BP vs MW Dream11 Prediction, Live Score & Playing 11: Match 7 KPL 2019
कर्नाटका प्रीमियर लीग में इस सीज़न का 7 वां मुकाबला बेलाग्वी पैंथर्स और मैसूर वारियर्स के बीच में खेला जाएगा। पैथर्स के लिए पहला मैच उतना अच्छा नहीं बीता था, क्योंकि टीम ने 5 रन के अंदर ही अपनी आधी टीम गवां दी थी, बेल्लारी टस्कर्स के खिलाफ, जिसके बाद टीम ने 144 रनों का पीछा करते हुए वापसी तो की लेकिन लगातार रन रेट बढ़ने की वजह से टीम को नुकसान उठाना पड़ा।

बेलाग्वी की टीम के साथ मनीष पांडे जुड़ जायेंगे जिससे टीम को एक मजबूती जरूर मिलेगी। भारतीय टीम का यह खिलाड़ी इस मैच में टीम के साथ जुड़ गया है, क्योंकि मनीष ने इस बारे में इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी। वहीं मैसूर वारियर्स का पहला मैच बारिश की भेट चढ़ गया था, तो दूसरे मैच में टीम सिर्फ 152 रनों पर सिमट गयी थी।

मैच डिटेल्स | BP vs MW Match Details
केपीएल के इस सीज़न का होने वाला 7 वां मैच मैसूर वारियर्स और बेलाग्वी पैंथर्स के बीच बैंगलूरू के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम को 7 बजे खेला जाएगा। इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और हॉटस्टार पर किया जाएगा।

वेदर रिपोर्ट | BP vs MW Weather
लगातार चौथे दिन भी बैंगलूरू में बारिश का खतरा रहने वाला है, भले ही 5 में से 4 मैचो का परिणाम आया हो जिसमें तीन मैच में बारिश का बिल्कुल भी खलल नहीं पड़ा था, जिससे इस बात की उम्मीद लगायी जा सकती है, कि मौसम खराब होने पर भी मैच हो सकता है।

पिच रिपोर्ट | BP vs MW Pitch Report
बारिश होने के आसार रहने की वजह से पिच में नमी देखी जा सकती है। नमी होने की वजह से लगातार तेज़ गेंदबाज़ो को शुरूआत में अच्छी मदद मिलती देखी जा सकती है। जो भी टीम पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 150 से अधिक का स्कोर बना लेती है, तो यह इस पिच पर एक अच्छा स्कोर हो सकता है।
औसत पहली पारी का स्कोर – 160

संभावित प्लेइंग इलेवन | BP vs MW Probable Playing 11

मैसूर वारियर्स
डेगा निश्चल, अनिरूद्ध जोशी, कृष्णामूर्ती सिधार्थ, किशन बेदारे, मंजेस रेड्डी, अमित वर्मा (कप्तान), जगदीश सुचित, शोएब मनागर, पी वेंकटेश मूर्ती, विनय सागर (विकेटकीपर), देवेश केएस, व्याशक विजय कुमार।

बेलाग्वी पैंथर्स
रविकुमार समर्थ, स्टालिन हूवर, मीर कुन्ने अब्बास (कप्तान), मनीष पांडे, रक्षित एस (विकेटकीपर), डी नेगी, अभिनव मनोहर, रितेश भटकल, शुभांग हेगडे, अवीनाश डी., जहरूर फारूकी।

संभावित ड्रीम एलेवन टीम | BP vs MW Dream11 Team Prediction

विकेटकीपर

  • विनय सागर

बल्लेबाज़

  • मीर कुन्ने अब्बास
  • स्टेलिन हूवर
  • रविकुमार समर्थ
  • कृष्णमूर्ती सिधार्थ (कप्तान)

ऑलराउंडर्स

  • डी. नेगी
  • अनिरूद्ध जोशी (उपकप्तान)
  • जगदीश सुचित

गेंदबाज़

  • शुभांग हेगडे
  • व्याशक विजय कुमार
  • जहरूर फारूखी
आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago