WWE यूनिवर्स में इस रेसलर को नेक्सट बिग थिंग कहा जाता था, लेकिन इसके बाद चीज़े एकदम बदल सी गयी, लेकिन हार नहीं मानते हुए खुद को WWE में एक अलग मुकाम पर लेकर जाने का मन बनाने वाले ब्रॉक लैसनर का नाम WWE में अब टॉप रेसलर में लिया जाता है।
ब्रॉक एडवर्ड लैसनर जिन्हें सभी ब्रॉक लैसनर के नाम से प्रोफेशनल रेसलिंग प्लेटफार्म में जानते हैं, वह WWE में अब एक सुपरस्टार्स में गिने जाते हैं। जब लैसनर ने रिंग में अपने कदम रखे उसके बाद उन्होंने लगभग सभी बड़े नामों को धूल चटाने का काम किया। रेसलमीनिया 30 में लैसनर ने दी अंडरटेकर के खिलाफ जीत दर्ज करके इतिहास रचा था, इसके अलावा WWE अनडिस्पूयेटेड चैंपियनशिप समरस्लैम में ब्रॉक लैसनर ने दिग्गज़ खिलाड़ी ट्रिपल एच, बिग शो, जॉन सीना और दी रॉक के खिलाफ जीत दर्ज करके पहली बार इस चैंपियनशिप को अपने नाम सिर्फ 25 साल की उम्र में कर लिया था।
लैसनर ने ना सिर्फ WWE की दुनियां में अपने नाम का सिक्का चलाया, बल्कि उनकी अलटीमेट फाइटिंग चैंपियनशिफ (यूएफसी) की रेसलिंग में रेंडी काउचर के खिलाफ जीत दर्ज करके उसे अपने नाम पर किया। यूएफसी में भी लैसनर एक बड़े नाम बन गए थे, जिसमें उन्होंने पे पर व्यू जैसे बड़े इवेंट का हिस्सा बने यूएफसी के इतिहास में।
साल 2012 में लैसनर ने WWE में 8 साल के लम्बे अंतराल के बाद वापसी की, लैसनर ने वर्ल्ड चैंपियनशिप स्टेटस को 4 बार जीतने के बाद WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को भी साल 2014 में जीता जिसके बाद WWE यूनीवर्सल चैंपियनशिप को साल 2017, 2018 और 2019 में जीता। लैसनर WWE में 7 बार वर्ल्ड चैंपियन रहे हैं, इसके अलावा एकबार एनजेपीडब्लू और आईजीएफ के चैंपियन। यूएफसी का खिताब एकबार और एकबार एनसीएए के हैवीवेट रेसलिंग चैंपियन रहे हैं। लैसनर एकमात्र ऐसे रेसलर हैं जिन्होंने हर एक ऑर्गनाइजेश में चैंपियनशिप जीती हैं।
ब्रॉक लैसनर ने WWE में लगभग सभी खिताब जीते हैं। साल 2002 में लैसनर ने किंग ऑफ दी रिंग टूर्नामेंट जीतने के अलावा, साल 2003 में रॉयल रम्बल और 2019 में मनी इन दी बैंक भी जीता है।
शुरूआती जीवन
ब्रॉक लैसनर का जन्म 12 जुलाई 1977 को साउथ डाकोटा के वेबस्टर में हुआ था, लैसनर के 2 बड़े भाई हैं, जिनका नाम ट्राय और चेड हैं इसके अलावा उनकी एक छोटी बहन ब्रांडी हैं। फुल टाइम रेसलर बनने से पहले लैसनर ने 17 साल की उम्र में आर्मी नेशनल गार्ड को ज्वाइन किया था, लेकिन टाइपिंग टेस्ट में फेल होने की वजह से उन्हें जॉब से हाथ धोना पड़ा था।
अपने कॉलेज़ के दिने में लैसनर फुटबॉल और रेसलिंग में हिस्सा लिया करते थे, वेबस्टर हाई स्कूल में एमेचर रेसलिंग में लैसनर ने हिस्सा लिया जिसमें वह तीसरे स्थान पर आये थे। इसके अलावा नेशनल जूनियर एथलेटिक एसोसियेशन हैवीवेट रेसलिंग चैंपियनशिप जो बिसमार्क स्टेट कॉलेज हुई थी उसमें भी जीत हासिल की।
पर्सनल लाइफ
ब्रॉक लैसनर सासकाटेचवन में मारयाफील्ड में अपनी पत्नी जो WWE की पूर्व डीवा साबले के साथ रहते हैं। लैसनर के 2 लड़के टर्क और डूक हैं इसके अलावा लैसनर की पूर्व पत्नी निकोल मक्लेन के साथ भी जुड़वा बच्चे हैं, जिनके नाम मया लिन और लूक हैं। लैसनर नेशनल राइफल एसोसियेशन के सदस्य भी हैं, जिसमें वह फ्यूजियन एमुनेशन कंपनी के प्रवक्ता हैं।
प्रोफेशनल जीवन
ब्रुक लैसनर ने WWE में अपना करियर साल 2000 में शुरू किया किया था, जिसमें वह ओहियो वैसी रेसलिंग सेंटर में जाकर अपनी ट्रेनिंग को शुरू किया था। लैसनर की वहां पर पहली बार पॉल हेमन से मुलाकात हुई थी जिसके बाद में वह शेल्टन बेंजमिन के साथ टैग टीम का हिस्सा बने।
लैसनर ने Raw में अपना टीवी रेसलिंग डेब्यू साल 2002 में किया था, जिसमें उन्हें एल स्नो, मावेन और स्पाइक डूडली के खिलाफ अपने मैच खेले और WWE में पहली बार आईकानिक 5 में फिनिश किया। WWE में लैसनर के डेब्यू के बाद उनके मैनेजर पॉल हेमन ने उनको नाम देते हुए नेक्सट बिग थिंग दिया।
अपने शुरूआती रेसलिंग करियर में लैसनर का ग्राफ लगातार उपर की तरफ जा रहा था, जिसमें 2002 में उनका पहले राउंड में बुबा रे डूडली उसके बाद क्वॉटर फाइनल में बूकर टी को सेमीफाइनल में टेस्ट को और फाइनल में रॉब वैन डैम को हराने के बाद रिंग ऑफ दी टूर्नामेंट का खिताब जीतना शामिल हैं। इसके बाद WWE के अनडिसपयूटेड चैंपियनशिप सुपर स्लैम में लैसनर को दी रॉक के खिलाफ खेलना था और रॉक को हराकर वह 25 साल की उम्र में इस खिताब को जीतने वाले सबसे युवा रेसलर बन गए।
सुपरस्लैम में WWE चैंपियनशिप का खिताब जीतने के बाद लैसनर को अगला मैच WWE चैंपियनशिप अनफर्गिवन में दी अंडरटेकर के खिलाफ खेलना था, जिसमें लैसनर ने जीत हासिल करके अपने खिताब को बचा लिया।
अंडरटेकर के अलावा ब्रॉक लैसनर ने WWE के कुछ और बड़े सुपरस्टार्स को मात दी जिसमें बिग शो, कर्ट एंजल, ऐज और ट्रिपल एच जैसे बड़े नाम शामिल हैं। रेसलमीनिया 21 में लैसनर ने एंजल को हराकर अपना दूसरा WWE चैंपियनशिप का खिताब जीता।
साल 2003 में कर्ट एंजल और ब्रॉक लैसनर ने WWE के प्रो रेसलिंग टाइटल के लिए सबसे लंबी लडाई लड़ी जिसमें दोनों ही प्रतिद्वंदियों ने कई पे पर व्यूज़ बैटल खेली, जिसके बाद लैसनर को इस चैंपियनशिप में एंजल से ट्रिपल थ्रेट मैच जिसमें बिग शो भी शामिल थे, उसमें हार का सामना करना पड़ा।
2003 में ही सरवाइवर सीरीज़ में लैसनर को पहला आई टू आई कांटेक्ट गोल्डबर्ग के खिलाफ मिला जिसमें 2 बडे सुपर हैवीवेट्स का सामना था। इसके बाद साल 2012 में 8 साल बाग ब्रॉक लैसनर ने एकबार फिर से WWE में वापसी की जिसमें उन्हें पहला मैच जॉन सीना के खिलाफ खेलना था, जिसमें लैसनर को हार का सामना करना पड़ा।
खिताब
उपलब्धियां
फिजिकल मापदंड
लम्बाई – 191 सेंटीमीटर
वजन – 120 किलोग्राम
आंखो का रंग – ब्लू
बालों का रंग – ब्लोंडे
निज़ी जानकारियां
पूरा नाम – ब्रॉक एडवर्ड लैसनर
उम्र – 42 साल
जन्मतिथी – 12 जुलाई 1977
होमटाउन – मारयाफील्ड स्सकाचेवान, कनाडा
राशी – कैंसर
रिलीजन – अमेरिकन
एजुकेशन
उच्च शिक्षा – ग्रेजुएट
स्कूल – वेबस्टर हाई स्कूल
पसंदीदा सेलेब्रिटी और दूसरी पसंदीदा चीज़े
पसंदीदा रेसलर – दी अंडरटेकर
पसंदीदा एक्टर ब्रैड पिट
पसंदीदा अभिनेत्री – एंजिला जोली
हॉबी – फुटबॉल खेलना, जिम करना और हटिंग
पसंदीदा फूड – स्टीक
ड्रीम हॉलीडे डेस्टिनेशन – पता नहीं
पसंदीदा कलर – ब्लैक और रेड
नेटवर्थ
ब्रूक लैसनर की साल 2019 में नेटवर्थ लगभग 22 मिलियन डॉलर थी।
विवाद
WWE ने ब्रॉक लैसनर के खिलाफ केस किया था, जब वह न्यू जापान में प्रो रेसलिंग की शुरूआत की थी, WWE के अनुबंध के अनुसार वह किसी और कंपनी को ज्वाइन नहीं कर सकते हैं।
यूनाइटेड स्टेट्स एंटी डोपिंग एजेंसी ने लैसनर को एक साल के बैन कर दिया था जब उनका डोप टेस्ट पॉजिटिव पाया गया था साल 2016 में जिसके बाद लैसनर को जुर्माने के तौर पर 250000 डॉलर भी भरने पड़े थे।
सोशल मीडिया प्रोफाइल
फेसबुक – https://www.facebook.com/thebrocklesnar/
ट्विटर – https://twitter.com/BrockLesnar
इंस्टाग्राम – इंस्टा पर कोई ऑफीशियल अकाउंट नहीं है।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…