों, मेस्सी, नेमार प्रमुख हैं.

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago